लेखक मनोज मदान ने नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में अपनी नई किताब ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन किया। वॉलनट पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक कॉरपोरेट जगत के उन नेतृत्वकर्ताओं पर आधारित है जो पर्दे के पीछे रहकर संस्थानों को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं।
लेखक मनोज मदान ने नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में अपनी नई पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन किया। वॉलनट पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक कॉरपोरेट जगत में दूसरे और तीसरे स्तर की जिम्मेदारियां संभालते हुए संस्थानों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेतृत्वकर्ताओं के योगदान पर केंद्रित है।
इस अवसर पर संगीता गुप्ता (नैसकॉम), चरनजोत सिंह नंदा, डॉ. अरुणा झा (एसआरसीसी), सर्वेश माथुर (ईवाईजीडीएस), अजय बग्गा, भूरीजना दास (हरे कृष्ण आंदोलन) और पूनम मदान सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मनोज मदान ने कहा कि किसी व्यक्ति का प्रथम स्थान पर होना जरूरी नहीं है, फिर भी वह किसी से कम नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक उन पेशेवरों के योगदान को सामने लाने का प्रयास है, जो पर्दे के पीछे रहकर संस्थानों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Sanjeev Kumar Mishra
संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।