BREAKING :
BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र दिल्लीवालों..हो जाओ तैयार, जनवरी में शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण Yamuna Revival Projects: अमित शाह द्वारा यमुना परियोजनाओं के शिलान्यास पर देवेंद्र यादव का हमला, बीजेपी सरकार पर लगाए बड़े आरोप Yamuna Cleaning: छठ महापर्व से पहले यमुना सफाई पर कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर हमला, देवेंद्र यादव ने उठाए बड़े सवाल Ashok Vihar Ramlila 2026: अशोक विहार में भव्य शोभायात्रा के बाद रावण दहन और भगवान राम का राजतिलक संपन्न, सांसद बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी रहे मौजूद दिल्लीवालों को तीन संदेश देकर जला रावण: उपराष्ट्रपति और उपराज्यपाल ने लाल किला ग्राउंड में किया रामलीला का अवलोकन Ashok Vihar Ramlila 2026: कुंभकरण, मेघनाद और अहिरावण वध का मंचन, राम-रावण युद्ध और आतिशबाजी ने बांधा समां Luv Kush Ramlila 2026: लाल किले पर इस बार अनोखा रावण देगा दिल्लीवालों को अहंकार, ट्रैफिक और प्रदूषण खत्म करने का संदेश 220 फीट ऊंचाई से पेड़-पौधों और लाइटों के बीच चमकी संजीवनी बूटी लाए हनुमान, लाल किला ग्राउंड रामलीला में उमड़े राम भक्त यमुना सफाई महाअभियान: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, 31 घाटों पर एक साथ उतरा मंत्रिमंडल; जानें क्या है पूरी योजना

लव कुश रामलीला में धूमधाम से मना श्रीराम जन्मोत्सव: ढोल-नगाड़ों के बीच बंटी मिठाइयां, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम निभाएंगे 'निषाद राज' का किरदार

लाल किला मैदान स्थित लव कुश रामलीला में प्रभु श्रीराम का जन्म उत्सव ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ धूमधाम से मनाया गया। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम 14 अक्टूबर को मंच पर निषाद राज की भूमिका निभाएंगे। जानिए रामलीला की ताज़ा अपडेट्स और विशिष्ट अतिथियों के बारे में।
लव कुश रामलीला में धूमधाम से मना श्रीराम जन्मोत्सव: ढोल-नगाड़ों के बीच बंटी मिठाइयां, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम निभाएंगे 'निषाद राज' का किरदार

लव कुश रामलीला कमेटी, लाल किला मैदान में सोमवार को प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। राम जन्म के अवसर पर मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने खुशियां मनाईं। पूरे रामलीला परिसर में उत्सव और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।

कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि आज की लीला में पुत्रेष्टि यज्ञ, प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव, नामकरण संस्कार, विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षसों द्वारा विघ्न, ताड़का वध और सुबाहु वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। अंत में प्रभु श्रीराम की आरती के साथ लीला संपन्न हुई।

lav-kush-ramlila-shri-ram-janmotsav.jpeg

अर्जुन कुमार ने बताया कि केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री, भारत सरकार, जुएल ओराम के निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने  14 अक्टूबर 2026 को लव कुश रामलीला के मंच पर निषाद राज की भूमिका निभाने की घोषणा की। यह रामलीला कमेटी के लिए गौरव का विषय है। इससे पूर्व लव कुश रामलीला के मंच पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे तथा एनडीएमसी के वाइस चेयरमैन कुलजीत सिंह चहल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति विभिन्न किरदारों में अभिनय कर चुके हैं।

Must Read BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र

जुएल ओराम ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन वनवासी समाज, आदिवासी समुदाय और समस्त मानवता के प्रति समान सम्मान, सेवा और समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भारत में रामलीलाएं हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की पहचान हैं। निषाद राज की भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करने के लिए उन्होंने लव कुश रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ओडिशा के एक दूरस्थ क्षेत्र से आने वाले उनके लिए रामलीला के मंच पर इस महत्वपूर्ण किरदार को निभाना सौभाग्य की बात है।

कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि लव कुश रामलीला कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर उन्हें रामलीला के अवलोकन के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर नितिन नबीन ने कहा कि रामलीलाएं देशभर में सौहार्द, शांति और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित होंगी, प्रतिनिधिमंडल ने अर्जुन कुमार, सुभाष गोयल, सत्यभूषण जैन, अखिल सिंघल और बृजमोहन गोयल की उपस्थिति में नितिन नबीन का स्मृति चिह्न भेंट कर तथा रामनामी पटका पहनाकर स्वागत किया।

13 अक्टूबर 2026 को फिल्म अभिनेता श्री राजकुमार राव लव कुश रामलीला का अवलोकन करेंगे तथा प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना करेंगे।

कल की लीला में जनक दूत आगमन, अहिल्या उद्धार, अष्ट सखी संवाद, गिरिजा पूजन, सीता स्वयंवर, रावण-बाणासुर संवाद और लक्ष्मण-परशुराम संवाद जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

Also Read दिल्लीवालों..हो जाओ तैयार, जनवरी में शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण दिल्लीवालों..हो जाओ तैयार, जनवरी में शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण
Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories