BREAKING :
उजड़ने के 800 साल बाद कैसे दोबारा बसी दिल्ली? युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों से लेकर अनंगपाल तोमर तक का इतिहास! दिल्ली के वो 8 पौराणिक स्थान, जिनका संबंध है पांडवों से: हनुमान मंदिर से लेकर पुराना किला तक का जानिए इतिहास! महाभारत काल का दिल्ली इतिहास: इंद्रदेव के यज्ञ से बने निगमबोध घाट, राजघाट और विद्यापुरी के पौराणिक रहस्य! IIC में मनोज मदान की पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन: कॉरपोरेट जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लीडर्स पर केंद्रित है किताब लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य भूमि पूजन: 100 चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट; बॉलीवुड के 40 सितारे निभाएंगे भूमिका 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान: भारतीय व्यापारियों के लिए 'गेम-चेंजर'; CTI ने बताया क्यों घटेगा 40% खर्च

Delhi Metro: सराय रोहिल्ला से इंद्रप्रस्थ तक दौड़ेगी मेट्रो, शुरू हुआ नए कॉरिडोर का काम, इन 7 लाइनों से मिलेगा इंटरचेंज

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज से मजेंटा लाइन (Line-8) के विस्तार के तहत इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में सराय रोहिल्ला स्टेशन पर पहली दीवार का काम शुरू हुआ। यह नया रूट दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की 7 अलग-अलग लाइनों को आपस में जोड़ेगा, जिससे सफर बेहद आसान हो जाएगा।
Delhi Metro: सराय रोहिल्ला से इंद्रप्रस्थ तक दौड़ेगी मेट्रो, शुरू हुआ नए कॉरिडोर का काम, इन 7 लाइनों से मिलेगा इंटरचेंज

Delhi Metro: सराय रोहिल्ला से इंद्रप्रस्थ तक दौड़ेगी मेट्रो, शुरू हुआ नए कॉरिडोर का काम, इन 7 लाइनों से मिलेगा इंटरचेंज

राजधानी में सफर करने वाले लाखों मेट्रो यात्रियों के लिए एक बेहद शानदार खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation - DMRC) ने आज से दिल्ली मेट्रो परियोजना के बहुप्रतीक्षित इंद्रलोक–इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर (Inderlok–Indraprastha Corridor) पर निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में सराय रोहिल्ला मेट्रो स्टेशन (Sarai Rohilla Metro Station) साइट पर डायफ्राम वॉल (Diaphragm Wall) के निर्माण के साथ इस मेगा प्रोजेक्ट का आगाज हुआ।

जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित सराय रोहिल्ला स्टेशन मजेंटा लाइन (Magenta Line) के इस पूरे कॉरिडोर का एक बेहद महत्वपूर्ण स्टेशन है। मध्य दिल्ली के केंद्र में स्थित होने के कारण इस स्टेशन के पास कई बड़े शैक्षणिक संस्थान, सिनेमा हॉल, देशबंधु गुप्ता रोड और मशहूर करोल बाग मार्केट मौजूद हैं, जिससे यहां के स्थानीय लोगों और व्यापारियों को सीधा फायदा मिलेगा।

 

पूरी तरह अंडरग्राउंड होगा रूट, बनेंगे 10 नए स्टेशन

दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक, यह नया कॉरिडोर कनेक्टिविटी के मामले में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की पूरी तस्वीर बदल देगा। इसकी मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

Must Read 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी

पूरी तरह भूमिगत रूट: यह 12.377 किलोमीटर लंबा इंद्रलोक–इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर पूरी तरह से अंडरग्राउंड (Fully Underground Extension) होगा, जो मजेंटा लाइन (लाइन-8) का विस्तार है।

10 नए स्टेशन: इस पूरे रूट पर कुल 10 अंडरग्राउंड स्टेशन (Underground Stations) बनाए जाएंगे।

सबसे लंबी लाइन: इस विस्तार के पूरा होने के बाद मजेंटा लाइन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का सबसे लंबा कॉरिडोर बन जाएगा, जिसकी लंबाई बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक लगभग 89 किलोमीटर हो जाएगी।

ड्राइवरलेस मेट्रो: इस पूरे 89 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर मेट्रो पूरी तरह से बिना ड्राइवर (Driverless Metro Corridor) के संचालित होगी।

Also Read शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा

 

7 लाइनों को आपस में जोड़ेगा यह 'सुपर कॉरिडोर'

यह नया रूट दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा इंटरचेंज हब (Interchange Stations) बनने जा रहा है, क्योंकि यह डीएमआरसी की 7 अलग-अलग लाइनों को आपस में जोड़ेगा:

  1. इंद्रलोक स्टेशन: यहां से ग्रीन लाइन (Green Line) और रेड लाइन (Red Line) के लिए इंटरचेंज मिलेगा।
  2. नबी करीम स्टेशन: यहां से यात्रियों को सीधे मजेंटा लाइन (Magenta Line) की कनेक्टिविटी मिलेगी।
  3. नई दिल्ली स्टेशन: यहाँ से येलो लाइन (Yellow Line) और एयरपोर्ट एक्सप्रेस ऑरेंज लाइन (Orange Line) के लिए रास्ता मिलेगा।
  4. दिल्ली गेट स्टेशन: यह स्टेशन वायलेट लाइन (Violet Line) से सीधे जुड़ेगा।
  5. इंद्रप्रस्थ स्टेशन: यहाँ से यात्री सीधे ब्लू लाइन (Blue Line) के लिए इंटरचेंज कर सकेंगे।

 

इन प्रमुख वीआईपी (VIP) ठिकानों तक पहुंचेगी मेट्रो

इस कॉरिडोर के निर्माण से दिल्ली के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों और प्रशासनिक केंद्रों की दूरी सिमट जाएगी। इसके पूरा होने पर सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली सचिवालय (Delhi Sachivalaya), अरुण जेटली स्टेडियम, झंडेवालान मंदिर, इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और सेंट्रल विस्टा (Central Vista) क्षेत्र तक कनेक्टिविटी बेहद मजबूत हो जाएगी।

इसके अलावा, मजेंटा लाइन के जनकपुरी वेस्ट से आर.के. आश्रम मार्ग वाले प्रायोरिटी कॉरिडोर का काम भी तेजी से चल रहा है, जिसमें से जनकपुरी वेस्ट से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन (1.8 किमी) और दीपाली चौक से मजलिस पार्क (9.9 किमी) का रूट पहले ही चालू किया जा चुका है। बाकी के हिस्सों को भी चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा।

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories