मिरांडा हाउस (Miranda House), दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University/DU) ने विश्वविद्यालय के ग्रीन कैंपस अवॉर्ड (Green Campus Award) में दूसरा स्थान मिला है। यह सम्मान कॉलेज परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासों के लिए 15 अगस्त 2026 को दिया गया।
कॉलेज ने क्या कहा
मिरांडा हाउस प्रशासन ने इस उपलब्धि के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय और कुलपति (Vice Chancellor) प्रो. योगेश सिंह (Prof. Yogesh Singh) के प्रति आभार व्यक्त किया। कॉलेज के मुताबिक, यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन कैंपस की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को और आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
किन प्रयासों से मिली ये पहचान
कॉलेज परिसर में पर्यावरण के अनुकूल माहौल बनाने के लिए निम्नलिखित कदम लगातार उठाए जा रहे हैं:
- कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में बांटना (वेस्ट सेग्रीगेशन)
- कैंपस में स्वच्छता बनाए रखना
- नियमित रूप से पौधरोपण
- पर्यावरण के अनुकूल कार्यप्रणाली अपनाना
- पर्यावरण से जुड़े विषयों पर शोध कार्य को बढ़ावा देना
पूरे कॉलेज समुदाय का योगदान
कॉलेज प्रशासन ने इस उपलब्धि को छात्राओं, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों (non-teaching staff) और पूरे कॉलेज समुदाय के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया है। मिरांडा हाउस ने आगे भी कैंपस को और अधिक स्वच्छ, हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए निरंतर काम करते रहने की प्रतिबद्धता जताई है।