अशोक विहार रामलीला फेज-1 में बादलों के बीच सीता हरण, जटायु संग्राम और भक्तिमय शबरी से भेंट प्रसंग का भव्य मंचन हुआ। हाई-टेक लेजर व स्ट्रोब लाइट्स के बीच आयोजित इस लीला का अवलोकन करने राज्यसभा सांसद विनय सहस्रबुद्धे और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा पहुंचे।
अशोक विहार रामलीला कमेटी फेज-1 के कार्यकारी प्रधान डॉ महेंद्र नागपाल व ललित गर्ग और मंच अध्यक्ष चन्द्र बलवानी बताया कि आज की लीलामंचन में रावण द्वारा सीता को आकाशलोक में बादलों के बीच ले जाना और जटायु का बीच रास्ते में आना तथा उनके बीच जारी संवाद युवाओं व बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र था।
लीला के चेयरमेन अनिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रमोद कोहली व संयोजक विमल प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि वाटिका में राम का सबरी से मिलना और प्रभु श्री राम को झूठे बेर खिलाना, लक्ष्मण का मूर्छित होना, सबरी द्वारा प्रभु श्री राम का आदर-सत्कार तथा एक दासी का भगवान का इंतजार जैसे दृश्यों का चित्रण देख दर्शक मंत्र-मुग्ध हो रहे थे।
उन्होंने कहा कि नई तकनीक में इलैक्ट्रिक का इस्तेमाल करते हुए कलर मोमेंट, स्ट्रोव लाईट, एल॰ई॰डी॰ लाईट, लेजर लाईट, लाईट कंट्रोलर का उपयोग किया गया जो देखने लायक था।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद व भाजपा दिल्ली प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ,दिल्ली सरकार के मंत्री रविन्द्र इन्द्राज एवं भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने लीला का अवलोकन किया।
Sanjeev Kumar Mishra
संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।