BREAKING :
BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र दिल्लीवालों..हो जाओ तैयार, जनवरी में शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण Yamuna Revival Projects: अमित शाह द्वारा यमुना परियोजनाओं के शिलान्यास पर देवेंद्र यादव का हमला, बीजेपी सरकार पर लगाए बड़े आरोप Yamuna Cleaning: छठ महापर्व से पहले यमुना सफाई पर कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर हमला, देवेंद्र यादव ने उठाए बड़े सवाल Ashok Vihar Ramlila 2026: अशोक विहार में भव्य शोभायात्रा के बाद रावण दहन और भगवान राम का राजतिलक संपन्न, सांसद बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी रहे मौजूद दिल्लीवालों को तीन संदेश देकर जला रावण: उपराष्ट्रपति और उपराज्यपाल ने लाल किला ग्राउंड में किया रामलीला का अवलोकन Ashok Vihar Ramlila 2026: कुंभकरण, मेघनाद और अहिरावण वध का मंचन, राम-रावण युद्ध और आतिशबाजी ने बांधा समां Luv Kush Ramlila 2026: लाल किले पर इस बार अनोखा रावण देगा दिल्लीवालों को अहंकार, ट्रैफिक और प्रदूषण खत्म करने का संदेश 220 फीट ऊंचाई से पेड़-पौधों और लाइटों के बीच चमकी संजीवनी बूटी लाए हनुमान, लाल किला ग्राउंड रामलीला में उमड़े राम भक्त यमुना सफाई महाअभियान: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, 31 घाटों पर एक साथ उतरा मंत्रिमंडल; जानें क्या है पूरी योजना

लव कुश रामलीला में श्रीराम वनगमन पर भावुक हुए श्रद्धालु: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने निभाई निषाद राज की भूमिका, 15 अक्टूबर को मनोज तिवारी बनेंगे 'केवट'

लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला में श्रीराम बारात की भव्य शोभायात्रा निकली और श्रीराम वनगमन व निषाद राज भेंट के मार्मिक प्रसंगों का मंचन हुआ। केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने निषाद राज की भूमिका निभाई। 15 अक्टूबर को सांसद मनोज तिवारी केवट का किरदार निभाएंगे।
लव कुश रामलीला में श्रीराम वनगमन पर भावुक हुए श्रद्धालु: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने निभाई निषाद राज की भूमिका, 15 अक्टूबर को मनोज तिवारी बनेंगे 'केवट'

लालकिला मैदान में आयोजित देश-विदेश में विख्यात लव कुश रामलीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि आज लीला स्थल पर श्री राम बारात भव्य शोभा निकाली गई, यात्रा में प्रभु श्री राम की धुने बजाते  हुए बैंड, ढोल, नगाड़ों, शहनाई, नफेरी, शंख,घड़ियाल, डमरू की मधुर आवाज, राम भक्त नृत्य करते साथ चल रहे थे, इस शोभायात्रा के वातावरण को राममय कर दिया| आज लीला मंच पर प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की घोषणा, मंथरा-कैकेयी संवाद, कैकेयी-दशरथ संवाद, श्रीराम वनगमन तथा निषाद राज से भेंट के भावपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। इन प्रसंगों ने दर्शकों को रामकथा के महत्वपूर्ण पड़ावों से रूबरू कराया।

आज की लीला में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने निषाद राज की भूमिका निभाई। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा और रामभक्तों ने उनकी प्रस्तुति की भूरी-भूरी प्रशंसा की। लीला अवलोकन के लिए प्रशासनिक अधिकारी, आईएएस, आईपीएस, सेक्रेटरी, अंडर सेक्रेटरी, भारत सरकार  के अधिकारी भी लीला अवलोकन के लिए पधारे|

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि रामलीला के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में रामभक्त लीला देखने पहुंच रहे हैं। दर्शकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कमेटी ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। दिल्ली पुलिस, सिविल डिफेंस और कमेटी के स्वयंसेवकों के साथ-साथ अब मैदान के चारों ओर बाउंसर भी तैनात किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

lav-kush-ramlila-manoj-tiwari-kewat.jpeg

Must Read BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र

कमेटी के महामंत्री सुभाष गोयल ने बताया कि 15 अक्टूबर को नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी लीला के अवलोकन के लिए पधारेंगे, प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को गंगा पार कराने वाले केवट प्रसंग का विशेष आकर्षण देखने को मिलेगा। इस प्रसंग में प्रसिद्ध गायक, अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी केवट की भूमिका निभाएंगे।

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories