BREAKING :
उजड़ने के 800 साल बाद कैसे दोबारा बसी दिल्ली? युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों से लेकर अनंगपाल तोमर तक का इतिहास! दिल्ली के वो 8 पौराणिक स्थान, जिनका संबंध है पांडवों से: हनुमान मंदिर से लेकर पुराना किला तक का जानिए इतिहास! महाभारत काल का दिल्ली इतिहास: इंद्रदेव के यज्ञ से बने निगमबोध घाट, राजघाट और विद्यापुरी के पौराणिक रहस्य! IIC में मनोज मदान की पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन: कॉरपोरेट जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लीडर्स पर केंद्रित है किताब लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य भूमि पूजन: 100 चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट; बॉलीवुड के 40 सितारे निभाएंगे भूमिका 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान: भारतीय व्यापारियों के लिए 'गेम-चेंजर'; CTI ने बताया क्यों घटेगा 40% खर्च

Delhi Politics: SIR प्रक्रिया में हर घर पहुंचेगी कांग्रेस; देवेंद्र यादव बोले- 5-5 लोगों की टीम बनाकर जुड़वाएंगे वोट

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बाबरपुर जिला में SIR सहायता शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने BLA-2 और कार्यकर्ताओं को 5-5 लोगों की टीम बनाकर घर-घर जाकर बचे हुए लोगों के वोट जुड़वाने और मतदाता सूची को सत्यापित करने का निर्देश दिया है। यह अभियान 8 अगस्त तक चलेगा।
Delhi Politics: SIR प्रक्रिया में हर घर पहुंचेगी कांग्रेस; देवेंद्र यादव बोले- 5-5 लोगों की टीम बनाकर जुड़वाएंगे वोट

Delhi Politics: SIR प्रक्रिया में हर घर पहुंचेगी कांग्रेस; देवेंद्र यादव बोले- 5-5 लोगों की टीम बनाकर जुड़वाएंगे वोट

Delhi Politics: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस के बीएलए-2 पूरी दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा जारी (SIR) एसआईआर प्रक्रिया प्रत्येक बूथ पर लोगों के वैध वोट बनाने में हर संभव मदद कर रहे है और कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेस के बीएलए-2 के साथ समन्वय स्थापित करके दिल्ली के मतदाताओं के नामों को सत्यापित और संशोधित करने में चुनाव आयोग के बीएलओ के साथ मिलकर निष्पक्षता के साथ काम कर रहे है।  उन्होंने कहा कि हमारे बीएलए-2 और कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी है जो हर नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ निरंतर संघर्ष कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने मंगलवार को बाबरपुर जिला में एसआईआर प्रक्रिया को सरल, सुगम और प्रभावी बनाने तथा दिल्ली के प्रत्येक नागरिक की मदद के लिए एसआईआर सहायता शिविर का उदघाटन करके जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन को जनहित में शुरु किए काम के लिए बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि एसआईआर सहायता शिविर लगाने की पहल कांग्रेस संगठन की मजबूती और जनसेवा की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

राजकुमार जैन ने बताया कि जिले की सभी 5 विधानसभाओं में मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ उनके जिला के अंतर्गत 20 ब्लाॅकों में प्रशिक्षित वालियंटर और बीएलए-2 के द्वारा एसआईआर सहायता शिविर को संचालित किया जाएगा जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से लोगों के वोट बनाने में मदद करेंगे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा बाबर पुर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन, पूर्व विधायक अब्दुल रहमान, सभी ब्लाक अध्यक्ष और बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Must Read DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना

देवेन्द्र यादव ने कहा कि हालाकि पूरी दिल्ली में कांग्रेस के बीएलए-2 पिछले 25 दिनों से निरंतर परिश्रम और समर्पण भाव के साथ दिल्ली के हर क्षेत्र जे.जे. कलस्टर, पुनर्वास कॉलोनी, छोटी-बड़ी बस्तियों, अनाधिकृत कालोनियों सहित सोसायटी व व्यवस्थित कालोनियों में लोगों के घर तक पहुंच उनके एसआईआर फार्म को भरवाने का काम कर रहे है। आज बाबरपुर जिला में शिविर के उद्घाटन से नई शुरुआत के बाद बीएलए-2 और कांगे्रस कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और 8 अगस्त तक इसके काम में जुटे रहेंगे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के 10-12 दिन बचे है, जहां कहीं भी लोगों को दिक्कत आ रही है, हमारे बीएलए-2 हर सम्भव मदद कर रहे है। अगर लोगों को 2002 की मतदाता सूची में उनके परिवार जनों के नाम मिलने में परेशानी हो रही है तो कांग्रेस के सिपाही ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरह से लोगों की सहायता करने में जुटें है ताकि किसी भी दिल्लीवासी का वैध कटे नही। उन्होंने कहा कि बीएलए-2 को पांच लोगों की टीम बनाकर अब तक बचे हुए घरों में जाकर संपर्क करे ताकि लोगों को फायदा हो सके।

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories