BREAKING :
BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र दिल्लीवालों..हो जाओ तैयार, जनवरी में शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण Yamuna Revival Projects: अमित शाह द्वारा यमुना परियोजनाओं के शिलान्यास पर देवेंद्र यादव का हमला, बीजेपी सरकार पर लगाए बड़े आरोप Yamuna Cleaning: छठ महापर्व से पहले यमुना सफाई पर कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर हमला, देवेंद्र यादव ने उठाए बड़े सवाल Ashok Vihar Ramlila 2026: अशोक विहार में भव्य शोभायात्रा के बाद रावण दहन और भगवान राम का राजतिलक संपन्न, सांसद बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी रहे मौजूद दिल्लीवालों को तीन संदेश देकर जला रावण: उपराष्ट्रपति और उपराज्यपाल ने लाल किला ग्राउंड में किया रामलीला का अवलोकन Ashok Vihar Ramlila 2026: कुंभकरण, मेघनाद और अहिरावण वध का मंचन, राम-रावण युद्ध और आतिशबाजी ने बांधा समां Luv Kush Ramlila 2026: लाल किले पर इस बार अनोखा रावण देगा दिल्लीवालों को अहंकार, ट्रैफिक और प्रदूषण खत्म करने का संदेश 220 फीट ऊंचाई से पेड़-पौधों और लाइटों के बीच चमकी संजीवनी बूटी लाए हनुमान, लाल किला ग्राउंड रामलीला में उमड़े राम भक्त यमुना सफाई महाअभियान: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, 31 घाटों पर एक साथ उतरा मंत्रिमंडल; जानें क्या है पूरी योजना

JNU Event Cancellation: जेएनयू में 'उमर खालिद' की किताब पर चर्चा से पहले बड़ा बवाल, ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द

जेएनयू प्रशासन ने 10 अगस्त को होने वाले 'फैक्चर्ड कम्युनिटीज' किताब पर चर्चा और कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी है। तथ्य छिपाने का आरोप लगाते हुए बुकिंग कैंसिल की गई।
JNU Event Cancellation: जेएनयू में 'उमर खालिद' की किताब पर चर्चा से पहले बड़ा बवाल, ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द

JNU Event Cancellation: जेएनयू में 'उमर खालिद' की किताब पर चर्चा से पहले बड़ा बवाल, ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द

 

JNU News Today: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में 10 अगस्त को आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जेएनयू प्रशासन ने 'स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज' (SSS-1) ऑडिटोरियम की बुकिंग को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

 विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि आयोजकों ने कार्यक्रम के संबंध में पूरे तथ्य और जानकारियां छिपाई थीं, जिसके कारण डीन (SSS) ने यह सख्त कार्रवाई की है।

 

Must Read 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन

10 अगस्त को होना था कार्यक्रम, पोस्टर आते ही लिया गया एक्शन

 

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच ऑडिटोरियम में कार्यक्रम प्रस्तावित था।



  • किस विषय पर था कार्यक्रम: विश्व आदिवासी दिवस (International Day of the World's Indigenous Peoples) के अवसर पर उमर खालिद द्वारा लिखित पुस्तक 'फैक्चर्ड कम्युनिटीज: आदिवासी हिस्टरीज एंड द पॉलिटिक्स ऑफ पावर' पर चर्चा (Book Discussion) रखी गई थी।

 

Also Read IIT दिल्ली की स्टडी में खुलासा: दिल्ली की सड़कों पर उतरते ही छा गई 'देवी' बस, 13% लोगों ने छोड़ी अपनी कार और बाइक IIT दिल्ली की स्टडी में खुलासा: दिल्ली की सड़कों पर उतरते ही छा गई 'देवी' बस, 13% लोगों ने छोड़ी अपनी कार और बाइक
  • प्रमुख वक्ता: पोस्टर के अनुसार इसमें प्रो. प्रभु महापात्रा, प्रो. उमा चक्रवर्ती, सुद्धब्रत सेनगुप्ता, हर्ष मंदर और मनोज्योत्सना लाहिड़ी जैसे कई प्रमुख चेहरे शामिल होने वाले थे।

 

  • रद्द करने की वजह: जेएनयू ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल से बयान जारी कर कहा कि कार्यक्रम से जुड़े पूरे तथ्यों का खुलासा न करने के कारण डीन द्वारा ऑडिटोरियम बुकिंग रद्द की गई है।

 

'जेएनयू एक लोकतांत्रिक संस्थान': विश्वविद्यालय प्रशासन

 

जेएनयू प्रशासन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि जेएनयू एक लोकतांत्रिक और विकेंद्रीकृत संस्थान है। अनुमति डीन (SSS) द्वारा दी गई थी और कार्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी न देने के बाद उन्होंने ही इसे रद्द करने की कार्रवाई की है।

 

प्रशासन ने संबंधित सभी लोगों और छात्रों को इस संबंध में ध्यान देने और सूचित रहने के लिए कहा है।

 

FAQ: जेएनयू इवेंट कैंसिलेशन से जुड़े मुख्य सवाल

 

Q1. जेएनयू में किस कार्यक्रम की बुकिंग रद्द की गई है?

उत्तर: 10 अगस्त 2026 को SSS-1 ऑडिटोरियम में उमर खालिद की किताब 'फैक्चर्ड कम्युनिटीज' पर आयोजित होने वाली चर्चा और टॉक शो की बुकिंग रद्द की गई है।

 

Q2. जेएनयू प्रशासन ने कार्यक्रम रद्द करने का क्या कारण बताया है?

उत्तर: विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, आयोजकों ने कार्यक्रम के पूरे तथ्य और विस्तृत जानकारी पहले उजागर नहीं की थी, इसलिए डीन (SSS) की मंजूरी से इसे रद्द कर दिया गया।

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories