BREAKING :
उजड़ने के 800 साल बाद कैसे दोबारा बसी दिल्ली? युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों से लेकर अनंगपाल तोमर तक का इतिहास! दिल्ली के वो 8 पौराणिक स्थान, जिनका संबंध है पांडवों से: हनुमान मंदिर से लेकर पुराना किला तक का जानिए इतिहास! महाभारत काल का दिल्ली इतिहास: इंद्रदेव के यज्ञ से बने निगमबोध घाट, राजघाट और विद्यापुरी के पौराणिक रहस्य! IIC में मनोज मदान की पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन: कॉरपोरेट जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लीडर्स पर केंद्रित है किताब लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य भूमि पूजन: 100 चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट; बॉलीवुड के 40 सितारे निभाएंगे भूमिका 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान: भारतीय व्यापारियों के लिए 'गेम-चेंजर'; CTI ने बताया क्यों घटेगा 40% खर्च

Delhi Weather: लगातार दूसरे दिन दिल्ली में बारिश से आफत, मौसम विभाग ने जारी किया 4 दिनों का 'येलो अलर्ट', 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

दिल्ली में बारिश (Rain in Delhi) का दौर बुधवार को भी जारी है। दिल्ली मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी के लिए अगले 4 दिनों का येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी और मूसलाधार बारिश की बड़ी चेतावनी दी है। जानिए दिल्ली का तापमान और AQI अपडेट।
Delhi Weather: लगातार दूसरे दिन दिल्ली में बारिश से आफत, मौसम विभाग ने जारी किया 4 दिनों का 'येलो अलर्ट', 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Delhi Weather: लगातार दूसरे दिन दिल्ली में बारिश से आफत, मौसम विभाग ने जारी किया 4 दिनों का 'येलो अलर्ट', 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

दिल्लीo के कई इलाकों में मंगलवार से शुरू हुआ मानसून की मूसलाधार बारिश का सिलसिला बुधवार को भी पूरी रफ्तार से जारी है। आज दिल्ली मौसम (Delhi Weather) पूरी तरह बदला हुआ है और राजधानी के बड़े हिस्से में बुधवार सुबह से ही घने काले बादलों ने डेरा डाल रखा है। दिल्ली में बारिश (Rain in Delhi) के इस ताजा दौर ने जहां एक तरफ दिल्लीवालों को उमस भरी चुभती गर्मी से बड़ी राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ सुबह-सुबह दफ्तर और काम पर निकलने वाले लोगों के लिए जलभराव (Waterlogging) और ट्रैफिक जाम ने मुश्किलें भी खड़ी कर दी हैं।

मौसम विभाग (IMD Alert) ने राजधानी के लिए 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए चेतावनी दी है कि राहत और आफत का यह दौर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों तक दिल्ली में बादलों की आवाजाही इसी तरह बनी रहेगी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर चलता रहेगा।

 

दिल्ली का तापमान गिरा, जानिए मौसम का पूरा हाल

इस लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम यानी 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Must Read 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही सिमट कर रह जाएगा, जिससे फिलहाल दिल्ली के निवासियों को 40 डिग्री वाली झुलसाने वाली गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, दिन के समय तेज रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना बनी हुई है।

 

'संतोषजनक' श्रेणी में पहुंचा दिल्ली का AQI

इस मानसूनी बारिश और तेज हवाओं का सबसे बड़ा फायदा दिल्ली की आबोहवा को मिला है। बुधवार सुबह 10 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (Delhi AQI) घटकर महज 73 दर्ज किया गया।

पर्यावरण मानकों के लिहाज से इसे 'संतोषजनक' (Satisfactory) श्रेणी में रखा जाता है। प्रदूषण का स्तर बेहद कम होने से दिल्लीवालों को साफ हवा में सांस लेने का मौका मिल रहा है। दिल्ली मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदूषण से यह राहत पूरी तरह बरकरार रहेगी।

Also Read शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा
Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories