delhi news live update today: पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान द्वारा पहले सिख मर्यादाओं की बेअदबी करने और फिर सिख संगत एवं देश को गुमराह करने के लिए पैसे देकर नकली रिपोर्ट बनाने की कड़ी निंदा की है और सरदार भगवंत मान के पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग की है। यमुनापार विकास बोर्ड के चेयरमैन सरदार अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल भी इस पूरे मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं तो उनकी मानसिकता भी बताती है कि आखिर उनका सोच सिखों के प्रति क्या है।