BREAKING :
BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र दिल्लीवालों..हो जाओ तैयार, जनवरी में शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण Yamuna Revival Projects: अमित शाह द्वारा यमुना परियोजनाओं के शिलान्यास पर देवेंद्र यादव का हमला, बीजेपी सरकार पर लगाए बड़े आरोप Yamuna Cleaning: छठ महापर्व से पहले यमुना सफाई पर कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर हमला, देवेंद्र यादव ने उठाए बड़े सवाल Ashok Vihar Ramlila 2026: अशोक विहार में भव्य शोभायात्रा के बाद रावण दहन और भगवान राम का राजतिलक संपन्न, सांसद बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी रहे मौजूद दिल्लीवालों को तीन संदेश देकर जला रावण: उपराष्ट्रपति और उपराज्यपाल ने लाल किला ग्राउंड में किया रामलीला का अवलोकन Ashok Vihar Ramlila 2026: कुंभकरण, मेघनाद और अहिरावण वध का मंचन, राम-रावण युद्ध और आतिशबाजी ने बांधा समां Luv Kush Ramlila 2026: लाल किले पर इस बार अनोखा रावण देगा दिल्लीवालों को अहंकार, ट्रैफिक और प्रदूषण खत्म करने का संदेश 220 फीट ऊंचाई से पेड़-पौधों और लाइटों के बीच चमकी संजीवनी बूटी लाए हनुमान, लाल किला ग्राउंड रामलीला में उमड़े राम भक्त यमुना सफाई महाअभियान: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, 31 घाटों पर एक साथ उतरा मंत्रिमंडल; जानें क्या है पूरी योजना

BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र

दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने BS-IV डीजल टूरिस्ट टैक्सियों और बसों पर प्रस्तावित प्रतिबंध के विरोध में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।
BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र

दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन (रजि.) के अध्यक्ष संजय सम्राट ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर BS-IV डीजल टूरिस्ट टैक्सियों और बसों पर प्रस्तावित प्रतिबंध सहित परिवहन क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है।

पर्यटन उद्योग और ड्राइवरों की रोजी-रोटी पर संकट

संजय सम्राट ने कहा कि 1 नवंबर 2026 से BS-IV डीजल वाहनों पर प्रस्तावित प्रतिबंध से हजारों ट्रांसपोर्टरों और ड्राइवरों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो सकता है। कोरोना महामारी के दौरान करीब दो वर्ष तक कारोबार प्रभावित रहा। इसके बाद भी पर्यटन व्यवसाय को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि टूरिस्ट वाहन साल में मुश्किल से 5–6 महीने ही काम कर पाते हैं, जबकि बैंक की ईएमआई (EMI), टैक्स, बीमा और अन्य खर्च लगातार देने पड़ते हैं। वाहन मालिकों ने लाखों रुपये निवेश करके गाड़ियां खरीदी हैं। ऐसे में अचानक प्रतिबंध लगने से ट्रांसपोर्टरों को भारी आर्थिक नुकसान होगा और हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी।

भारी चालान और VLTD की लागत से राहत की मांग

एसोसिएशन ने भारी ट्रैफिक चालानों में राहत, 45 दिनों में चालान का भुगतान न होने पर वाहन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई संबंधी प्रावधानों की समीक्षा, पैनिक बटन/VLTD की लागत तथा अन्य परिवहन समस्याओं के समाधान की भी मांग की है।

Must Read दिल्लीवालों..हो जाओ तैयार, जनवरी में शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण दिल्लीवालों..हो जाओ तैयार, जनवरी में शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण

CAQM के चेयरमैन के साथ बैठक का अनुरोध

संजय सम्राट ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि उन्हें जल्द मुलाकात का समय दिया जाए और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के चेयरमैन के साथ एसोसिएशन की बैठक कराई जाए, ताकि परिवहन एवं पर्यटन उद्योग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करके व्यावहारिक समाधान निकाला जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एसोसिएशन प्रदूषण नियंत्रण के खिलाफ नहीं है, लेकिन पर्यावरण संरक्षण के साथ ट्रांसपोर्टरों की आर्थिक स्थिति, ड्राइवरों के रोजगार और पर्यटन उद्योग के भविष्य को सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories