BREAKING :
BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र दिल्लीवालों..हो जाओ तैयार, जनवरी में शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण Yamuna Revival Projects: अमित शाह द्वारा यमुना परियोजनाओं के शिलान्यास पर देवेंद्र यादव का हमला, बीजेपी सरकार पर लगाए बड़े आरोप Yamuna Cleaning: छठ महापर्व से पहले यमुना सफाई पर कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर हमला, देवेंद्र यादव ने उठाए बड़े सवाल Ashok Vihar Ramlila 2026: अशोक विहार में भव्य शोभायात्रा के बाद रावण दहन और भगवान राम का राजतिलक संपन्न, सांसद बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी रहे मौजूद दिल्लीवालों को तीन संदेश देकर जला रावण: उपराष्ट्रपति और उपराज्यपाल ने लाल किला ग्राउंड में किया रामलीला का अवलोकन Ashok Vihar Ramlila 2026: कुंभकरण, मेघनाद और अहिरावण वध का मंचन, राम-रावण युद्ध और आतिशबाजी ने बांधा समां Luv Kush Ramlila 2026: लाल किले पर इस बार अनोखा रावण देगा दिल्लीवालों को अहंकार, ट्रैफिक और प्रदूषण खत्म करने का संदेश 220 फीट ऊंचाई से पेड़-पौधों और लाइटों के बीच चमकी संजीवनी बूटी लाए हनुमान, लाल किला ग्राउंड रामलीला में उमड़े राम भक्त यमुना सफाई महाअभियान: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, 31 घाटों पर एक साथ उतरा मंत्रिमंडल; जानें क्या है पूरी योजना

दिल्ली में बारिश से हाहाकार, सदर बाज़ार-ITO-CP तक जलभराव, AAP ने पूछा — कहां है भाजपा की चार इंजन वाली सरकार?

सोमवार की बारिश में दिल्ली के सदर बाज़ार, कनॉट प्लेस, ITO और ज़खीरा अंडरपास समेत कई इलाकों में भारी जलभराव, AAP ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
दिल्ली में बारिश से हाहाकार, सदर बाज़ार-ITO-CP तक जलभराव, AAP ने पूछा — कहां है भाजपा की चार इंजन वाली सरकार?

सोमवार दोपहर हुई भारी बारिश ने दिल्ली की मानसून तैयारियों की पोल खोल दी। सदर बाज़ार, कनॉट प्लेस, ITO चौक, ज़खीरा अंडरपास, मुनिरका, बदरपुर, एयरोसिटी, संगम विहार समेत शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव हुआ, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक सुबह 8:30 से 11:30 बजे के बीच छतरपुर में सबसे ज़्यादा 28mm बारिश दर्ज हुई, इसके बाद लोधी रोड में 24.6mm और पीतमपुरा में 18.5mm। भारी बारिश के चलते 15 दिल्ली-बाउंड फ्लाइट्स डायवर्ट करनी पड़ीं, जिनमें से 11 जयपुर भेजी गईं।

 

AAP ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

जलभराव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने सोशल मीडिया पर सदर बाज़ार, कमला नगर, कनॉट प्लेस और ज़खीरा अंडरपास की तस्वीरें साझा करते हुए सवाल उठाया कि "चार इंजन की सरकार" कहां है।

AAP दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने सदर बाज़ार के जलभराव का वीडियो X पर पोस्ट करते हुए कहा कि दुकानों में पानी भर गया है, सामान बर्बाद हो रहा है और दुकानदार बेबस हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से यह "चार-इंजन वाली सरकार" बनी है, दिल्ली भयंकर जलभराव की समस्या से जूझ रही है, और नालों की सफाई के दावों की पोल खुल गई है।

Must Read Yamuna Cleaning: छठ महापर्व से पहले यमुना सफाई पर कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर हमला, देवेंद्र यादव ने उठाए बड़े सवाल Yamuna Cleaning: छठ महापर्व से पहले यमुना सफाई पर कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर हमला, देवेंद्र यादव ने उठाए बड़े सवाल

नेता प्रतिपक्ष आतिशी (Atishi) ने तंज कसते हुए X पर लिखा कि दिल्ली की सड़कों पर पानी भरकर बच्चों के लिए "फ्री स्विमिंग पूल" की व्यवस्था कराने के लिए वह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) का धन्यवाद करती हैं।

MCD में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग (Ankush Narang) ने कहा कि थोड़ी देर की बारिश ने ही भाजपा सरकार और भाजपा-शासित MCD के सफाई व जलभराव संबंधी दावों की पोल खोल दी, और आम इलाकों से लेकर VVIP इलाकों तक सड़कें पानी में डूबी नज़र आईं।

 

व्यापारियों को हुआ नुकसान

सदर बाज़ार व्यापारी संघ के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा (Paramjit Singh Pamma) के मुताबिक बाज़ार में शाम तक पानी भरा रहा, कई दुकानें बंद करनी पड़ीं और अंदर रखा सामान बारिश के पानी से खराब हो गया।

Also Read यमुना सफाई महाअभियान: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, 31 घाटों पर एक साथ उतरा मंत्रिमंडल; जानें क्या है पूरी योजना यमुना सफाई महाअभियान: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, 31 घाटों पर एक साथ उतरा मंत्रिमंडल; जानें क्या है पूरी योजना

 

यातायात पर क्या असर पड़ा

ITO चौक पर भारी जलभराव से जबरदस्त ट्रैफिक जाम लगा। ज़खीरा अंडरपास में कमर तक पानी भरने से एक मिनी-ट्रक फंस गया और लोगों को अपने दोपहिया वाहन पानी में से खींचकर निकालने पड़े। संगम विहार में छात्र घुटनों तक पानी में चलते नज़र आए, वहीं शिवाजी स्टेडियम और कनॉट प्लेस के आसपास भी पानी जमा हो गया।

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories