BREAKING :
BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र दिल्लीवालों..हो जाओ तैयार, जनवरी में शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण Yamuna Revival Projects: अमित शाह द्वारा यमुना परियोजनाओं के शिलान्यास पर देवेंद्र यादव का हमला, बीजेपी सरकार पर लगाए बड़े आरोप Yamuna Cleaning: छठ महापर्व से पहले यमुना सफाई पर कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर हमला, देवेंद्र यादव ने उठाए बड़े सवाल Ashok Vihar Ramlila 2026: अशोक विहार में भव्य शोभायात्रा के बाद रावण दहन और भगवान राम का राजतिलक संपन्न, सांसद बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी रहे मौजूद दिल्लीवालों को तीन संदेश देकर जला रावण: उपराष्ट्रपति और उपराज्यपाल ने लाल किला ग्राउंड में किया रामलीला का अवलोकन Ashok Vihar Ramlila 2026: कुंभकरण, मेघनाद और अहिरावण वध का मंचन, राम-रावण युद्ध और आतिशबाजी ने बांधा समां Luv Kush Ramlila 2026: लाल किले पर इस बार अनोखा रावण देगा दिल्लीवालों को अहंकार, ट्रैफिक और प्रदूषण खत्म करने का संदेश 220 फीट ऊंचाई से पेड़-पौधों और लाइटों के बीच चमकी संजीवनी बूटी लाए हनुमान, लाल किला ग्राउंड रामलीला में उमड़े राम भक्त यमुना सफाई महाअभियान: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, 31 घाटों पर एक साथ उतरा मंत्रिमंडल; जानें क्या है पूरी योजना

Yamuna Cleaning: छठ महापर्व से पहले यमुना सफाई पर कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर हमला, देवेंद्र यादव ने उठाए बड़े सवाल

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने यमुना की सफाई के नाम पर बीजेपी सरकार और सीएम रेखा गुप्ता पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कैमरों के सामने दिखावा करने से यमुना साफ नहीं होगी, सरकार श्वेतपत्र जारी करे।
Yamuna Cleaning: छठ महापर्व से पहले यमुना सफाई पर कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर हमला, देवेंद्र यादव ने उठाए बड़े सवाल

यमुना की सफाई के नाम पर बीजेपी सरकार की नौटंकी बेनकाब: देवेंद्र यादव का सीएम रेखा गुप्ता पर तीखा हमला

छठ महापर्व से पहले यमुना नदी की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि छठ महापर्व नजदीक है, लेकिन यमुना की स्थिति में कोई ठोस सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना की सफाई के नाम पर सरकार केवल दिखावा और प्रचार करने में जुटी है, जबकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को हर साल प्रदूषित यमुना के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

'कैमरों के सामने दिखावे से नहीं सुधरेगी यमुना'

देवेंद्र यादव ने कड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इस छठ महापर्व पर भी लाखों श्रद्धालु यमुना के जहरीले पानी में खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए मजबूर होंगे? उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जवाब मांगते हुए कहा कि यमुना सफाई के बड़े-बड़े दावों के बावजूद आज तक नदी प्रदूषण मुक्त क्यों नहीं हुई?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बताएं कि इस बार छठ महापर्व पर फोटो खिंचवाने के लिए कृत्रिम यमुना घाट कहां बनवाए जा रहे हैं? भाजपा सरकार ने हाल ही में यमुना की सफाई का दिखावा किया था, लेकिन सवाल यह है कि क्या इस तरह के प्रतीकात्मक आयोजनों से यमुना का प्रदूषण दूर हो सकता है?" उन्होंने कहा कि कुछ घंटों की सफाई और कैमरों के सामने किए गए प्रदर्शन से नदी का पानी कभी स्वच्छ नहीं हो सकता।

श्वेतपत्र जारी करने की मांग

यादव ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की जनता से यमुना को स्वच्छ बनाने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज भी नदी की दुर्दशा सरकार के दावों की पोल खोल रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार को केवल निरीक्षण, फोटो सेशन और दिखावटी सफाई अभियान चलाने के बजाय यमुना की सफाई, गंदे नालों के प्रवाह पर रोक और प्रदूषण के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

Must Read यमुना सफाई महाअभियान: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, 31 घाटों पर एक साथ उतरा मंत्रिमंडल; जानें क्या है पूरी योजना यमुना सफाई महाअभियान: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, 31 घाटों पर एक साथ उतरा मंत्रिमंडल; जानें क्या है पूरी योजना

अंत में, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि भाजपा सरकार छठ महापर्व से पहले यमुना घाटों की वास्तविक स्थिति पर श्वेतपत्र (White Paper) जारी करे, सफाई कार्यों की पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक करे और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ घाटों की व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित करे।

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories