BREAKING :
Delhi crime news: गाजीपुर में 147 कार्टन अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, छोटा हाथी जब्त Delhi Traffic Advisory Chelum: दिल्ली में चेहल्लुम जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर लग सकता है जाम Jamia Millia Islamia News: जामिया के 3,600 से अधिक छात्रों और स्टाफ ने ली नशा मुक्त भारत की शपथ Delhi University PG Admissions: एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद फैसला, दिल्ली विश्वविद्यालय ने 1 वर्षीय पीजी कोर्स में सीटें की दोगुनी Arpan Kendra Delhi Metro: पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन पर अर्पण केंद्र की शुरुआत, जानें कैसे दान कर सकते हैं पुराने कपड़े E20 Petrol Protest: E-20 पेट्रोल के खिलाफ PM आवास घेरेंगे अरविंद केजरीवाल, 2 लाख लोगों के दस्तखत वाली पिटीशन सौंपेंगे Mandawali Burglary Case: चोरी के 3 दिन के अंदर पुलिस ने सुलझाया केस, 2 गिरफ्तार, LED टीवी-लैपटॉप बरामद Kejriwal-Kapil Mishra Twitter Clash: रुचिका सिंह मामले पर केजरीवाल के आरोप, मंत्री कपिल मिश्रा का पलटवार Delhi EV Sales Record: दिल्ली में जुलाई में बिके रिकॉर्ड 10,718 इलेक्ट्रिक वाहन, नई EV नीति का दिखने लगा असर Delhi Weather Today: सोमवार को दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, IMD ने जताई भारी बारिश की आशंका

Delhi EV Sales Record: दिल्ली में जुलाई में बिके रिकॉर्ड 10,718 इलेक्ट्रिक वाहन, नई EV नीति का दिखने लगा असर

दिल्ली परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2026 में रिकॉर्ड 10,718 इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण हुआ, जो इस साल का अब तक का सबसे अधिक मासिक आंकड़ा है।
Delhi EV Sales Record: दिल्ली में जुलाई में बिके रिकॉर्ड 10,718 इलेक्ट्रिक वाहन, नई EV नीति का दिखने लगा असर

Delhi EV Sales Record: दिल्ली में जुलाई में बिके रिकॉर्ड 10,718 इलेक्ट्रिक वाहन, नई EV नीति का दिखने लगा असर

इलेक्ट्रिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन में दिल्ली ने देश में एक उपलब्धि हासिल कर ली है। जी हां, दिल्ली में जुलाई 2026 में रिकॉर्ड 10,718 इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का पंजीकरण हुआ, जो परिवहन विभाग के अनुसार इस साल का सबसे अधिक मासिक आंकड़ा है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब दिल्ली सरकार ने नई EV नीति लागू की है और शहर में चार्जिंग नेटवर्क के तेज़ विस्तार की योजना बनाई गई है।

 

जनवरी से जुलाई तक कैसे बढ़ी EV बिक्री

परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल दिल्ली में हर महीने ई-वाहनों के पंजीकरण में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई है:

  • जनवरी: 6,977
  • फरवरी: 4,943
  • मार्च: 7,124
  • अप्रैल: 7,458
  • मई: 8,238
  • जून: 8,728
  • जुलाई: 10,718 (अब तक का सर्वाधिक)

जनवरी से जुलाई तक कुल मिलाकर दिल्ली में 54,186 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हो चुके हैं।

Must Read Delhi crime news: गाजीपुर में 147 कार्टन अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, छोटा हाथी जब्त Delhi crime news: गाजीपुर में 147 कार्टन अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, छोटा हाथी जब्त

 

बिक्री बढ़ने की क्या वजहें हैं

परिवहन विशेषज्ञों के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें, पर्यावरण को लेकर बढ़ती जागरूकता और EV के संचालन की कम लागत लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके साथ ही सरकार की नई EV नीति के तहत चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने और प्रोत्साहन उपायों का असर भी अब दिखने लगा है।

 

चार्जिंग नेटवर्क विस्तार पर फोकस

नई नीति के तहत दिल्ली में सार्वजनिक और निजी, दोनों स्तर पर चार्जिंग सुविधाओं का बड़े पैमाने पर विस्तार किया जाना है। परिवहन विशेषज्ञ अनिल छिकारा के मुताबिक, अगर यह ढांचागत विकास तय समय पर पूरा होता है और नीति के प्रोत्साहन प्रभावी तरीके से लागू होते हैं, तो आने वाले महीनों में EV बिक्री में और तेज़ी आने की संभावना है। दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया — तीनों श्रेणियों में मांग बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

Also Read Delhi Traffic Advisory Chelum: दिल्ली में चेहल्लुम जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर लग सकता है जाम Delhi Traffic Advisory Chelum: दिल्ली में चेहल्लुम जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर लग सकता है जाम
Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories