BREAKING :
उजड़ने के 800 साल बाद कैसे दोबारा बसी दिल्ली? युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों से लेकर अनंगपाल तोमर तक का इतिहास! दिल्ली के वो 8 पौराणिक स्थान, जिनका संबंध है पांडवों से: हनुमान मंदिर से लेकर पुराना किला तक का जानिए इतिहास! महाभारत काल का दिल्ली इतिहास: इंद्रदेव के यज्ञ से बने निगमबोध घाट, राजघाट और विद्यापुरी के पौराणिक रहस्य! IIC में मनोज मदान की पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन: कॉरपोरेट जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लीडर्स पर केंद्रित है किताब लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य भूमि पूजन: 100 चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट; बॉलीवुड के 40 सितारे निभाएंगे भूमिका 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान: भारतीय व्यापारियों के लिए 'गेम-चेंजर'; CTI ने बताया क्यों घटेगा 40% खर्च

Delhi Rain: 90 प्रतिशत नाले सफाई के दावे पर विपक्ष ने उठाए सवाल, कहा-जोन वाइज डिटेल दे सरकार!

दिल्ली में मानसून की पहली बारिश के बाद मचे हाहाकार पर सियासत पूरी तरह गरमा गई है। दिल्ली नगर निगम (MCD) में नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने महापौर प्रवेश वाही को पत्र लिखकर तीखा हमला बोला है। नारंग ने कहा कि सरकार का 90% नाले साफ करने का दावा पूरी तरह कागजी था, अगर ऐसा नहीं है तो सरकार इसका जोन-वार सबूत (डेटा) दे।
Delhi Rain: 90 प्रतिशत नाले सफाई के दावे पर विपक्ष ने उठाए सवाल, कहा-जोन वाइज डिटेल दे सरकार!

Delhi Rain: 90 प्रतिशत नाले सफाई के दावे पर विपक्ष ने उठाए सवाल, कहा-जोन वाइज डिटेल दे सरकार!

Delhi Rain: दिल्ली में मानसून की दस्तक के साथ ही पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने जहां मौसम का मिजाज बदला है, वहीं दिल्ली सरकार के नालों की सफाई के दावों की भी धज्जियां उड़ा दी हैं। दिल्ली में बारिश (Delhi rain) के बाद सड़कों पर हुए भारी जलभराव को लेकर दिल्ली नगर निगम (MCD) में राजनीतिक घमासान छिड़ा हुआ है। नगर निगम में नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने महापौर (Mayor) प्रवेश वाही को एक बेहद कड़ा पत्र लिखा है।

नेता विपक्ष ने भाजपा सरकार के उस दावे को पूरी तरह झूठा करार दिया है, जिसमें मानसून से पहले दिल्ली के 90 प्रतिशत नाले-नालियों की सफाई पूरी होने की बात कही गई थी। नारंग ने सीधे तौर पर चुनौती देते हुए कहा है कि पहली ही बारिश ने इस दावे की पोल खोल दी है, अब सरकार इसका पुख्ता सबूत जनता के सामने रखे।

जानकारी के अनुसार, अंकुश नारंग ने अपने पत्र में तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर 90% सफाई हो चुकी थी, तो फिर आज पूरी दिल्ली पानी-पानी क्यों हो गई? लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल जैसी बेहद संवेदनशील जगह से लेकर आम लोगों की कॉलोनियां और मुख्य मार्ग जलमग्न हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की तैयारियां धरातल पर शून्य और केवल कागजों में ही सिमटी हुई थीं, जिसका खामियाजा आज दिल्ली की जनता भुगत रही है।

 

Must Read DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना

चिट्ठी में की गई ये 6 बड़ी और सख्त मांगें:

नेता विपक्ष ने दिल्लीवासियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए महापौर के सामने 6 मुख्य मांगें रखी हैं और सरकार से जवाबदेही तय करने को कहा है:

  1. सबूत दे सरकार (डेटा की मांग): भाजपा सरकार और प्रशासन द्वारा किए गए 90 प्रतिशत नाले-नालियों की सफाई के दावे का जोन-वार प्रामाणिक डेटा (सबूत) विपक्ष के कार्यालय को तुरंत उपलब्ध कराया जाए।
  2. 24 घंटे में जल निकासी: दिल्ली के जितने भी इलाके जलभराव की चपेट में हैं, उनकी तत्काल पहचान कर अगले 24 घंटे के भीतर पंपिंग कर पानी साफ किया जाए।
  3. अस्पतालों के लिए आपातकालीन प्लान: लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, मुख्य मार्गों और स्कूलों के पास से पानी निकालने के लिए विशेष आपातकालीन ड्रेनेज सिस्टम चालू हो।
  4. हादसों को रोकने के लिए निरीक्षण: राजेंद्र नगर जैसी किसी भी बड़ी या दर्दनाक दुर्घटना को दोबारा होने से रोकने के लिए बिजली विभाग के साथ मिलकर तुरंत संयुक्त सुरक्षा निरीक्षण कराया जाए।
  5. लापरवाह अधिकारियों पर गिरेगी गाज: जिन भी ठेकेदारों, जोनल कर्मचारियों या बड़े अधिकारियों की लापरवाही के कारण दिल्ली की यह दुर्दशा हुई है, उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
  6. राहत दल और हेल्पलाइन: जलभराव से प्रभावित आम नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर, विशेष राहत दल और मेडिकल टीम को तुरंत ग्राउंड पर एक्टिव किया जाए।

नारंग ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि दिल्ली की जनता की सुरक्षा और उनकी सहूलियत के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और प्रशासन को इस घोर विफलता की जिम्मेदारी लेनी ही होगी।

 

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories