CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र
Delhi Building Collapse: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन की मंदिर वाली गली में 'हॉस्टल डेज' नाम से चल रही 5 मंजिला PG इमारत के गिरने से हुए दर्दनाक हादसे पर व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही से हुआ हत्याकांड है।
"90 गज के छोटे से प्लॉट पर बनी 20 साल पुरानी जर्जर इमारत में 2 मंजिलें अवैध रूप से 2 साल पहले जोड़ दी गईं। बेसमेंट में लगातार खुदाई हो रही थी, दीवारों में सीलन और दरारें थीं, फिर भी MCD ने कोई कार्रवाई नहीं की। 12-15 हजार रुपये प्रति बेड देकर रहने वाले मासूम छात्र केरल, हरियाणा, UP से पढ़ने आए थे, उनकी जान चली गई।"
CTI ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से 5 मांगें की हैं:
1. दिल्ली के सभी PG का 15 दिन में सेफ्टी ऑडिट हो: सत्य निकेतन, विजय नगर, मुखर्जी नगर, लक्ष्मी नगर, कमला नगर, में चल रहे 2000 से अधिक PG/हॉस्टल का स्ट्रक्चरल और फायर ऑडिट किया जाए।
2. दिल्ली PG रेगुलेशन पॉलिसी बनाई जाए: दिल्ली में PG चलाने के लिए लाइसेंस, किराया रजिस्टर, पुलिस वेरिफिकेशन और फायर NOC अनिवार्य किया जाए।
3. मृतकों को मुआवजा और घायलों का मुफ्त इलाज: मृतक छात्रों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा और सभी घायलों का इलाज सरकार द्वारा AIIMS में मुफ्त कराया जाए।
4. दोषी MCD अधिकारियों और बिल्डर पर सख्त कार्रवाई: कोर्ट के आदेशों के बावजूद अवैध निर्माण कैसे चलता रहा? संबंधित JE, AE और बिल्डिंग मालिकों पर गैर-इरादतन हत्या की FIR दर्ज हो।
5. High-Level कमेटी का गठन: इस घटना की जांच के लिए एक हाई-लेवल कमेटी बनाई जाए जिसमें दिल्ली सरकार, MCD, DUSU और CTI के प्रतिनिधि शामिल हों।