रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दिल्ली यूनिवर्सिटी सोशल सेंटर स्कूल (Delhi University Social Centre School/DUSC), मॉरिस नगर के विद्यार्थियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के कुलपति प्रो. योगेश सिंह (Prof. Yogesh Singh) से भेंट कर उन्हें अपने हाथों से बनाई राखी बांधी। इस मौके पर साउथ कैंपस की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी (Prof. Rajni Abbi), कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता (Dr. Vikas Gupta) और डीन ऑफ कॉलेजेज़ प्रो. बलराम पाणी (Prof. Balram Pani) को भी छात्रों ने राखी बांधी।
कुलपति ने क्या कहा
प्रो. योगेश सिंह ने विद्यार्थियों के इस स्नेहपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इसे विश्वविद्यालय परिवार के लिए बेहद खास और हृदयस्पर्शी पल बताया। उन्होंने छात्राओं से उनके भविष्य के सपनों पर भी बातचीत की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

80 साल पुराने स्कूल को मिला बड़ा तोहफा
गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय का यह 80 साल पुराना स्कूल कुलपति की विशेष पहल से अब नवीनीकृत भवन पा चुका है, और स्कूल को 10वीं से 12वीं कक्षा तक विस्तारित करने का ऐतिहासिक फैसला भी लिया जा चुका है।
कौन-कौन रहा मौजूद
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन प्रो. हमेंद्र डांगी (Prof. Hemendra Dangi), मैनेजर डॉ. सुनील वर्मा (Dr. Sunil Verma), DUSC की उप-प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा भारती (Dr. Garima Bharti), समिति सदस्य प्रो. वीएस नेगी (Prof. VS Negi), डॉ. अनीता (Dr. Anita) और डॉ. प्रभांशु ओझा (Dr. Prabhanshu Ojha) मौजूद रहे।