BREAKING :
उजड़ने के 800 साल बाद कैसे दोबारा बसी दिल्ली? युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों से लेकर अनंगपाल तोमर तक का इतिहास! दिल्ली के वो 8 पौराणिक स्थान, जिनका संबंध है पांडवों से: हनुमान मंदिर से लेकर पुराना किला तक का जानिए इतिहास! महाभारत काल का दिल्ली इतिहास: इंद्रदेव के यज्ञ से बने निगमबोध घाट, राजघाट और विद्यापुरी के पौराणिक रहस्य! IIC में मनोज मदान की पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन: कॉरपोरेट जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लीडर्स पर केंद्रित है किताब लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य भूमि पूजन: 100 चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट; बॉलीवुड के 40 सितारे निभाएंगे भूमिका 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान: भारतीय व्यापारियों के लिए 'गेम-चेंजर'; CTI ने बताया क्यों घटेगा 40% खर्च

'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने दिल्ली विश्वविद्यालय में सुरक्षित और किफायती हॉस्टल सुविधाओं की मांग को लेकर आर्ट्स फैकल्टी से किरोड़ीमल कॉलेज तक मार्च निकाला। IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने NSUI पैनल को समर्थन देने की अपील की।
'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बेहतर, सुरक्षित और किफायती हॉस्टल सुविधाओं की मांग को लेकर मार्च निकाला। विशेष रूप से दिल्ली से बाहर से आने वाले छात्रों के लिए पर्याप्त हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने मार्च में हिस्सा लिया और छात्रों से संवाद कर हॉस्टल की कमी, बढ़ते खर्च, सुरक्षा तथा बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी उनकी समस्याओं को सुना।

दिल्ली विश्वविद्यालय और उसके आसपास छात्रों के लिए आवास की कमी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। विश्वविद्यालय में छात्रों की बड़ी संख्या की तुलना में हॉस्टल की उपलब्धता काफी कम है, जिसके कारण बड़ी संख्या में छात्रों को महंगे निजी आवास और पीजी में रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

छात्रों को संबोधित करते हुए IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कहा- जो छात्र दूसरे राज्यों और देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आकर पढ़ाई करने आते हैं, उनके लिए हॉस्टल कोई विलासिता नहीं, बल्कि बुनियादी जरूरत है। छात्रों को महंगे किराए, असुरक्षित आवास और अपर्याप्त सुविधाओं की चिंता करने के बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का अवसर मिलना चाहिए।

Must Read IIT दिल्ली की स्टडी में खुलासा: दिल्ली की सड़कों पर उतरते ही छा गई 'देवी' बस, 13% लोगों ने छोड़ी अपनी कार और बाइक IIT दिल्ली की स्टडी में खुलासा: दिल्ली की सड़कों पर उतरते ही छा गई 'देवी' बस, 13% लोगों ने छोड़ी अपनी कार और बाइक

उन्होंने कहा कि सरकार और दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन को घोषणाएं करने के बजाय अब जमीन पर काम करके दिखाना चाहिए। हर छात्र को सुरक्षित, किफायती और सम्मानजनक आवास मिलना उसका अधिकार है। हॉस्टल की कमी का सबसे ज्यादा असर सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले छात्रों पर पड़ रहा है, जिन्हें अपनी पारिवारिक आय का बड़ा हिस्सा निजी आवास पर खर्च करना पड़ रहा है।

चिब ने कहा कि DUSU चुनाव में छात्रों के मुद्दे और छात्र कल्याण सबसे महत्वपूर्ण विषय होने चाहिए।

उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि यह DUSU चुनाव छात्रों के लिए ऐसे प्रतिनिधियों को चुनने का अवसर है, जो वास्तव में उनकी आवाज उठाएं। मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों से अपील करता हूं कि वे NSUI पैनल का समर्थन करें और ऐसी छात्र शक्ति को मजबूत करें, जो बेहतर हॉस्टल, सुरक्षित कैंपस, किफायती सुविधाओं और विश्वविद्यालय प्रशासन की जवाबदेही के लिए मजबूती से आवाज उठाए।

दिल्ली युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि छात्र किसी से कोई एहसान नहीं मांग रहे हैं। वे अपने अधिकार मांग रहे हैं। भारतीय युवा कांग्रेस दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों और देश के हर उस युवा के साथ खड़ी है, जो किफायती शिक्षा, सम्मान और समान अवसर के लिए संघर्ष कर रहा है।

Also Read DUSC बच्चों ने कुलपति को बांधी राखी, बदले में मिला अनोखा उपहार DUSC बच्चों ने कुलपति को बांधी राखी, बदले में मिला अनोखा उपहार

भारतीय युवा कांग्रेस ने कहा कि पर्याप्त हॉस्टल इंफ्रास्ट्रक्चर, किफायती छात्र आवास, कैंपस की सुरक्षा, बेहतर बुनियादी सुविधाएं और विश्वविद्यालय प्रशासन की जवाबदेही को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

IYC ने विश्वविद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से लंबित हॉस्टल परियोजनाओं में तेजी लाने तथा यह सुनिश्चित करने की मांग की कि दिल्ली से बाहर से आने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को असुरक्षित या अत्यधिक महंगे निजी आवास में रहने के लिए मजबूर न होना पड़े।

मार्च में दिल्ली युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मार्च आर्ट्स फैकल्टी से शुरू हुआ और किरोड़ीमल कॉलेज पर समाप्त हुआ।

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories