अशोक विहार रामलीला फेज-1 में केवट प्रसंग और भरत-राम मिलाप के भावुक दृश्यों का मंचन हुआ। पूर्व उपराज्यपाल जगदीश मुखी और दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित इस लीला में कंप्यूटराइज्ड इफेक्ट्स के बीच सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति का संदेश दिया गया।
अशोक विहार रामलीला कमेटी फेज-1 के चेयरमेन अनिल गुप्ता व शोभा यात्रा अध्यक्ष अर्जुन गोयल एवं लीला कार्यकारी अध्यक्ष डॉ महेंद्र नागपाल ने बताया कि आज की लीला में कम्प्युटराईज्ड सिस्टम का भरपुर उपयोग किया गया। चित्रकूट पर भरत मिलाप के समय भरत-राम और राजा जनक के संवाद दिल को छूने वाला था। कम्प्युटिंग लाईटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए धुंआ, स्लो मोसन, डिफ्लेक्टर लाईट का उपयोग किया गया जो देखने लायक था।
रामलीला मंचन के दौरान रामलीला के कलाकारों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा था।
अशोक विहार रामलीला कमेटी फेज-1 के प्रधान ललित गर्ग एवं चैयरमैन लख्मीचंद मकरानी ने बताया कि आज की रामलीला का अवलोकन करने पूर्व मंत्री व उपराज्यपाल जगदीश मुखी,दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा एवं दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा उपस्थित थे।

Sanjeev Kumar Mishra
संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।