BREAKING :
उजड़ने के 800 साल बाद कैसे दोबारा बसी दिल्ली? युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों से लेकर अनंगपाल तोमर तक का इतिहास! दिल्ली के वो 8 पौराणिक स्थान, जिनका संबंध है पांडवों से: हनुमान मंदिर से लेकर पुराना किला तक का जानिए इतिहास! महाभारत काल का दिल्ली इतिहास: इंद्रदेव के यज्ञ से बने निगमबोध घाट, राजघाट और विद्यापुरी के पौराणिक रहस्य! IIC में मनोज मदान की पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन: कॉरपोरेट जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लीडर्स पर केंद्रित है किताब लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य भूमि पूजन: 100 चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट; बॉलीवुड के 40 सितारे निभाएंगे भूमिका 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान: भारतीय व्यापारियों के लिए 'गेम-चेंजर'; CTI ने बताया क्यों घटेगा 40% खर्च

कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला- कहा, MCD Trade License Delay से लाखों कारोबारी परेशानी

दिल्ली में ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण और प्रॉपर्टी टैक्स को लिंक करने के बाद निगम का पोर्टल ढाई महीने से ठप्प है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इसे लेकर भाजपा शासित एमसीडी और दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला- कहा, MCD Trade License Delay से लाखों कारोबारी परेशानी

कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला- कहा, MCD Trade License Delay से लाखों कारोबारी परेशानी

दिल्ली की भाजपा सरकार में व्यापारियों को आए दिन सीलिंग और सर्वे की मार के साथ साथ मंदी की भी मार झेलनी पड़ रही है-देवेंद्र यादव

दिल्ली डेस्क, 17 जून 2026

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि ट्रेड लाईसेंस नवीनीकरण और सम्पति कर जमा न होने की परेशानी को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के समक्ष रखने के बावजूद दिल्ली के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को कोई राहत नही मिली है। दिल्ली में पिछले ढाई महीनों से दिल्ली नगर निगम का पोर्टल अपडेट MCD Trade License Delay न होने के कारण व्यापारिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाईसेंस नवीनीकरण नही हो पा रहे है, जिससे व्यापारियों पर प्रतिदिन के जुर्माना और दुकानों को सील होने का खतरा मंडरा रहा है। निगम द्वारा ट्रेड लाईसेंस को संपतिकर से जोड़ने का फैसला लागू करने के बाद पोर्टल अपडेट न होने पर ट्रेड लाईसेंस का नवीनीकरण का काम रुक गया है। भाजपा शासन के दौरान दिल्ली सरकार या दिल्ली नगर निगम के विभागों कामकाज या तो पूरी तरह ठप्प पड़ा है या अपडेट और तबदीली के नाम पर काम नही हो रहा है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में होटल, रेस्टोरेंट जिम, कैफे, डेयरी, अस्पताल, क्लीनिक, मेडिकल स्टोर, गोदाम और कोल्ड स्टोरेज सहित लाखों व्यवसायिक प्रतिष्ठान ट्रेड लाईसेंस का नवीनीकरण (MCD Trade License Delay) करने के लिए पोर्टल अपडेट का इंतजार कर रहे है, ताकि सीलिंग और जुर्माने से बच सकें। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार लगातार तोड़फोड़, सीलिंग व रिहायशी क्षेत्रों में चल रही दुकानों पर अंकुश लगाने के लिए सर्वे कराने के साथ आदेश पास कर रही है, उससे छोटा बड़ा कारोबार करने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठान सीलिंग से डर रहे है क्योंकि कई क्षेत्रों निगम सीलिंग कर रहा है। दिल्ली की बीजेपी सरकार में व्यापारियों को आए दिन सीलिंग और सर्वे की मार के साथ साथ मंदी की भी मार झेलनी पड़ रही है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि निगम ने ट्रेड लाईसेंस और सम्पतिकर को लिंक करने के आदेश अप्रैल में किए थे परंतु ढाई महीना बीतने के बाद भी पोर्टल अपडेट नही होना (MCD Trade License Delay) दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार की बड़ी नाकामी है। सदर बाजार, करोल बाग, गांधी नगर, लाजपत नगर, समेत विभिन्न बड़े बजारों में हजारों लोग दुकान किरए पर लेकर कारोबार चला रहे है, अगर भवन मालिकों ने सम्पति कर जमा नही किया तो दुकानदार का लाईसेंस रुक जाएगा और किराएदार दुकानदारों की दिक्कते बढ़ जाएंगी। अगर 30 जून तक पोर्टल अपडेट नही हुआ तो सम्पति कर पर 10 प्रतिशत की उपलब्ध छूट खत्म हो जाएगी, जो दिल्ली वालों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का बड़ा नुकसान होगा।

Must Read DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना

देवेन्द्र यादव ने कहा कि निगम अनुसार एक वर्ष में 43 हजार से अधिक सामान्य दुकान, किराना स्टोर, गोदाम, ज्वेलरी व कार शोरूम, रिटेल आउटलेट, वेयरहाउस, कोल्ड स्टोर, गैस व सीएनजी गोदाम, के लिए जनरल ट्रेड व लाइसेंस जारी किए जाते है और उनका प्रत्येक वर्ष नवीनीकरण भी होता है।  यह दिल्ली में ए से एच श्रेणी की व्यवसायिक व अन्य संपत्तियों में चलने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जारी किए जाते। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी कारोबारी का लाइसेंस केवल पोर्टल संबधी समस्याओं के कारण नवीनीकरण नही हो पा रहा है तो इसके लिए कारोबारी को को जिम्मेदार नही ठहराना चाहिए। (MCD Trade License Delay) मुख्यमंत्री और मेयर जल्द पोर्टल की खामियों को पूरा करके अपडेट करें ताकि लाखों व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जुर्माना और सीलिंग का डर खत्म हो सके।

Delhi Desk

Delhi Desk

दिल्ली डेस्क (DelhiDesk.in) एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो दिल्ली, राष्ट्रीय, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, तकनीक और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों का सटीक विश्लेषण और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, भरोसेमंद और तथ्यात्मक समाचार पहुँचाना है।

Home Shorts
Live Blog

Categories