BREAKING :
उजड़ने के 800 साल बाद कैसे दोबारा बसी दिल्ली? युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों से लेकर अनंगपाल तोमर तक का इतिहास! दिल्ली के वो 8 पौराणिक स्थान, जिनका संबंध है पांडवों से: हनुमान मंदिर से लेकर पुराना किला तक का जानिए इतिहास! महाभारत काल का दिल्ली इतिहास: इंद्रदेव के यज्ञ से बने निगमबोध घाट, राजघाट और विद्यापुरी के पौराणिक रहस्य! IIC में मनोज मदान की पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन: कॉरपोरेट जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लीडर्स पर केंद्रित है किताब लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य भूमि पूजन: 100 चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट; बॉलीवुड के 40 सितारे निभाएंगे भूमिका 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान: भारतीय व्यापारियों के लिए 'गेम-चेंजर'; CTI ने बताया क्यों घटेगा 40% खर्च

दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने गठित की 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न समितियां 

दिल्ली विधानसभा ने 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न समितियों का गठन कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नई समितियां जनकल्याण, जवाबदेही और विधायी प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने गठित की 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न समितियां 

दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने गठित की 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न समितियां 

 

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि ये समितियां जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सुव्यवस्थित विचार-विमर्श सुनिश्चित कर विधायी प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करेंगी

 

दिल्ली डेस्क, 17 जून, 2026

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि दिल्ली विधानसभा ने विधायी वर्ष 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न समितियों का गठन कर दिया है। नवगठित समितियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ये समितियां जनकल्याण से जुड़े विषयों पर प्रभावी निगरानी, गहन परीक्षण तथा सुव्यवस्थित विचार-विमर्श सुनिश्चित कर विधायी प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नामित सदस्यों का सामूहिक अनुभव राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में लोकतांत्रिक जवाबदेही को और मजबूत करेगा।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता ने सभी समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि ये समितियां विधानसभा की कार्यकुशलता, जवाबदेही एवं जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी अनुश्रवण को और अधिक सुदृढ़ करेंगी तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप महत्वपूर्ण सुझाव एवं अनुशंसाएं प्रस्तुत करेंगी।

Must Read 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार्य मंत्रणा समिति की अध्यक्षता अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता करेंगे। समिति में  उपाध्यक्ष  मोहन सिंह बिष्ट,  मुख्य सचेतक  अभय कुमार वर्मा,  जितेन्द्र महाजन,  ओम प्रकाश शर्मा,  राज कुमार चौहान,  सोम दत्त,  सुरेन्द्र कुमार तथा  सूर्य प्रकाश खत्री सदस्य होंगे। वहीं गैर-सरकारी सदस्यों के विधेयक एवं संकल्प समिति का गठन भी अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया है। समिति में  मुख्य सचेतक  अभय कुमार वर्मा,  अमानतुल्लाह खान,  अनिल कुमार शर्मा,  अरविन्दर सिंह लवली, मती पूनम शर्मा,  प्रेम चौहान,  संजय गोयल तथा  श्याम शर्मा सदस्य होंगे।

 सरकारी आश्वासन समिति के सभापति  उपाध्यक्ष  मोहन सिंह बिष्ट होंगे । समिति के सदस्यों में  अजय कुमार महावर,  जितेन्द्र महाजन,  करनैल सिंह,  मुकेश कुमार अहलावत, मती पूनम शर्मा,  राज करण खत्री,  सही राम तथा  उमंग बजाज शामिल हैं। इसके साथ ही याचिका समिति के सभापति  मनोज कुमार शौकीन होंगे। समिति में  अनिल कुमार शर्मा,  हरीश खुराना,  प्रद्युम्न सिंह राजपूत,  पुनर्दीप सिंह साहनी,  संदीप सहरावत, मती शिखा राय,  सोम दत्त तथा  सूर्य प्रकाश खत्री सदस्य होंगे।

नियम समिति के सभापति  अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता करेंगे। समिति में  उपाध्यक्ष  मोहन सिंह बिष्ट,  अशोक गोयल,  जरनैल सिंह,  प्रवेश रत्न,  संदीप सहरावत, मती शिखा राय,  उमंग बजाज तथा  वीरेन्द्र सिंह कादियान सदस्य होंगे। वहीं प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सभापति  उपाध्यक्ष  मोहन सिंह बिष्ट होंगे। समिति में  आले मोहम्मद इकबाल,  अरविन्दर सिंह लवली, डॉ. अजय दत्त, मती नीलम पहलवान,  ओम प्रकाश शर्मा,  रविन्दर सिंह नेगी,  तरविन्दर सिंह मारवाह तथा  वीरेन्द्र सिंह कादियान सदस्य होंगे।

सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति  अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता होंगे। समिति में  उपाध्यक्ष  मोहन सिंह बिष्ट,  मुख्य सचेतक  अभय कुमार वर्मा,  अशोक गोयल, चौधरी जुबैर अहमद,  मनोज कुमार शौकीन,  राज कुमार भाटिया,  तिलक राम गुप्ता तथा  वीर सिंह धींगान सदस्य होंगे। इसके साथ ही पुस्तकालय समिति के सभापति भी  अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता होंगे। समिति में  उपाध्यक्ष  मोहन सिंह बिष्ट, चौधरी जुबैर अहमद,  जरनैल सिंह,  मुकेश कुमार अहलावत, मती नीलम पहलवान,  नीरज बसोया,  प्रद्युम्न सिंह राजपूत तथा  संजय गोयल सदस्य होंगे।

Also Read शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा

प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति  प्रवेश रत्न होंगे। समिति में डॉ. अनिल गोयल,  चन्दन कुमार चौधरी,  इमरान हुसैन,  करतार सिंह तंवर,  राज कुमार भाटिया,  सतीश उपाध्याय,  तिलक राम गुप्ता तथा  विशेष रवि सदस्य होंगे। वहीं विशेषाधिकार समिति के सभापति  प्रद्युम्न सिंह राजपूत होंगे। समिति में  मुख्य सचेतक  अभय कुमार वर्मा,  अजय कुमार महावर,  नीरज बसोया,  राम सिंह नेताजी,  रवि कांत,  सतीश उपाध्याय,  सुरेन्द्र कुमार तथा  सूर्य प्रकाश खत्री सदस्य होंगे।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सभापति  कैलाश गंगवाल होंगे। समिति में  चन्दन कुमार चौधरी,  हरीश खुराना,  प्रेम चौहान,  राज करण खत्री,  राज कुमार चौहान,  रवि कांत,  सुरेन्द्र कुमार तथा  वीर सिंह धींगान सदस्य होंगे। इसके साथ ही सदन पटल पर रखे गए पत्रों संबंधी समिति के सभापति  गोपाल राय होंगे। समिति में  अनिल झा,  कैलाश गहलोत,  कैलाश गंगवाल,  कुलदीप सोलंकी,  पवन शर्मा,  श्याम शर्मा,  तरविन्दर सिंह मारवाह तथा  वीर सिंह धींगान सदस्य होंगे।

महिला एवं बाल कल्याण समिति की सभापति मती पूनम शर्मा करेंगी। समिति में  आहिर दीपक चौधरी, डॉ. अनिल गोयल, मती आतिशी,  गजेन्द्र ड्राल, मती नीलम पहलवान,  प्रवेश रत्न,  साही राम तथा मती शिखा राय सदस्य होंगे। वहीं छात्र एवं युवा कल्याण समिति के सभापति  आहिर दीपक चौधरी होंगे। समिति में चौधरी जुबैर अहमद,  गजेन्द्र ड्राल,  करनैल सिंह,  कुलदीप कुमार,  कुलदीप सोलंकी,  प्रवेश रत्न,  रवि कांत तथा  रविन्दर सिंह नेगी सदस्य होंगे।

पर्यावरण समिति के सभापति  अनिल कुमार शर्मा होंगे। समिति में  अमानतुल्लाह खान, चौधरी जुबैर अहमद,  गजेन्द्र सिंह यादव,  इमरान हुसैन,  जितेन्द्र महाजन,  कैलाश गंगवाल,  राज कुमार भाटिया तथा  तिलक राम गुप्ता सदस्य होंगे। इसके साथ ही आचरण समिति के सभापति  करतार सिंह तंवर होंगे। समिति में  गोपाल राय,  हरीश खुराना,  कैलाश गहलोत,  करनैल सिंह,  कुलदीप कुमार,  पवन शर्मा,  संजय गोयल तथा  उमंग बजाज सदस्य होंगे।

अल्पसंख्यक कल्याण समिति के सभापति  तरविन्दर सिंह मारवाह होंगे। समिति में  आले मोहम्मद इकबाल,  अमानतुल्लाह खान,  अरविन्दर सिंह लवली,  कैलाश गंगवाल,  पुनर्दीप सिंह साहनी,  रवि कांत,  रविन्दर सिंह नेगी तथा  उमंग बजाज सदस्य होंगे। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सभापति  राज करण खत्री होंगे। समिति में  आहिर दीपक चौधरी,  चन्दन कुमार चौधरी,  गजेन्द्र सिंह यादव,  गोपाल राय,  करतार सिंह तंवर,  नीरज बसोया,  राम सिंह नेताजी तथा  सही राम सदस्य होंगे।

अनधिकृत कॉलोनियों से संबंधित मामलों की समिति  के सभापति  कुलदीप सोलंकी होंगे। समिति में  अजय कुमार महावर,  अनिल झा,  चन्दन कुमार चौधरी,  गजेन्द्र ड्राल,  करतार सिंह तंवर,  मुकेश कुमार अहलावत,  राज करण खत्री तथा  राम सिंह नेताजी सदस्य होंगे। इसके साथ ही सदस्यों के वेतन एवं भत्तों से संबंधित सदन की समिति के सभापति  मुख्य सचेतक  अभय कुमार वर्मा होंगे। समिति में चौधरी जुबैर अहमद,  गजेन्द्र सिंह यादव, मती पूनम शर्मा,  राज कुमार चौहान,  संजीव झा,  सूर्य प्रकाश खत्री,  तरविन्दर सिंह मारवाह तथा  विशेष रवि सदस्य होंगे।

 सरकारी अधिकारियों द्वारा  प्रोटोकॉल मानकों के उल्लंघन एवं विधायकों के साथ अवमाननापूर्ण व्यवहार के  संबंध में समिति के सभापति  कैलाश गहलोत होंगे। समिति में डॉ. अनिल गोयल,  अनिल झा,  अनिल कुमार शर्मा,  जरनैल सिंह,  करनैल सिंह,  कुलवंत राणा,  ओम प्रकाश शर्मा तथा  सूर्य प्रकाश खत्री सदस्य होंगे। वहीं दिल्ली नगर निगम समिति के सभापति  ओम प्रकाश शर्मा होंगे। समिति में डॉ. अजय दत्त,  अशोक गोयल, मती आतिशी,  कुलवंत राणा,  मनोज कुमार शौकीन,  पुनर्दीप सिंह साहनी,  राज कुमार भाटिया तथा  संदीप सहरावत सदस्य होंगे।

शांति एवं सद्भाव संबंधी समिति के सभापति  उपाध्यक्ष  मोहन सिंह बिष्ट होंगे। समिति में  आले मोहम्मद इकबाल,  अशोक गोयल,  कुलवंत राणा,  मनोज कुमार शौकीन, मती नीलम पहलवान,  पुनर्दीप सिंह साहनी,  श्याम शर्मा तथा  सूर्य प्रकाश खत्री सदस्य होंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के सभापति  तिलक राम गुप्ता होंगे। समिति में  जितेन्द्र महाजन,  करतार सिंह तंवर,  ओम प्रकाश शर्मा,  पवन शर्मा,  राम सिंह नेताजी,  सतीश उपाध्याय,  उमंग बजाज तथा  वीर सिंह धींगान सदस्य होंगे।

ट्रांसजेंडर एवं दिव्यांगजन कल्याण समिति के सभापति  करनैल सिंह होंगे। समिति में डॉ. अनिल गोयल,  हरीश खुराना,  कैलाश गहलोत,  कैलाश गंगवाल,  मनोज कुमार शौकीन,  प्रेम चौहान, मती शिखा राय तथा  वीरेन्द्र सिंह कादियान सदस्य होंगे। वहीं प्रशासनिक मामलों पर विभाग से सम्बद्ध स्थायी समिति, जिसके कार्यक्षेत्र में प्रशासनिक सुधार, सेवाएं, सतर्कता, विधि, न्याय एवं संबंधित निकाय शामिल हैं, के सभापति  चन्दन कुमार चौधरी होंगे। समिति में मती आतिशी,  इमरान हुसैन,  जितेन्द्र महाजन,  कैलाश गहलोत,  कुलदीप सोलंकी,  राज करण खत्री,  सही राम तथा  तिलक राम गुप्ता सदस्य होंगे।

 

 शिक्षा पर विभाग से सम्बद्ध स्थायी समिति , जिसके अंतर्गत शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण, कला, संस्कृति एवं खेल विषय आते हैं, के सभापति  उमंग बजाज होंगे। समिति में  अजय कुमार महावर, मती पूनम शर्मा,  पुनर्दीप सिंह साहनी,  नीरज बसोया,  राज कुमार भाटिया,  संजीव झा, मती शिखा राय तथा  सोम दत्त सदस्य होंगे।

कल्याण पर विभाग से सम्बद्ध स्थायी समिति , जिसके कार्यक्षेत्र में समाज कल्याण, श्रम, खाद्य एवं आपूर्ति, रोजगार तथा गृह विभाग सम्मिलित हैं, की सभापति मती नीलम पहलवान होंगी। समिति में डॉ. अजय दत्त,  आहिर दीपक चौधरी,  अमानतुल्लाह खान,  हरीश खुराना,  राम सिंह नेताजी,  रविन्दर सिंह नेगी,  संदीप सहरावत तथा  सतीश उपाध्याय सदस्य होंगे। वहीं स्वास्थ्य पर विभाग से सम्बद्ध स्थायी समिति , जिसके अंतर्गत चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय तथा खाद्य सुरक्षा विषय आते हैं, के सभापति  संजय गोयल होंगे। समिति में  अनिल कुमार शर्मा,  अरविन्दर सिंह लवली,  कैलाश गंगवाल,  कुलदीप सोलंकी,  कुलवंत राणा,  सुरेन्द्र कुमार,  वीर सिंह धींगान तथा  विशेष रवि सदस्य होंगे।

 

 विकास पर विभाग से सम्बद्ध स्थायी समिति , जिसके कार्यक्षेत्र में विकास, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, कृषि विपणन, राजस्व, भूमि एवं भवन तथा उद्योग विभाग शामिल हैं, के सभापति  श्याम शर्मा होंगे। समिति में डॉ. अनिल गोयल,  गजेन्द्र दराल,  गोपाल राय,  कुलदीप कुमार,  जितेन्द्र महाजन, मती नीलम पहलवान,  प्रेम चौहान तथा  तरविन्दर सिंह मारवाह सदस्य होंगे। इसके साथ ही जनउपयोगी सेवाओं और नागरिक सुविधाओं पर विभाग से सम्बद्ध स्थायी समिति , जिसके अंतर्गत लोक निर्माण विभाग, विद्युत, दिल्ली जल बोर्ड तथा सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग आते हैं, के सभापति  संदीप सहरावत होंगे। समिति में  अनिल झा,  गजेन्द्र सिंह यादव,  मनोज कुमार शौकीन,  मुकेश कुमार अहलावत,  पवन शर्मा,  प्रद्युम्न सिंह राजपूत,  प्रवेश रत्न तथा  संजय गोयल सदस्य होंगे।

 

अंत में, वित्त एवं परिवहन पर विभाग से सम्बद्ध स्थायी समिति , जिसके कार्यक्षेत्र में वित्त, व्यापार एवं कर, आबकारी एवं विलासिता कर, योजना, परिवहन, पर्यटन तथा वे सभी विभाग शामिल हैं जिन्हें अन्य समितियों को आवंटित नहीं किया गया है, के सभापति  रविन्दर सिंह नेगी होंगे। समिति में  आले मोहम्मद इकबाल,  अशोक गोयल,  जरनैल सिंह,  करनैल सिंह,  करतार सिंह तंवर,  प्रद्युम्न सिंह राजपूत,  रवि कांत तथा  वीरेन्द्र सिंह कादियान सदस्य होंगे।

Delhi Desk

Delhi Desk

दिल्ली डेस्क (DelhiDesk.in) एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो दिल्ली, राष्ट्रीय, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, तकनीक और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों का सटीक विश्लेषण और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, भरोसेमंद और तथ्यात्मक समाचार पहुँचाना है।

Home Shorts
Live Blog

Categories