नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) के नए चेयरमैन मनोज द्विवेदी द्वारा कनॉट प्लेस के इनर सर्कल को गाड़ियों से मुक्त (Vehicle-Free) करने के संबंध में सोशल मीडिया पर राय मांगे जाने के बाद दिल्ली में विरोध के सुर उठने लगे हैं। दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) और नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है।
CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि NDMC चेयरमैन मनोज द्विवेदी के इब सुझाव के बाद कनोट प्लेस के अनेकों व्यापारियों ने CTI से संपर्क किया है , अगर यह प्रस्ताव लागू हुआ तो CTI और व्यापारी सड़क पर उतरकर विरोध करने को मजबूर होंगे।
"इस तरह के फैसले से कनॉट प्लेस के कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा और इनर सर्कल का ट्रैफिक बंद होने से आउटर सर्कल और आसपास की सड़कों पर जाम की समस्या और बढ़ सकती है। अगर यह प्रस्ताव लागू हुआ तो सड़क पर उतरकर विरोध कर सकते हैं। कनॉट प्लेस के शोरूम, दुकानों, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों तक ग्राहकों की आसान पहुंच कारोबार के लिए महत्वपूर्ण है। इनर सर्कल में गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाने से ग्राहकों को दूर पार्किंग स्थलों पर गाड़ी खड़ा करना पड़ेगा। इससे खासतौर पर महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगों को परेशानी होगी। पहले भी ऐसी पहल की गई थी, लेकिन वह सफल नहीं रही। इनर सर्कल से गाड़ियों की आवाजाही बंद करने पर ट्रैफिक खत्म नहीं होगा, बल्कि उसका दबाव आउटर सर्कल और आसपास की फीडर सड़कों पर बढ़ जाएगा। इससे पहले से जाम वाले इलाकों में स्थिति और खराब होने की आशंका है।"
"यह प्रस्ताव कनॉट प्लेस के कारोबार को नुकसान करने जैसा है। अगर प्रस्ताव लागू हुआ तो एसोसिएशन हर तरीके से विरोध कर सकती है। कनॉट प्लेस पर जगह-जगह अवैध रेहड़ी-पटरी और अतिक्रमण बढ़ रहा है। इस पर संबंधित विभाग को सख्ती बरतने की जरूरत है। बृजेश गोयल ने कहा कि कनोट प्लेस , देश का सबसे सुव्यवस्थित तरीके से डिजाइन किया हुआ बाजार है , यहां पर पहले से ही 15 फीट कवर्ड और 20 फीट नाॅन कवर्ड एरिया को मिलकर कुल 35 फीट पैदल चलने का एरिया है , यह अंग्रेजों और मुगलों के जमाने का बाजार है और इसकी अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत है
CTI की 3 मांगें NDMC से
1. कोई भी फैसला व्यापारियों से बातचीत के बाद ही हो: NDMC चेयरमैन ने X पर पूछा है कि क्या हम CP को विदेशी शहरों के मॉल रोड की तरह गाड़ी-मुक्त बना सकते हैं, क्या पूरे दिन के लिए या गर्मियों में शाम 6 से आधी रात और सर्दियों में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक लागू करें। इस पर बिना CTI और NDTA से मीटिंग के कोई ट्रायल भी न किया जाए।
2. पहले अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाओ: इनर सर्कल में ट्रैफिक रोकने से रेडियल सड़कों और आउटर सर्कल पर भी शाम में जाम लगेगा। NDMC पहले अवैध हॉकर्स को हटाकर राहगीरों के कॉरिडोर को खाली करे और अवैध पार्किंग को रोक कर इनर सर्कल की भीड़ कम करे।
3. ग्राहकों की पहुंच बनी रहनी चाहिए: CP में पार्किंग की पहले से समस्या है, गाड़ी बंद करने से व्यापार 50% तक गिर जाएगा।