BREAKING :
उजड़ने के 800 साल बाद कैसे दोबारा बसी दिल्ली? युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों से लेकर अनंगपाल तोमर तक का इतिहास! दिल्ली के वो 8 पौराणिक स्थान, जिनका संबंध है पांडवों से: हनुमान मंदिर से लेकर पुराना किला तक का जानिए इतिहास! महाभारत काल का दिल्ली इतिहास: इंद्रदेव के यज्ञ से बने निगमबोध घाट, राजघाट और विद्यापुरी के पौराणिक रहस्य! IIC में मनोज मदान की पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन: कॉरपोरेट जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लीडर्स पर केंद्रित है किताब लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य भूमि पूजन: 100 चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट; बॉलीवुड के 40 सितारे निभाएंगे भूमिका 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान: भारतीय व्यापारियों के लिए 'गेम-चेंजर'; CTI ने बताया क्यों घटेगा 40% खर्च

Kejriwal-Kapil Mishra Twitter Clash: रुचिका सिंह मामले पर केजरीवाल के आरोप, मंत्री कपिल मिश्रा का पलटवार

अरविंद केजरीवाल के रुचिका सिंह से जुड़े आरोप के जवाब में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने तीखा पलटवार किया, महिला सुरक्षा को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू।
Kejriwal-Kapil Mishra Twitter Clash: रुचिका सिंह मामले पर केजरीवाल के आरोप, मंत्री कपिल मिश्रा का पलटवार

Kejriwal-Kapil Mishra Twitter Clash: रुचिका सिंह मामले पर केजरीवाल के आरोप, मंत्री कपिल मिश्रा का पलटवार

दिल्ली की राजनीति में इन दिनों भूचाल आया हुआ है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। वहीं भाजपा अन्य विपक्षी दलों के आरोपों को निराधार बताती रही है। ताजा विवाद आम आदमी पार्टी से जुड़ा है। आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखी बयानबाज़ी हुई। यह विवाद केजरीवाल के एक पोस्ट से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने रुचिका सिंह (Ruchika Singh) नाम की एक महिला से जुड़े मामले का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधा।

 

केजरीवाल ने क्या लिखा

अपने X पोस्ट में अरविंद केजरीवाल ने रुचिका सिंह के साथ हुए व्यवहार को "कायराना हरकत" बताया और आरोप लगाया कि इसके ज़रिए युवाओं में डर पैदा करने की कोशिश की जा रही है। केजरीवाल ने लिखा कि अब युवाओं के मन से यह डर खत्म हो चुका है और सोशल मीडिया पर कई और लोग सरकार के खिलाफ वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने रुचिका सिंह को समर्थन का भरोसा भी दिया।

 

कपिल मिश्रा का पलटवार

दिल्ली सरकार में कानून एवं न्याय (Law & Justice), श्रम (Labour) विभाग संभाल रहे कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के पोस्ट का कड़ा जवाब दिया। मिश्रा ने अपने पोस्ट में स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) की घटना का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि उन्हें आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के दौरान पीटवाया गया था। उन्होंने संतोष कोली (Santosh Koli) की मां को धक्के मारकर घर से निकलवाने का भी दावा किया। मिश्रा ने यह आरोप भी लगाया कि AAP सरकार के कार्यकाल में दिल्ली में शराब की बोतलें मुफ्त बांटी गईं, जिससे कई परिवार प्रभावित हुए।

Must Read DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना

 

युवाओं को लेकर भी बयान

मिश्रा ने अपने पोस्ट में यह दावा भी किया कि दिल्ली के युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में वोट देकर आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर किया। उन्होंने केजरीवाल के समर्थकों पर सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।

यह विवाद ऐसे समय हुआ है जब बीजेपी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच पंजाब पेपर लीक (Punjab Paper Leak) मामले को लेकर पहले से ही टकराव जारी है। दोनों दलों के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाज़ी का यह सिलसिला दिल्ली की राजनीति में लगातार बना हुआ है।

Also Read DUSU election के पहले कांग्रेस ने किया बहुत बड़ा खुलासा, कर दिया ये दावा DUSU election के पहले कांग्रेस ने किया बहुत बड़ा खुलासा, कर दिया ये दावा
Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories