BREAKING :
उजड़ने के 800 साल बाद कैसे दोबारा बसी दिल्ली? युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों से लेकर अनंगपाल तोमर तक का इतिहास! दिल्ली के वो 8 पौराणिक स्थान, जिनका संबंध है पांडवों से: हनुमान मंदिर से लेकर पुराना किला तक का जानिए इतिहास! महाभारत काल का दिल्ली इतिहास: इंद्रदेव के यज्ञ से बने निगमबोध घाट, राजघाट और विद्यापुरी के पौराणिक रहस्य! IIC में मनोज मदान की पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन: कॉरपोरेट जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लीडर्स पर केंद्रित है किताब लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य भूमि पूजन: 100 चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट; बॉलीवुड के 40 सितारे निभाएंगे भूमिका 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान: भारतीय व्यापारियों के लिए 'गेम-चेंजर'; CTI ने बताया क्यों घटेगा 40% खर्च

दिल्ली में 'ऑपरेशन चक्र' का बड़ा प्रहार: 72 घंटे की कार्रवाई में 193 अपराधी गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार, ड्रग्स और शराब जब्त

दिल्ली पुलिस के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट ने क्राइम पर नकेल कसने के लिए 72 घंटे का विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्र' चलाया। इस दौरान 154 मामले दर्ज कर 193 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में ड्रग्स, अवैध शराब व हथियार बरामद हुए।
दिल्ली में 'ऑपरेशन चक्र' का बड़ा प्रहार: 72 घंटे की कार्रवाई में 193 अपराधी गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार, ड्रग्स और शराब जब्त

New Delhi Breaking News: राजधानी दिल्ली की सड़कों से स्ट्रीट क्राइम खत्म करने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिले (North District Police) ने एक बड़ा अभियान चलाया है। डीसीपी निहारिका भट्ट (IPS) की देखरेख और एडिशनल डीसीपी-I पुखराज कमल गुप्ता व एडिशनल डीसीपी-II राम दुलेश मीणा के नेतृत्व में 'ऑपरेशन चक्र' (Operation Chakra) चलाया गया।

 24 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक चले 72 घंटे के इस विशेष सर्च अभियान में उत्तरी जिले के सभी पुलिस स्टेशनों, एसीपी (SDPO) और एसएचओ (SHO) की टीमों ने रणनीतिक स्थानों पर छापेमारी कर संगठित अपराध पर करारा प्रहार किया है।

72 घंटे की कार्रवाई का लेखा-जोखा: 154 एफआईआर और 193 गिरफ्तारियां

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस 72 घंटे के सघन चेकिंग अभियान के दौरान एनडीपीएस, एक्साइज, आर्म्स और गैंबलिंग एक्ट के तहत कुल 154 मामले दर्ज किए गए और 193 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया।

किस एक्ट में कितनी हुई कार्रवाई और रिकवरी?

  • ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा (NDPS Act):

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 1.975 किलो गांजा, 39.2 ग्राम हेरोइन, 544 ग्राम चरस, 240 ब्यूप्रेनोरफिन गोलियां और 500 एविल इंजेक्शन जब्त किए गए।

Must Read Chandni Mahal Building Collapse: पुरानी दिल्ली के पहाड़ी भोजला में ढहा जर्जर मकान का हिस्सा, मलबे में दबीं गाड़ियां; बड़ा हादसा टला! Chandni Mahal Building Collapse: पुरानी दिल्ली के पहाड़ी भोजला में ढहा जर्जर मकान का हिस्सा, मलबे में दबीं गाड़ियां; बड़ा हादसा टला!

 

  • अवैध शराब तस्करी पर प्रहार (Excise Act):

पड़ोसी राज्यों से लाकर दिल्ली की गलियों में बेची जा रही अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए 63 शराब तस्करों को पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से 10,122 क्वार्टर अवैध शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही 1 कार जब्त की।

 अवैध हथियारों की जब्ती (Arms Act):

सड़कों पर गश्त और सघन चेकिंग के दौरान 22 अवैध हथियार के मामले दर्ज कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने इनके पास से 3 देशी कट्टे, 2 जिंदा कारतूस और 22 धारदार चाकू बरामद किए।

Also Read Satyendar Jain Cases: सीवेज टेंडर से CCTV घोटाले तक, AAP नेता पर चल रहे सभी मामलों की पूरी लिस्ट Satyendar Jain Cases: सीवेज टेंडर से CCTV घोटाले तक, AAP नेता पर चल रहे सभी मामलों की पूरी लिस्ट

 सट्टेबाजी व जुए पर कार्रवाई (Gambling Act):

जिले में कई ठिकानों पर छापेमारी कर जुए के 50 मामले दर्ज किए गए और 87 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। मौके से ₹1,69,750 की दांव राशि (Stake Money), ताश के पत्ते और 2 मोबाइल फोन बरामद हुए।

 वाहन चोरी पर शिकंजा:

अभियान के दौरान पुलिस ने गश्त बढ़ाकर सड़कों से 4 चोरी के दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं।

 

दिल्ली पुलिस की अपील

नॉर्थ जिला पुलिस की डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि 'ऑपरेशन चक्र' का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करना और आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना है।

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और शहर को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।

Devendra yadav

Devendra yadav

वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय देवेंद्र यादव एक अनुभवी और प्रखर पत्रकार हैं। उन्होंने 'महामेधा' और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' जैसे अग्रणी मीडिया संस्थानों में लंबे समय तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। ज़मीनी पत्रकारिता से लेकर खबरों के गहरे विश्लेषण में माहिर देवेंद्र जी की राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में 'दिल्ली डेस्क' (Delhi Desk) के साथ जुड़कर वे दिल्ली के इतिहास समेत दिल्ली सरकार के कामकाज, राजधानी के सियासी घटनाक्रमों के साथ-साथ यहाँ की कला, संस्कृति और बदलते लाइफस्टाइल पर पैनी नज़र रख रहे हैं और डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी का लोहा मनवा रहे हैं।

Home Shorts
Live Blog

Categories