BREAKING :
उजड़ने के 800 साल बाद कैसे दोबारा बसी दिल्ली? युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों से लेकर अनंगपाल तोमर तक का इतिहास! दिल्ली के वो 8 पौराणिक स्थान, जिनका संबंध है पांडवों से: हनुमान मंदिर से लेकर पुराना किला तक का जानिए इतिहास! महाभारत काल का दिल्ली इतिहास: इंद्रदेव के यज्ञ से बने निगमबोध घाट, राजघाट और विद्यापुरी के पौराणिक रहस्य! IIC में मनोज मदान की पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन: कॉरपोरेट जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लीडर्स पर केंद्रित है किताब लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य भूमि पूजन: 100 चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट; बॉलीवुड के 40 सितारे निभाएंगे भूमिका 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान: भारतीय व्यापारियों के लिए 'गेम-चेंजर'; CTI ने बताया क्यों घटेगा 40% खर्च

DUSU election के पहले कांग्रेस ने किया बहुत बड़ा खुलासा, कर दिया ये दावा

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव की तैयारियों के बीच दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि NSUI का पूरा पैनल जीतेगा, साथ ही सस्ते हॉस्टल, फी-हाइक और सत्य निकेतन हादसे के बाद PG सुरक्षा के मुद्दों पर रणनीति साझा की।
DUSU election के पहले कांग्रेस ने किया बहुत बड़ा खुलासा, कर दिया ये दावा

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (Delhi university student union election) में एनएसयूआई का पूरा पैनल विजयी होगा और छात्रों के अधिकारों, कल्याण, हास्टल की बढ़ोत्तरी एंव उत्तम सुविधाएं देने सहित शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने पर जोर देंगे। बैठक में 18 सितम्बर को होने वाले डूसू चुनाव की तैयारियों एवं संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई और डूसू चुनाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आज एनएसयूआई के पैनल को सपोर्ट करने के लिए आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक को सम्बोधित किया, जिसका आयोजन जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव ने किया।

बैठक में बताया कि डूसू चुनाव (DUSU election) में एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीना, उपाध्यक्ष पद के लिए वीर चतरथ, सचिव पद के लिए नम्रता चौधरी और सह सचिव के लिए गोपाल चैधरी को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि डूसू चुनाव के लिए एनएसयूआई ने मजबूत पैनल घोषित किया है।

आदर्श नगर जिला कांग्रेस की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा अ0भा0क0कमेटी सचिव प्रभारी दानिश प्रभारी, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव, प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी मित्तल, महासचिव गौरी शंकर शर्मा, सतेन्द्र शर्मा, विधानसभा चुनाव पूर्व प्रत्याशी शिवांक सिंघल सहित जिला के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर इंचार्ज, ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित अग्रिम संगठन, सेल एवं विभागों के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Must Read DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना

देवेन्द्र यादव ने कहा कि जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन के शांति मार्च पर 20 जुलाई पर भाजपा की अलोकतांत्रिक प्रक्रिया में लाठी चार्ज, वाटर कैनन सहित छरे चलाने के खिलाफ पुरजोर आवाज सिर्फ हमारे नेता राहुल गांधी जी ने उठाई और उन्होंने जब घायल छात्रों से मिलने के बाद केन्द्र शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सहित दंगाई पुलिस वालों पर कार्रवाही करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री निवास पर धरना दिया तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की ताकत है जिसके आगे हर गलत निर्णय और नीति के आगे भाजपा को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि डूसू चुनाव में एनएसयूआई पैनल छात्रों के हितों और अधिकारों के संरक्षण के लिए काम करेगा।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि एनएसयूआई छात्र चुनाव में विजयी होने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों के अधिकारों की आवाज को बुलंद करेंगे और वर्ग विशेष की नीति को खत्म करके विश्वविद्यालय परिसर में लोकतांत्रिक माहौल को बनाने के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी, हॉस्टल और अन्य छात्र संसाधनों में सुधार करने संबधी किफायती फीस सुनिश्चित करने के लिए भी डीयू प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि डीयू परिसर में महिला सुरक्षा और समानता के लिए महिला छात्रों की सुरक्षा और बिना भेदभाव के समान बराबर अवसर देने के लिए एनएसयूआई पैनल काम करेगा।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि सत्या निकेतन हादसे के बाद पीजी और किराए के कमरों में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का मुख्य मुद्दा है, एनएसयूआई पैनल सस्ते और सुरक्षित हास्टल तथा पीजी में बेहतर सुविधाएं और कड़े नियम लागू करने की मांग भी करेंगे। उन्होंने कहा कि काॅलेजों में पीने के पानी सुविधा, साफ सफाई व्यवस्था और रोजमर्रा के लिए वाई फाई की सुविधा छात्रों को दिलाने के लिए काम करेगे।

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories