भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई है। बीजेपी ने मुख्यमंत्री की कमान रेखा गुप्ता को सौंपी हैं। महज एक साल के अपने कार्यकाल में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने चुनावी घोषणापत्र में किए वादों को जमीन पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लेकिन अब सवाल रेखा गुप्ता की लोकप्रियता से कहीं आगे जनता की संतुष्टि का है। क्या रेखा गुप्ता अपने निर्णयों, फैसलों से जनता के दिलों में उतर पायी है? इसी सवाल का जवाब ढूंढने के लिए हमने मुख्यमंत्री के एक्स पोस्ट का मूल्यांकन किया। मुख्यमंत्री के पोस्ट पर आए कमेंट्स पढ़े-जानिए क्या पता चला।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया कि आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में जनसुनवाई के दौरान दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात की, उनकी बातें सुनीं और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सरकार का दरवाजा जनता के लिए खुला रहे, उनकी बात सीधे सुनी जाए और समाधान भी समय पर मिले, यही हमारी कार्यसंस्कृति है। मुख्यमंत्री ने यहां तक लिखा कि दिल्ली का हर नागरिक उनके लिए परिवार का सदस्य है। उसकी चिंता हमारी चिंता है और उसका समाधान हमारी जिम्मेदारी।

सीएम रेखा गुप्ता के पोस्ट पर कई कमेंट्स थे। उदित नागर अकाउंट ने कमेंट किया कि मुख्यमंत्री जी आपसे विनती है एक बार साउथ दिल्ली डीसीपी को निर्देश दें के वह अपना काम ठीक से करें। वे केवल फोटो खिचने की कार्यवाही कर रहे हैं । खिचड़ीपुर 9 ब्लॉक का बुरा हाल हो चुका है। पिछले 4 साल से मैं शिकायत कर रहा हूँ पर कोई सुनवाई नहीं हो रही
इसी तरह निकिता जैन नाम के अकाउंट से कमेंटस किया गया था कि उनका लक्ष्मी योजना में नाम लेवल 1 पर ही रुका है, 18 अगस्त को कराया था। आगे कब बढ़ेंगे...
एक अन्य अकाउंट जेब के ने कमेंटस किया कि DSSSB पोस्ट कोड 817/23 रिक्रूटमेंट का विज्ञापन 2024 में जारी हुआ था। लेकिन परिणाम अब तक जारी नहीं हुआ है। DSSSB को लेकर मुख्यमंत्री के पोस्ट पर कई कमेंट किए गए हैं। वहीं राकेश कुमार ने कमेंट के जरिए सवाल उठाया। लिखा कि कुतुब विहार की गली में पानी भरने की फोटो कमेंट करते हुए लिखा कि यही मेरी राजधानी है मुख्यमंत्री जी?
नबील जैदी ने भी वेस्ट सागरपुर गली नंबर 1 की तस्वीर शेयर की। लिखा कि सड़कें टूटी हुई हैं। नालियां जाम हो गई है। गली में पानी भर गया है।