दिल्ली विकास प्राधिकरण, DDA (Delhi Development Authority) रक्षाबंधन के मौके पर नरेला (Narela) में घर का बड़ा तोहफा लेकर आया है। 28 अगस्त, दोपहर 12:00 बजे से 'नागरिक आवास योजना (Nagrik Awas Yojana)' के तहत 1,287 फ्लैट्स की बुकिंग शुरू हो रही है, वो भी 25% छूट के साथ।
कहां और कैसे मिलेंगे फ्लैट
बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ (First Come, First Served) आधार पर होगी। ये फ्लैट्स नरेला सब सिटी के सेक्टर A-1 से A-4 के पॉकेट-3 और पॉकेट-4 में स्थित हैं। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, और बुकिंग से पहले सैंपल फ्लैट देखने की सुविधा भी उपलब्ध है। सभी फ्लैट्स 'रेडी टू मूव' और 'फ्रीहोल्ड' संपत्ति हैं।
कितनी है कीमत — पूरी लिस्ट
25% छूट के बाद फ्लैट्स की शुरुआती कीमतें इस तरह हैं:
- HIG, पॉकेट-3: 230 फ्लैट्स — ₹100.96 लाख से शुरू
- HIG, पॉकेट-4: 267 फ्लैट्स — ₹96.86 लाख से शुरू
- MIG, पॉकेट-3: 386 फ्लैट्स — ₹73.02 लाख से शुरू
- MIG, पॉकेट-4: 404 फ्लैट्स — ₹73.71 लाख से शुरू
कनेक्टिविटी कैसी है
- प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन (सेक्टर A-4) — करीब 1 किलोमीटर
- प्रस्तावित RRTS स्टेशन (नरेला) — करीब 1.5 किलोमीटर
- UER-1 (अर्बन एक्सटेंशन रोड) — करीब 100 मीटर
- GT करनाल रोड — करीब 500 मीटर
- UER-2 — करीब 5.6 किलोमीटर
- नरेला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (सेक्टर A-7) — करीब 1 किलोमीटर
- प्रस्तावित मल्टी-स्पोर्ट्स स्टेडियम व खेल परिसर — करीब 9 किलोमीटर
नरेला में आगे क्या-क्या विकास होने वाला है
मास्टर प्लान-2047 के तहत नरेला में कई बड़ी योजनाएं प्रस्तावित हैं:
- 138 हेक्टेयर में एक बड़ा शिक्षा हब — सरकारी/निजी यूनिवर्सिटी, रिसर्च और कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के साथ
- शिक्षा हब के साथ एकीकृत अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं
- खाली/हरित क्षेत्रों में भूमि एकत्रीकरण (Land Pooling) नीति के ज़रिए आवास, व्यापार और उद्योग का योजनाबद्ध विकास
- UER-2 के आसपास एक high-density कॉरिडोर, जिसमें आवास के साथ व्यापार, गोदाम और लॉजिस्टिक्स सेंटर बनेंगे
- नरेला-बवाना क्षेत्र में कचरे से बिजली बनाने वाले प्लांट (Waste-to-Energy Plant) की क्षमता बढ़ाने का प्रावधान
- नरेला, पल्ला और झिंडपुर को मिलाकर एक अलग जल-मल निकासी (सीवरेज) क्षेत्र बनाने की योजना