अशोक विहार रामलीला कमेटी फेज-1 में गणेश पूजा, नारद मोह, रावण अत्याचार और भगवान के प्रकट होने का भव्य मंचन हुआ। सांसद प्रवीण खंडेलवाल और चेयरमैन सुरेन्द्र पाल गुप्ता ने रामलीला का उद्घाटन किया। कंप्यूटराइज्ड लाइट और साउंड इफेक्ट्स दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे।
अशोक विहार रामलीला कमेटी फेज-1 के चेयरमैन अनिल गुप्ता ने बताया कि आज की लीला-मंचन में भगवान का प्रकट होना, रावण द्वारा किए गए अत्याचार को समाप्त करने लिए संदर्भ में प्रस्तुतिकरण हुआ। दर्शकों ने भगवान के प्रकट होने पर जयकारा का उद्घोष किया। सुंदर मंच व्यवस्था आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी एवं कम्प्यूटराईज्ड लाईट व साउंड का इस्तेमाल से रामलीला के दर्शक को अचंभित कर रहा था।
महामंत्री योगेश गोयल ने रामलीला प्रांगण में सजावट, सुरक्षा, मेला व पार्किंग व अन्य चीजों की व्यवस्था के बारे जानकारी दी।
अशोक विहार रामलीला कमेटी फेज-1 की रामलीला का उद्घाटन चेयरमैन श्री सुरेन्द्र पाल गुप्ता एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल द्वारा किया गया।
Sanjeev Kumar Mishra
संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।