BREAKING :
दिल्ली में बारिश से हाहाकार, सदर बाज़ार-ITO-CP तक जलभराव, AAP ने पूछा — कहां है भाजपा की चार इंजन वाली सरकार? Chandni Mahal Building Collapse: पुरानी दिल्ली के पहाड़ी भोजला में ढहा जर्जर मकान का हिस्सा, मलबे में दबीं गाड़ियां; बड़ा हादसा टला! Delhi Hindu Period: दिल्ली का हिंदू काल इतिहास, इंद्रप्रस्थ से खांडव वन तक की पौराणिक कहानी दिल्ली की 4 जगहें जहां बैठते ही मिलेगा विदेश जैसा फील, Santorini से लेकर Swiss Alps तक दिल्ली के 10 सबसे मशहूर छोले-भटूरे की दुकानें, जहां का स्वाद है बेमिसाल Film Expo India 2026: भारत मंडपम में 26-30 अगस्त को सिनेमा जगत का महाकुंभ, जानें एंट्री और शेड्यूल सावन में शिव-पार्वती स्वरूप में दो कन्याओं का सामूहिक विवाह, झंडेवाला मंदिर में स्वामी राजेश्वरानंद ने दिया सेवा का संदेश Majnu Ka Tila Breakfast Guide: MKT के 8 बेस्ट कैफे, कीमत सिर्फ 400 रुपये से शुरू Durga Yojana delhi: दिल्ली में महिलाओं-ट्रांसजेंडर को मिलेंगे 1100 गुलाबी ई-ऑटो परमिट, जानें कौन कर सकता है अप्लाई DUSU Election 2026: शांतिपूर्ण चुनाव के लिए DU प्रशासन सख्त, 500+ CCTV से निगरानी, जानें नए नियम

दिल्ली में 100 अटल कैंटीन का लक्ष्य पूरा, अब DU के छात्रों को भी मिलेगा सस्ता खाना -जानें आपके इलाके में कहां खुली नई कैंटीन

दिल्ली सरकार ने आठ महीने में 100 अटल कैंटीन का लक्ष्य पूरा किया, अब दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को भी 5 रुपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा, जानें पूरी इलाकावार लिस्ट।
दिल्ली में 100 अटल कैंटीन का लक्ष्य पूरा, अब DU के छात्रों को भी मिलेगा सस्ता खाना -जानें आपके इलाके में कहां खुली नई कैंटीन

दिल्ली विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने समेत अटल कैंटीन का वादा बीजेपी ने जनता से किया था। सरकार बनने के बाद बीजेपी ने दिल्ली लक्ष्मी योजना को तो लागू ही किया अटल कैंटीन योजना भी पूरी दिल्ली में शुरू कर दी गई है। दिल्ली सरकार ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की पुण्यतिथि पर रविवार को 100 अटल कैंटीन का लक्ष्य पूरा कर लिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन का शुभारंभ किया, जिनमें अब सिर्फ 5 रुपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा।

 

अब दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को भी फायदा

इस लॉन्च की सबसे खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने बताया कि नई कैंटीन में से एक दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University/DU) मेट्रो स्टेशन के पास ही खोली गई है। सीएम ने कहा कि यूनिवर्सिटी एरिया में हॉस्टल और PG रूम में रहने वाले जरूरतमंद विद्यार्थी अब यहां पौष्टिक और सस्ता भोजन खा सकेंगे।

 

Must Read सावन में शिव-पार्वती स्वरूप में दो कन्याओं का सामूहिक विवाह, झंडेवाला मंदिर में स्वामी राजेश्वरानंद ने दिया सेवा का संदेश सावन में शिव-पार्वती स्वरूप में दो कन्याओं का सामूहिक विवाह, झंडेवाला मंदिर में स्वामी राजेश्वरानंद ने दिया सेवा का संदेश

दिग्गजों ने किया शिरकत

कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu), सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari), कैबिनेट मंत्री आशीष सूद (Ashish Sood) और विधायक सूर्य प्रकाश खत्री मौजूद रहे। नायडू ने इस पहल को गरीबों, झुग्गी बस्तियों में रहने वालों और प्रवासी श्रमिकों के प्रति "संवेदनशीलता और सेवा-भाव का उदाहरण" बताया।

 

अब तक क्या-क्या हासिल हुआ

  • योजना 25 दिसंबर 2025 को अटल जी की 100वीं जयंती पर शुरू हुई थी
  • 8 महीने में ही 100 कैंटीन का लक्ष्य पूरा
  • अब तक करीब 95 लाख सब्सिडी वाले भोजन बांटे जा चुके हैं
  • रोज़ाना करीब 1 लाख लोगों को भोजन मिल रहा है
  • साल भर में करीब 3.65 करोड़ थाली उपलब्ध कराने की क्षमता

 

आपके इलाके में कहां खुली नई कैंटीन

25 नई कैंटीन इन इलाकों में शुरू हुई हैं:

Also Read ग्रंथ नहीं, गुरु पढ़ने से मिलता है आत्मज्ञान — झंडेवाला मंदिर में भक्तों को स्वामी राजेश्वरानंद का संदेश ग्रंथ नहीं, गुरु पढ़ने से मिलता है आत्मज्ञान — झंडेवाला मंदिर में भक्तों को स्वामी राजेश्वरानंद का संदेश
  • पश्चिमी दिल्ली: जनकपुरी (पंखा रोड, उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो), विकासपुरी (इंदिरा कैंप-5, राजीव गांधी कैंप, टी-कैंप हस्तसाल), मुंडका (सावदा घेवरा एसआरएस कॉलोनी)
  • उत्तर-पश्चिम दिल्ली: मंगोलपुरी (संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल), रोहिणी सेक्टर-3 (जयपुर गोल्डन अस्पताल), रोहिणी सेक्टर-26, रिठाला (सेक्टर-16, 17)
  • मध्य/दक्षिण दिल्ली: आर.के. पुरम (मोती बाग), नई दिल्ली (एम्स के सामने), मटिया महल (LNJP अस्पताल), मॉडल टाउन
  • पूर्वी/उत्तर-पूर्वी दिल्ली: मुस्तफाबाद (वीर सावरकर अस्पताल), सीमापुरी, विश्वास नगर (आनंद विहार स्टेशन के पास)
  • उत्तरी दिल्ली: तिमारपुर (DU मेट्रो स्टेशन, मुखर्जी नगर), आदर्श नगर (आज़ादपुर मंडी), नरेला (टिकरी खुर्द, होलंबी खुर्द), शालीमार बाग

झुग्गी पुनर्वास से भी जोड़ा गया अभियान

 मंत्री आशीष सूद ने बताया कि केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर जेजे क्लस्टरों के पुनर्वास पर भी काम कर रही हैं, जिससे करीब 4 लाख परिवारों को फायदा मिलेगा। सीएम गुप्ता ने भी बताया कि अब 1 जनवरी 2025 से पहले बनी झुग्गियों को भी मान्यता और आवास मिलेगा, जबकि पहले यह सीमा 2015 तय थी।

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories