BREAKING :
उजड़ने के 800 साल बाद कैसे दोबारा बसी दिल्ली? युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों से लेकर अनंगपाल तोमर तक का इतिहास! दिल्ली के वो 8 पौराणिक स्थान, जिनका संबंध है पांडवों से: हनुमान मंदिर से लेकर पुराना किला तक का जानिए इतिहास! महाभारत काल का दिल्ली इतिहास: इंद्रदेव के यज्ञ से बने निगमबोध घाट, राजघाट और विद्यापुरी के पौराणिक रहस्य! IIC में मनोज मदान की पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन: कॉरपोरेट जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लीडर्स पर केंद्रित है किताब लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य भूमि पूजन: 100 चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट; बॉलीवुड के 40 सितारे निभाएंगे भूमिका 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान: भारतीय व्यापारियों के लिए 'गेम-चेंजर'; CTI ने बताया क्यों घटेगा 40% खर्च

Delhi University के मिरांडा हाउस कॉलेज में ओपन हाउस आयोजित, पहले दिन पहुंची 150 से अधिक छात्राएं

दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में CSAS Phase-II के तहत प्रेफरेंस लिस्ट भरने में छात्राओं की मदद के लिए तीन दिवसीय ओपन हाउस की शुरुआत हुई। पहले दिन 150 से अधिक छात्राओं और अभिभावकों ने हिस्सा लेकर विशेषज्ञों से अपनी शंकाओं का समाधान किया।
Delhi University के मिरांडा हाउस कॉलेज में ओपन हाउस आयोजित, पहले दिन पहुंची 150 से अधिक छात्राएं

Delhi University के मिरांडा हाउस कॉलेज में ओपन हाउस आयोजित, पहले दिन पहुंची 150 से अधिक छात्राएं

प्रिफरेंस लिस्ट बनाने में विशेषज्ञों ने किया मार्ग दर्शन

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के स्नातक दाखिला प्रक्रिया के  CSAS Phase-II  के तहत प्रेफरेंस लिस्ट भरने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद छात्राओं और अभिभावकों के मन में कई तरह के प्रश्न हैं। इन्हीं सवालों का समाधान करने के उद्देश्य से मिरांडा हाउस कॉलेज ने तीन दिवसीय ओपन हाउस फेस 2 की सोमवार को शुरुआत की।पहले दिन 150 से अधिक प्रवेशार्थियों ने सत्र में भाग लेकर अपने सवाल पूछे। 7 और 8 जुलाई को भी ओपन हाउस जारी रहेगा।

इस विशेष सत्र में विशेषज्ञों ने छात्राओं को कोर्स प्रेफरेंस लिस्ट तैयार करने, ECA एवं स्पोर्ट्स कोटा, हॉस्टल, सर्टिफिकेट कोर्स, विभिन्न विषयों के करियर विकल्प तथा प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही खुले प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं की व्यक्तिगत शंकाओं का समाधान भी किया गया।

सत्र के दौरान गुरुग्राम से आई वान्या अपनी कोर्स प्रेफरेंस लिस्ट को लेकर काफी असमंजस में थीं। विशेषज्ञों ने उनकी रुचि, अंक और करियर विकल्पों के आधार पर उन्हें सही मार्गदर्शन दिया, जिससे उनकी सभी शंकाओं का समाधान हो गया।

वहीं जयपुर से आई पूजा ने भूगोल (Geography) विषय में उच्च शिक्षा और करियर की संभावनाओं को लेकर प्रश्न पूछा। विशेषज्ञों ने उन्हें विषय से जुड़े रोजगार, उच्च शिक्षा और शोध के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।

Must Read 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन

कई छात्राओं ने B.Ed. और B.Sc. पाठ्यक्रमों की पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया और भविष्य की संभावनाओं को लेकर भी सवाल पूछे। रिखी ने Certificate in Foreign Language कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। पूरे सत्र के दौरान सर्टिफिकेट कोर्सेज को लेकर सबसे अधिक प्रश्न पूछे गए, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया।

miranda-house.jpeg

इस अवसर पर आयोजित विशेषज्ञ पैनल में प्रो. (डॉ.) बिजयालक्ष्मी नंदा, डॉ. नंदिनी दत्ता, प्रो. हेना सिंह, डॉ. श्रुति शर्मा तथा डॉ. चंदन शामिल रहे। सभी विशेषज्ञों ने छात्राओं और उनके अभिभावकों को सही जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें अपनी प्रेफरेंस लिस्ट सोच-समझकर तैयार करने और उपलब्ध अवसरों का बेहतर चयन करने के लिए प्रेरित किया।

मिरांडा हाउस की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) बिजयालक्ष्मी नंदा ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सही जानकारी और उचित मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मिरांडा हाउस का प्रयास है कि प्रत्येक अभ्यर्थी तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचे, ताकि वह बिना किसी भ्रम के अपने भविष्य से जुड़े निर्णय ले सके।

Also Read IIT दिल्ली की स्टडी में खुलासा: दिल्ली की सड़कों पर उतरते ही छा गई 'देवी' बस, 13% लोगों ने छोड़ी अपनी कार और बाइक IIT दिल्ली की स्टडी में खुलासा: दिल्ली की सड़कों पर उतरते ही छा गई 'देवी' बस, 13% लोगों ने छोड़ी अपनी कार और बाइक

miranda-house-pic.jpeg

उन्होंने छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से 7 और 8 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले ओपन हाउस के आगामी सत्रों में भी भाग लेने की अपील की, ताकि वे दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकें और अपनी पसंद की प्रेफरेंस लिस्ट आत्मविश्वास के साथ तैयार कर सकें।

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories