BREAKING :
उजड़ने के 800 साल बाद कैसे दोबारा बसी दिल्ली? युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों से लेकर अनंगपाल तोमर तक का इतिहास! दिल्ली के वो 8 पौराणिक स्थान, जिनका संबंध है पांडवों से: हनुमान मंदिर से लेकर पुराना किला तक का जानिए इतिहास! महाभारत काल का दिल्ली इतिहास: इंद्रदेव के यज्ञ से बने निगमबोध घाट, राजघाट और विद्यापुरी के पौराणिक रहस्य! IIC में मनोज मदान की पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन: कॉरपोरेट जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लीडर्स पर केंद्रित है किताब लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य भूमि पूजन: 100 चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट; बॉलीवुड के 40 सितारे निभाएंगे भूमिका 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान: भारतीय व्यापारियों के लिए 'गेम-चेंजर'; CTI ने बताया क्यों घटेगा 40% खर्च

जानिए क्यों Delhi University के लेडी श्रीराम, हिंदू कॉलेज और मिरांडा हाउस में एडमिशन के लिए होती है मारामारी, ये है असली वजह

Delhi University दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में दाखिले की रेस शुरू हो चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलएसआर (LSR), हिंदू और मिरांडा हाउस जैसे कॉलेजों में ही सीट पाने के लिए सबसे ज्यादा मारामारी क्यों होती है? इसके पीछे सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि ₹45 लाख तक का वो बंपर पैकेज है जो छात्रों की किस्मत बदल देता है। जानिए पूरी डिटेल।
जानिए क्यों Delhi University के लेडी श्रीराम, हिंदू कॉलेज और मिरांडा हाउस में एडमिशन के लिए होती है मारामारी, ये है असली वजह

जानिए क्यों Delhi University के लेडी श्रीराम, हिंदू कॉलेज और मिरांडा हाउस में एडमिशन के लिए होती है मारामारी, ये है असली वजह

Delhi University (दिल्ली यूनिवर्सिटी) (DU) में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होते ही हर साल एक ही नजारा देखने को मिलता है—कुछ गिने-चुने कॉलेजों में सीट पाने के लिए छात्रों के बीच जबरदस्त होड़ मच जाती है। डीयू में एडमिशन (DU Admission) के दौरान विद्यार्थी और अभिभावक सबसे ज्यादा प्राथमिकता उन्हीं संस्थानों को देते हैं जहां करियर की 100% गारंटी हो। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR), श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), हिंदू कॉलेज, हंसराज कॉलेज और मिरांडा हाउस में ही एडमिशन के लिए सबसे ज्यादा मारामारी क्यों होती है?

इसकी सबसे बड़ी और असली वजह है—यहाँ का रिकॉर्डतोड़ और बंपर कैंपस प्लेसमेंट। हाल के वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि इन कॉलेजों से पढ़ाई पूरी करते ही देश-दुनिया की दिग्गज कंपनियां छात्रों को करोड़ों-लाखों के पैकेज पर हाथों-हाथ उठा लेती हैं।

 

₹45 लाख तक का पैकेज; ये आंकड़े खोलते हैं मारामारी का राज

इन कॉलेजों की लोकप्रियता का अंदाजा आप इनके हालिया प्लेसमेंट रिकॉर्ड (DU Placement Records) से लगा सकते हैं, जो किसी बड़े मैनेजमेंट या इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट को टक्कर देते हैं:

Must Read 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन

लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR): इस कॉलेज में छात्रों को मिलने वाला उच्चतम (Highest) पैकेज ₹45 लाख रुपये प्रति वर्ष तक पहुंच चुका है। यही वजह है कि छात्राओं के बीच यह कॉलेज पहली पसंद रहता है।

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC): कॉमर्स और इकोनॉमिक्स के लिए मशहूर इस कॉलेज में ₹36 लाख रुपये प्रति वर्ष का हाइएस्ट पैकेज दर्ज किया गया है।

हिंदू और हंसराज कॉलेज: हिंदू कॉलेज के छात्रों को अधिकतम ₹24.8 लाख रुपये और हंसराज कॉलेज में ₹23 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज ऑफर हुआ है।

मिरांडा हाउस: दिल्ली के इस नंबर वन कॉलेज में करीब ₹19 लाख रुपये तक का उच्चतम पैकेज मिला है।

Also Read IIT दिल्ली की स्टडी में खुलासा: दिल्ली की सड़कों पर उतरते ही छा गई 'देवी' बस, 13% लोगों ने छोड़ी अपनी कार और बाइक IIT दिल्ली की स्टडी में खुलासा: दिल्ली की सड़कों पर उतरते ही छा गई 'देवी' बस, 13% लोगों ने छोड़ी अपनी कार और बाइक

इन सभी दिग्गज कॉलेजों में केवल हाइएस्ट पैकेज ही नहीं, बल्कि औसत पैकेज (Average Package) भी लगभग ₹8 लाख से ₹12 लाख रुपये प्रति वर्ष के बीच रहता है, जो देश के किसी भी सामान्य कॉलेज के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

 

सिर्फ पैकेज नहीं, ये कारण भी बनाते हैं इन्हें 'खास'

दिल्ली यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ शिक्षकों और एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन कॉलेजों में मारामारी सिर्फ मोटी सैलरी के पैकेज के लिए नहीं होती। इसके पीछे कुछ और भी बेहद महत्वपूर्ण कारण हैं:

दिग्गज कंपनियों की पहली पसंद: बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, कंसल्टिंग, रिसर्च, मीडिया और टेक्नोलॉजी सेक्टर की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियां सीधे इन कॉलेजों के कैंपस में रिक्रूटमेंट के लिए आती हैं।

मजबूत पूर्व छात्र नेटवर्क (Alumni Network): इन कॉलेजों से पढ़कर निकले छात्र आज देश-विदेश में बड़े पदों पर हैं, जिसका फायदा नए छात्रों को इंटर्नशिप और मेंटरशिप के रूप में मिलता है।

शानदार शैक्षणिक माहौल: यहाँ की फैकल्टी, रिसर्च और कौशल विकास (Skill Development) कार्यक्रम छात्रों को कॉर्पोरेट जगत की जरूरतों के हिसाब से पूरी तरह तैयार कर देते हैं।

यही वो तमाम ठोस वजहें हैं, जिसके चलते देश भर के टॉपर छात्र दिल्ली के इन चुनिंदा कॉलेजों में एक-एक सीट के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते हैं।

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories