बालीवुड के दीवानों के लिए अच्छी खबर है...दिल्ली में हिंदी सिनेमा के दिग्गजों का जुटान होने वाला है। महज तीन दिन बाद देश के फिल्म, मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत के सुपरस्टार Film Expo India 2026 में आएंगे। यह आयोजन इस बार दिल्ली में होने जा रहा है। यह पांच दिवसीय एक्सपो 26 से 30 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम (Bharat Mandapam), प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होगा। यह इवेंट फिल्म, प्रोडक्शन, सिनेमा, टेक्नोलॉजी और एंटरटेनमेंट को एक ही मंच पर लाएगा।
इवेंट की पूरी डिटेल
- तारीख: 26-30 अगस्त 2026
- समय: रोज़ाना सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
- वेन्यू: हॉल 1, 2, 3 और 4, भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली
- फोकस एरिया: फिल्म प्रोडक्शन, पोस्ट-प्रोडक्शन, VFX, गेमिंग, AI इन सिनेमा और फाइनेंसिंग
किसके लिए है ये एक्सपो
अगर आप फिल्ममेकर, कंटेंट क्रिएटर, प्रोडक्शन प्रोफेशनल, सिनेमा प्रेमी या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, तो यह एक्सपो आपके लिए ज़रूर देखने लायक है। आयोजकों के मुताबिक इस बार 2,000 से ज़्यादा एग्ज़िबिटर्स, 100 से ज़्यादा सेलिब्रिटी और डेलिगेट्स, और डेढ़ लाख से ज़्यादा विज़िटर्स के इस इवेंट में शामिल होने की उम्मीद है।
क्या-क्या देखने को मिलेगा
एक्सपो की थीम "फ्रॉम स्क्रिप्टिंग टू रिलीज़िंग" रखी गई है, जिसके तहत ये सेशन और गतिविधियां शामिल होंगी:
- कास्टिंग, कॉस्ट्यूम डिज़ाइन और स्टाइलिंग पर पैनल
- स्क्रिप्ट से स्क्रीन तक की डायरेक्शन प्रोसेस पर चर्चा
- म्यूज़िक प्रोडक्शन और साउंडस्केप वर्कशॉप
- फिल्म फाइनेंसिंग और स्मार्ट प्रोडक्शन स्ट्रैटेजी पर पैनल
- लाइव डेमो, स्क्रीनिंग प्रोग्राम और नेटवर्किंग सेशन
किसने किया आयोजन
यह एक्सपो Exhobuzz Pvt Ltd द्वारा ITPO (India Trade Promotion Organisation) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसे इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (ICMEI), मारवाह स्टूडियोज़, AAFT और फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया जैसे संगठनों का समर्थन प्राप्त है। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) और अभिनेता विंदु दारा सिंह (Vindu Dara Singh) समेत कई गणमान्य लोग इस आयोजन से जुड़े हुए हैं।
भारत मंडपम क्यों है खास वेन्यू
हाल ही में ITPO द्वारा पुनर्विकसित भारत मंडपम में स्मार्ट हॉल, हाई-स्पीड इंटरनेट और डिजिटल नेविगेशन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, जो इतने बड़े पैमाने के इवेंट के लिए एक आदर्श स्थान बनाती हैं।