BREAKING :
BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र दिल्लीवालों..हो जाओ तैयार, जनवरी में शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण Yamuna Revival Projects: अमित शाह द्वारा यमुना परियोजनाओं के शिलान्यास पर देवेंद्र यादव का हमला, बीजेपी सरकार पर लगाए बड़े आरोप Yamuna Cleaning: छठ महापर्व से पहले यमुना सफाई पर कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर हमला, देवेंद्र यादव ने उठाए बड़े सवाल Ashok Vihar Ramlila 2026: अशोक विहार में भव्य शोभायात्रा के बाद रावण दहन और भगवान राम का राजतिलक संपन्न, सांसद बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी रहे मौजूद दिल्लीवालों को तीन संदेश देकर जला रावण: उपराष्ट्रपति और उपराज्यपाल ने लाल किला ग्राउंड में किया रामलीला का अवलोकन Ashok Vihar Ramlila 2026: कुंभकरण, मेघनाद और अहिरावण वध का मंचन, राम-रावण युद्ध और आतिशबाजी ने बांधा समां Luv Kush Ramlila 2026: लाल किले पर इस बार अनोखा रावण देगा दिल्लीवालों को अहंकार, ट्रैफिक और प्रदूषण खत्म करने का संदेश 220 फीट ऊंचाई से पेड़-पौधों और लाइटों के बीच चमकी संजीवनी बूटी लाए हनुमान, लाल किला ग्राउंड रामलीला में उमड़े राम भक्त यमुना सफाई महाअभियान: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, 31 घाटों पर एक साथ उतरा मंत्रिमंडल; जानें क्या है पूरी योजना

दिल्ली: DDU मार्ग पर काली मंदिर के पास कबाड़ी की झुग्गी में मिला 'नर कंकाल', स्वच्छता अभियान के दौरान मचा हड़कंप, भाजपा ने जताई साजिश की आशंका!

दिल्ली में दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर मिंटो ब्रिज काली मंदिर के पास भाजपा के स्वच्छता अभियान के दौरान कबाड़ी मोहम्मद शकील की झुग्गी से एक डिब्बे में मानव कंकाल बरामद हुआ। दुर्गा पूजा से ठीक पहले मंदिर के पास कंकाल मिलने पर भाजपा नेता राजेश भाटिया ने बड़े षड्यंत्र का आरोप लगाया है।
दिल्ली: DDU मार्ग पर काली मंदिर के पास कबाड़ी की झुग्गी में मिला 'नर कंकाल', स्वच्छता अभियान के दौरान मचा हड़कंप, भाजपा ने जताई साजिश की आशंका!

दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष एवं स्वच्छता अभियान संयोजक राजेश भाटिया, सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता एवं पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों की एक टोली आगामी दुर्गा उत्सव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए आज श्री काली मंदिर जो मिंटो ब्रिज लालबत्ती के पास स्थित है वहां सफाई स्वच्छता अभियान चलाने पहुंची तो पहले तो श्री माता काली दुर्गा मंदिर में लगाये जा रहे पंडाल के चारों तरफ व्यापक अतिक्रमण और गंदगी देख कर दंग रह गई।

राजेश भाटिया के नेतृत्व में भाजपा की स्वच्छता टोली ने आज इस क्षेत्र को स्वच्छ करने का संकल्प लिया और श्रमदान में जुट गये।

सरदार राजा इकबाल सिंह एवं अमित गुप्ता के साथ श्रमदान कर रहे कार्यकर्ताओं ने निगम कर्मियों के साथ मिलकर लगभग 15 ट्रक कूड़ा मलवा हटवाया और लगभग 50 अवैध पार्किंग में लगी गाड़ियां हटवाईं।

आज चले अभियान के दौरान उस वक्त हडकंप मंच गया जब अपने को बदायू का रहने वाला बताने वाले कबाड़ी मोहम्मद शकील की झुग्गी से एक डिब्बे में से मानव कंकाल बरामद हुआ जिसकी सूचना तुरंत स्वच्छता अभियान संयोजक राजेश भाटिया एवं दिल्ली पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Must Read BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र

दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा है कि मौहम्मद शकील ने अपने बचाव में कहा मैंने यह कंकाल बाखस एक स्थानीय स्कूल से कबाड़ समान में खरीदा पर स्कूल से बात करने पर स्कूल प्रशासन ने कहा हम तो 10/12 वर्ष से ऐसे कंकाल नही रखते, ऐसे में यह भी सवाल उठाता है की कंकाल कोई सामान्य व्यक्ति तो खरीदेगा नही तो फिर कबाड़ी शकील ने इसे क्यों खरीदा ?

मंदिर के इतने पास दुर्गा पूजा से कुछ दिन पूर्व कंकाल मिलने से  षड्यंत्र की बू आ रही है और दिल्ली पुलिस इस कबाड़ी को गिरफ्तार करके जांच करें।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, राऊज एवेन्यू एवं माता सुंदरी रोड़ पर एक बड़ा न्यायलय है, स्कूल एवं कालेज है,  भाजपा, कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल आदि राजनीतिक दलों के कार्यालय हैं, दो अस्पताल हैं और सैकड़ों छोटे बड़ी एन.जी.ओ. के कार्यालय हैं पर दुखद है की यह पूरा क्षेत्र भयंकर अतिक्रमण एवं कब्जों की मार झेल रहा है।

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम आयुक्त एवं पुलिस आयुक्त अविलम्ब सुरक्षा दृष्टि से संवेदनशील  दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, राऊज एवेन्यू, माता सुंदरी क्षेत्र का ओचक निरिक्षण करके यह कबाड़ियों, मैकैनिकों के अवैध अतिक्रमण को हटवायें।

Also Read दिल्लीवालों..हो जाओ तैयार, जनवरी में शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण दिल्लीवालों..हो जाओ तैयार, जनवरी में शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण
Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories