BREAKING :
उजड़ने के 800 साल बाद कैसे दोबारा बसी दिल्ली? युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों से लेकर अनंगपाल तोमर तक का इतिहास! दिल्ली के वो 8 पौराणिक स्थान, जिनका संबंध है पांडवों से: हनुमान मंदिर से लेकर पुराना किला तक का जानिए इतिहास! महाभारत काल का दिल्ली इतिहास: इंद्रदेव के यज्ञ से बने निगमबोध घाट, राजघाट और विद्यापुरी के पौराणिक रहस्य! IIC में मनोज मदान की पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन: कॉरपोरेट जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लीडर्स पर केंद्रित है किताब लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य भूमि पूजन: 100 चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट; बॉलीवुड के 40 सितारे निभाएंगे भूमिका 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान: भारतीय व्यापारियों के लिए 'गेम-चेंजर'; CTI ने बताया क्यों घटेगा 40% खर्च

मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज या कोई और? दिल्ली के 7 सांसदों में X पर सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स किसके

मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज या कोई और? दिल्ली के 7 BJP सांसदों में X पर सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स किसके हैं और कौन सबसे पीछे, पूरी लिस्ट यहां।
मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज या कोई और? दिल्ली के 7 सांसदों में X पर सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स किसके

लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सातों सीटें जनता ने बीजेपी की झोली में दे दी थीं। क्या ग्रामीण क्षेत्रों और क्या शहरी क्षेत्रों...लगभग हर जगह बीजेपी के प्रत्याशियों को खूब वोट मिले। यानी प्रत्याशियों को जनता का खूब समर्थन मिला लेकिन जब नजरें X एक्स की तरफ जाती हैं तो यह समर्थन अपेक्षाकृत कम नजर आता है। वो भी तब जब दिल्ली जैसे शहर में मोबाइल हर हाथ में दिखता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि दिल्ली बीजेपी के सभी सातों सांसदों में कौन फॉलोअर के मामले में एक्स पर बीस है और कौन उन्नीस...

 नार्थ वेस्ट सांसद के सबसे कम फॉलोअर

नार्थ वेस्ट संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के योंगेन्द्र चंदोलिया सांसद हैं। योगेंद्र चंदोलिया को 2024 लोकसभा चुनाव में कुल 8 लाख 66 हजार 483 वोट मिले थे। इन्होंगे कांग्रेस प्रत्याशी उदित राज को हराया था। उदित राज को 5 लाख 75 हजार 634 वोट मिले थे। अब बात करते हैं फॉलोअर की तो योंगेन्द्र चंदोलियों को एक्स पर महज 5,548 लोग फॉलो करते हैं जबकि खुद योंगेन्द्र 244 लोगों को फॉलो करते हैं। 

फॉलोअर के मामले में चांदनी चौक लोकसभा सांसद प्रवीण खंडेलवाल की स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही है। प्रवीण खंडेलवाल को लोकसभा चुनावों में 5 लाख 16 हजार 496 वोट मिले थे। इन्होंने कांग्रेस के दिग्गज प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल को हराया था। जय प्रकाश को 4 लाख 27 हजार 171 वोट मिले थे।

Must Read DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सांसद और वर्तमान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा को लोकसभा चुनाव में 6 लाख 64 हजार 819 वोट मिले थे। हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को हराया था। कुलदीप कुमार को 5 लाख 71 हजार 156 वोट मिले थे। वोटों की बारिश तो हर्ष मल्होत्रा पर हुई लेकिन फॉलोअर अपेक्षाकृत कम ही हैं। एक्स पर हर्ष मल्होत्रा को 28 हजार के आसपास लोग फॉलो करते हैं।

दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी को लोकसभा चुनावों में 6 लाख 92 हजार 832 वोट मिले थे। जबकि आम आदमी पार्टी के सही राम को 5 लाख 68 हजार 499 वोट मिले थे। लेकिन एक्स पर फॉलोअर की बात करें तो रामबीर सिंह बिधूड़ी को 54.7 हजार लोग फॉलो करते हैं। इसी तरह पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत को 55.9 हजार लोग एक्स पर फॉलो करते हैं। जबकि 2024 लोकसभा चुनावों में सहरावत को 8 लाख 42 हजार 658 वोट मिले थे। इन्होंने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी महाबल मिश्रा को हराया था। महाबल मिश्रा को 6 लाख 43 हजार 645 वोट मिले थे। नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज को एक्स पर 1 लाख 96 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

अगर सबसे अधिक फॉलोअर की बात करें तो मनोज तिवारी बाकि सभी सांसदों पर भारी पड़ते हैं। नार्थ ईस्ट दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के 1.8 मिलियन फॉलोअर हैं। अगर बाकि सभी छह सांसदों के फॉलोअर जोड़ लें तो भी शायद इतने फॉलोअर नहीं होंगे जितने अकेले मनोज तिवारी के हैं। मनोज तिवारी को लोकसभा चुनावों में भी खूब वोट मिले थे। मनोज तिवारी को 8 लाख 24 हजार 451 वोट मिले थे।जबकि इनके मुख्य प्रतिद्वंदी कांग्रेस के कन्हैया कुमार को 6 लाख 58 हजार 673 वोट मिले थे।

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories