BREAKING :
दिल्ली में बारिश से हाहाकार, सदर बाज़ार-ITO-CP तक जलभराव, AAP ने पूछा — कहां है भाजपा की चार इंजन वाली सरकार? Chandni Mahal Building Collapse: पुरानी दिल्ली के पहाड़ी भोजला में ढहा जर्जर मकान का हिस्सा, मलबे में दबीं गाड़ियां; बड़ा हादसा टला! Delhi Hindu Period: दिल्ली का हिंदू काल इतिहास, इंद्रप्रस्थ से खांडव वन तक की पौराणिक कहानी दिल्ली की 4 जगहें जहां बैठते ही मिलेगा विदेश जैसा फील, Santorini से लेकर Swiss Alps तक दिल्ली के 10 सबसे मशहूर छोले-भटूरे की दुकानें, जहां का स्वाद है बेमिसाल Film Expo India 2026: भारत मंडपम में 26-30 अगस्त को सिनेमा जगत का महाकुंभ, जानें एंट्री और शेड्यूल सावन में शिव-पार्वती स्वरूप में दो कन्याओं का सामूहिक विवाह, झंडेवाला मंदिर में स्वामी राजेश्वरानंद ने दिया सेवा का संदेश Majnu Ka Tila Breakfast Guide: MKT के 8 बेस्ट कैफे, कीमत सिर्फ 400 रुपये से शुरू Durga Yojana delhi: दिल्ली में महिलाओं-ट्रांसजेंडर को मिलेंगे 1100 गुलाबी ई-ऑटो परमिट, जानें कौन कर सकता है अप्लाई DUSU Election 2026: शांतिपूर्ण चुनाव के लिए DU प्रशासन सख्त, 500+ CCTV से निगरानी, जानें नए नियम

Durga Yojana delhi: दिल्ली में महिलाओं-ट्रांसजेंडर को मिलेंगे 1100 गुलाबी ई-ऑटो परमिट, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

दिल्ली सरकार जल्द 'दुर्गा योजना' शुरू करेगी, जिसके तहत 1100 महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को गुलाबी इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा परमिट दिए जाएंगे, जानें पूरी पात्रता।
Durga Yojana delhi: दिल्ली में महिलाओं-ट्रांसजेंडर को मिलेंगे 1100 गुलाबी ई-ऑटो परमिट, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

महिला सशक्तिकरण की दिशा में दिल्ली सरकार बहुत बड़ा कदम उठाने वाली है। दिल्ली सरकार महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को रोज़गार से जोड़ने और परिवहन क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए जल्द ही 'दुर्गा' योजना (Durga Yojna) शुरू करने जा रही है। इस योजना का पूरा नाम 'ड्राइविंग अपलिफ्टमेंट एंड रोज़गार फॉर वुमेन, ट्रांसजेंडर ग्रीन ई-ऑटो' (Driving Upliftment and Rozgar for women, transGender green e-Auto) है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली की बेटियों और बहनों को अब तक 18 लाख से ज़्यादा पिंक कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिसमें ट्रांसजेंडर समुदाय के नागरिक भी शामिल हैं।

 कितने और किसे मिलेंगे परमिट

इस योजना के तहत दिल्ली में कुल 1,100 इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा परमिट जारी किए जाएंगे:

  • 1,000 परमिट महिलाओं के लिए आरक्षित
  • 100 परमिट ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आरक्षित

योजना के तहत चलने वाले सभी ई-ऑटो गुलाबी रंग के होंगे, और महिला व ट्रांसजेंडर चालक विशेष पहचान पत्र, जैकेट और कैप के साथ सेवाएं देंगी।

Must Read DUSU Election 2026: शांतिपूर्ण चुनाव के लिए DU प्रशासन सख्त, 500+ CCTV से निगरानी, जानें नए नियम DUSU Election 2026: शांतिपूर्ण चुनाव के लिए DU प्रशासन सख्त, 500+ CCTV से निगरानी, जानें नए नियम

 कौन कर सकता है आवेदन

महिलाओं के लिए संभावित पात्रता शर्तें:

  • आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर पहले से कोई ऑटो-रिक्शा पंजीकृत नहीं होना चाहिए
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 में परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए

 ट्रांसजेंडर आवेदकों के लिए:

  • आवेदक के पास जिला मजिस्ट्रेट (DM) द्वारा जारी ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाण-पत्र होना ज़रूरी है

 ई-ऑटो को लेकर एक ज़रूरी शर्त

योजना में यह प्रावधान भी रखा गया है कि लाभार्थी को आवंटित ई-ऑटो को 3 साल तक किसी और को नहीं बेचा जा सकेगा। सरकार का मानना है कि इससे योजना का फायदा असल पात्र लोगों तक पहुंचेगा और वाहन का व्यावसायिक इस्तेमाल सुनिश्चित होगा।

 योजना का मकसद क्या है

सरकार के मुताबिक यह पहल महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में एक नई और सम्मानजनक पहचान दिलाएगी।

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories