BREAKING :
उजड़ने के 800 साल बाद कैसे दोबारा बसी दिल्ली? युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों से लेकर अनंगपाल तोमर तक का इतिहास! दिल्ली के वो 8 पौराणिक स्थान, जिनका संबंध है पांडवों से: हनुमान मंदिर से लेकर पुराना किला तक का जानिए इतिहास! महाभारत काल का दिल्ली इतिहास: इंद्रदेव के यज्ञ से बने निगमबोध घाट, राजघाट और विद्यापुरी के पौराणिक रहस्य! IIC में मनोज मदान की पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन: कॉरपोरेट जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लीडर्स पर केंद्रित है किताब लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य भूमि पूजन: 100 चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट; बॉलीवुड के 40 सितारे निभाएंगे भूमिका 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान: भारतीय व्यापारियों के लिए 'गेम-चेंजर'; CTI ने बताया क्यों घटेगा 40% खर्च

Delhi Rain: 'सदर बाजार भी डूबा, अब बहाने नहीं चलेंगे', 2 दिन की बारिश में डूबी दिल्ली तो AAP ने खोला मोर्चा, बीजेपी सरकार पर लगाया गाद घोटाले का आरोप!

राजधानी दिल्ली में मानसून की भारी बारिश के बाद चारों तरफ मचे हाहाकार पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 'आप' नेताओं ने आरोप लगाया कि चार इंजन की सरकार होने के बावजूद एशिया का सबसे बड़ा थोक बाजार 'सदर बाजार' और विनोद नगर की गलियां पानी में डूब चुकी हैं, जो करोड़ों रुपये के गाद घोटाले का नतीजा है।
Delhi Rain: 'सदर बाजार भी डूबा, अब बहाने नहीं चलेंगे', 2 दिन की बारिश में डूबी दिल्ली तो AAP ने खोला मोर्चा, बीजेपी सरकार पर लगाया गाद घोटाले का आरोप!

Delhi Rain: 'सदर बाजार भी डूबा, अब बहाने नहीं चलेंगे', 2 दिन की बारिश में डूबी दिल्ली तो AAP ने खोला मोर्चा, बीजेपी सरकार पर लगाया गाद घोटाले का आरोप!

राजधानी में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन प्रशासनिक दावों की पूरी तरह धज्जियां उड़ा दी हैं। दिल्ली में बारिश (Rain in Delhi) के बाद सड़कों और कॉलोनियों में हुए भारी जलभराव (Waterlogging) को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की रेखा गुप्ता सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जलमग्न दिल्ली की तस्वीरों को साझा करते हुए 'आप' नेताओं ने सरकार के विकास दावों को खोखला बताया है।

 

सदर बाजार भी डूबा, विकास और इज्ज़त सब बह रही: सौरभ भारद्वाज

'आप' के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष (AAP State President) सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने हाल ही में बनी एक सड़क का वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस वक्त सब जगह से 'विकास' बह रहा है। अभी हाल ही में सरकार ने पैसा बहाकर सड़क बनाई थी, लेकिन अब उस सड़क पर पानी और भाजपा सरकार की इज्ज़त सब बह रही है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि इस बार तो एशिया का सबसे बड़ा थोक बाजार (Wholesale Market) दिल्ली का 'सदर बाजार' भी पूरी तरह पानी में डूब गया है।

 

Must Read DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना

चार इंजन सरकार के चारों विभागों ने किया गाद घोटाला: कुलदीप कुमार

कोंडली से विधायक (MLA) कुलदीप कुमार ने दिल्ली की बदहाली के लिए सीधे तौर पर भाजपा की 'चार इंजन सरकार' को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने समझाया कि दिल्ली में नालों के प्रबंधन और सफाई को देखने वाली चारों मुख्य एजेंसियां इस वक्त भाजपा सरकार के नियंत्रण में हैं:

  1. पीडब्ल्यूडी विभाग (PWD): जिसके पास दिल्ली की बड़ी सड़कों के बड़े नाले हैं।
  2. एमसीडी (MCD): जिसके पास शहर के अंदर की छोटी नालियां और कुछ बड़े नाले हैं।
  3. बाढ़ एवं सिंचाई विभाग (Flood & Irrigation Department): जिसके पास शाहदरा से होकर गुजरने वाली बड़ी ड्रेन है, जहां सारी नालियां मिलती हैं।
  4. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA): जिसके पास भी कई इलाकों के मुख्य नाले हैं।

जांच के अनुसार, कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि इन चारों विभागों ने नालों की सफाई को लेकर गलत रिपोर्ट सबमिट की और पैसे खाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर नालों की सफाई और गाद उठाने (Desilting) में एक बहुत बड़ा घोटाला (Scam) हुआ है। अगर इसकी निष्पक्ष जांच होगी, तो स्वास्थ्य विभाग की तरह ही दिल्ली में गाद उठाने का भी एक बड़ा भ्रष्टाचार सामने आएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के फ्लैटों, अपार्टमेंटों और झुग्गियों तक में पानी घुस रहा है, जिससे मुख्यमंत्री अब अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकतीं।

 

सड़कों पर नाव चलाने की रील बनाने वाले विधायक जमीन पर गायब: अंकुश नारंग

वहीं, दिल्ली नगर निगम (MCD) में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) अंकुश नारंग ने कहा कि महज दो दिन की बारिश ने भाजपा सरकार के तमाम दावों की पोल खोल दी है। लक्ष्मी नगर की मुख्य सड़क घुटनों तक पानी में डूबी है, जिससे स्कूली बच्चे और राहगीर भारी परेशानी झेल रहे हैं।

Also Read DUSU election के पहले कांग्रेस ने किया बहुत बड़ा खुलासा, कर दिया ये दावा DUSU election के पहले कांग्रेस ने किया बहुत बड़ा खुलासा, कर दिया ये दावा

उन्होंने विनोद नगर की गलियों का हवाला देते हुए स्थानीय भाजपा विधायक रवि नेगी को भी आड़े हाथों लिया। नारंग ने एक्स (X Post) पर लिखा कि एनएच-24 पर नाव चलाने वाली रीलें तो खूब बन गईं, अब जरा विनोद नगर की गलियों में भी आकर एक रील बना लीजिए, ताकि जनता भी आपके तथाकथित विकास मॉडल (Development Model) का सच देख सके। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार में जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा है, सिर्फ भ्रष्टाचार (Corruption) और खोखले प्रचार की रीलें चल रही हैं।

 

Devendra yadav

Devendra yadav

वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय देवेंद्र यादव एक अनुभवी और प्रखर पत्रकार हैं। उन्होंने 'महामेधा' और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' जैसे अग्रणी मीडिया संस्थानों में लंबे समय तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। ज़मीनी पत्रकारिता से लेकर खबरों के गहरे विश्लेषण में माहिर देवेंद्र जी की राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में 'दिल्ली डेस्क' (Delhi Desk) के साथ जुड़कर वे दिल्ली के इतिहास समेत दिल्ली सरकार के कामकाज, राजधानी के सियासी घटनाक्रमों के साथ-साथ यहाँ की कला, संस्कृति और बदलते लाइफस्टाइल पर पैनी नज़र रख रहे हैं और डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी का लोहा मनवा रहे हैं।

Home Shorts
Live Blog

Categories