दिल्ली की सत्ता पर 27 साल बाद बीजेपी काबिज हुई। मुख्यमंत्री बनाया गया रेखा गुप्ता को। बीजेपी एक साल पूरा कर चुकी है और सरकार की मानें तो एक साल में दिल्ली का कायाकल्प कर दिया गया। सड़कों की मरम्मत से लेकर पर्यावरण पर अंकुश लगाने तक, यमुना की सफाई तक के भगीरथ कार्य शुरू हो चुके हैं। सरकार के दावों की पड़ताल के लिए इस समय विपक्ष मुखर हैं। ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि विपक्षी विरोध की कमान दो पूर्व मुख्यमंत्री सम्हाले हुए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल और आतिशी की।
लेकिन आज हम आपको विपक्ष की सियासत के बारे में नहीं बताएंगे। आज चर्चा होगी एक साल कार्यकाल पूरा कर चुकी रेखा गुप्ता, अरविंद केजरीवाल और आतिशी के बीच के डिजिटल रेस की। आखिर इन तीनों में कौन डिजिटल पर एक दूसरे को मात दे रहा है।
सबसे पहले बात करते हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की। रेखा गुप्ता के एक्स यानी ट्विटर पर 226.7K फॉलोअर हैं। खुद मुख्यमंत्री 484 लोगों को फॉलो करती हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सरीखी सख्सियतें शामिल हैं।
वहीं आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी एक्स पर फॉलोअर के मामले में रेखा गुप्ता से कई कदम आगे हैं। एक्स पर रेखा गुप्ता के फॉलोअर्स की संख्या 539.5K है। आतिशी 569 लोगों को फॉलो भी करती हैं।
दिल्ली की सियासत में तीन मुख्यमंत्रियों की डिजिटल रेस में अरविंद केजरीवाल सबसे आगे हैं। केजरीवाल के एक्स फालोअर्स की संख्या 26.5M है। अगर रेखा गुप्ता और आतिशी के फॉलोअर्स मिला भी दिए जाएं तो संख्या अरविंद केजरीवाल के फॉलोअर्स से बहुत पीछे रह जाती है। 247 लोगों को अरविंद केजरीवाल फॉलो करते हैं।