BREAKING :
BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र दिल्लीवालों..हो जाओ तैयार, जनवरी में शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण Yamuna Revival Projects: अमित शाह द्वारा यमुना परियोजनाओं के शिलान्यास पर देवेंद्र यादव का हमला, बीजेपी सरकार पर लगाए बड़े आरोप Yamuna Cleaning: छठ महापर्व से पहले यमुना सफाई पर कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर हमला, देवेंद्र यादव ने उठाए बड़े सवाल Ashok Vihar Ramlila 2026: अशोक विहार में भव्य शोभायात्रा के बाद रावण दहन और भगवान राम का राजतिलक संपन्न, सांसद बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी रहे मौजूद दिल्लीवालों को तीन संदेश देकर जला रावण: उपराष्ट्रपति और उपराज्यपाल ने लाल किला ग्राउंड में किया रामलीला का अवलोकन Ashok Vihar Ramlila 2026: कुंभकरण, मेघनाद और अहिरावण वध का मंचन, राम-रावण युद्ध और आतिशबाजी ने बांधा समां Luv Kush Ramlila 2026: लाल किले पर इस बार अनोखा रावण देगा दिल्लीवालों को अहंकार, ट्रैफिक और प्रदूषण खत्म करने का संदेश 220 फीट ऊंचाई से पेड़-पौधों और लाइटों के बीच चमकी संजीवनी बूटी लाए हनुमान, लाल किला ग्राउंड रामलीला में उमड़े राम भक्त यमुना सफाई महाअभियान: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, 31 घाटों पर एक साथ उतरा मंत्रिमंडल; जानें क्या है पूरी योजना

Delhi Metro से सफर करने वाले हर दिल्लीवाले के लिए ज़रूरी खबर, 9 अगस्त से बदल जाएगी Security Checking प्रक्रिया

स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले CISF ने 9 अगस्त से दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच प्रक्रिया सख्त करने का ऐलान किया है, यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर यात्रा की सलाह।
Delhi Metro से सफर करने वाले हर दिल्लीवाले के लिए ज़रूरी खबर, 9 अगस्त से बदल जाएगी Security Checking प्रक्रिया

Delhi Metro से सफर करने वाले हर दिल्लीवाले के लिए ज़रूरी खबर, 9 अगस्त से बदल जाएगी Security Checking प्रक्रिया

 

दिल्ली मेट्रो से रोज़ाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए ज़रूरी खबर है। 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) से पहले सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, CISF (Central Industrial Security Force) ने दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की Security Checking प्रक्रिया 9 अगस्त 2026 (रविवार) से सख्त करने का ऐलान किया है।

 

कब से कब तक बदलेगी प्रक्रिया

CISF के मुताबिक बढ़ी हुई सुरक्षा जांच व्यवस्था 9 अगस्त से शुरू होकर 16 अगस्त 2026 (रविवार) तक लागू रहेगी। इस दौरान खास तौर पर व्यस्त समय (peak hours) में कुछ मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ सकता है।

 

Must Read BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र

यात्रियों के लिए क्या सलाह दी गई है

CISF और दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन बातों का ध्यान रखें:

  • यात्रा की योजना पहले से बनाकर रखें
  • सामान्य से कुछ अतिरिक्त समय साथ लेकर निकलें, खासकर पीक ऑवर्स के दौरान
  • सुरक्षा जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों को पूरा सहयोग दें

 

क्यों बदली जा रही है Security Checking प्रक्रिया

स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के मद्देनज़र हर साल दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां एहतियातन जांच व्यवस्था कड़ी करती हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। मेट्रो नेटवर्क दिल्ली के सबसे व्यस्त सार्वजनिक परिवहन साधनों में से एक है, जहां रोज़ाना लाखों यात्री सफर करते हैं, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से इसे प्राथमिकता में रखा जाता है।

Devendra yadav

Devendra yadav

वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय देवेंद्र यादव एक अनुभवी और प्रखर पत्रकार हैं। उन्होंने 'महामेधा' और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' जैसे अग्रणी मीडिया संस्थानों में लंबे समय तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। ज़मीनी पत्रकारिता से लेकर खबरों के गहरे विश्लेषण में माहिर देवेंद्र जी की राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में 'दिल्ली डेस्क' (Delhi Desk) के साथ जुड़कर वे दिल्ली के इतिहास समेत दिल्ली सरकार के कामकाज, राजधानी के सियासी घटनाक्रमों के साथ-साथ यहाँ की कला, संस्कृति और बदलते लाइफस्टाइल पर पैनी नज़र रख रहे हैं और डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी का लोहा मनवा रहे हैं।

Home Shorts
Live Blog

Categories