BREAKING :
उजड़ने के 800 साल बाद कैसे दोबारा बसी दिल्ली? युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों से लेकर अनंगपाल तोमर तक का इतिहास! दिल्ली के वो 8 पौराणिक स्थान, जिनका संबंध है पांडवों से: हनुमान मंदिर से लेकर पुराना किला तक का जानिए इतिहास! महाभारत काल का दिल्ली इतिहास: इंद्रदेव के यज्ञ से बने निगमबोध घाट, राजघाट और विद्यापुरी के पौराणिक रहस्य! IIC में मनोज मदान की पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन: कॉरपोरेट जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लीडर्स पर केंद्रित है किताब लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य भूमि पूजन: 100 चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट; बॉलीवुड के 40 सितारे निभाएंगे भूमिका 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान: भारतीय व्यापारियों के लिए 'गेम-चेंजर'; CTI ने बताया क्यों घटेगा 40% खर्च

INDIA Bloc Meeting Live: खरगे बोले- अब हर दो महीने में होगी इंडिया ब्लॉक की बैठक, अगस्त में हैदराबाद में मंथन

INDIA Alliance Meeting, Congress Allies to Meet Today in Delhi: विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज दिल्ली में आयोजित हो रही है। जिसमें हालिया विधानसभा चुनाव के बाद की रणनीति समेत कई मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है। वहीं, विधानसभा चुनावों में पार्टियों के बीच मतभेद का असर भी इस पर दिखा है। डीएमके और आप ने बैठक से दूरी बना ली है। बैठक के बाद खरगे ने कहा है कि अब हर दो महीने में विपक्षी दलों की बैठक होगी। अगली बैठक हैदराबाद में होगी। इस बैठक से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें

INDIA Bloc Meeting Live: खरगे बोले- अब हर दो महीने में होगी इंडिया ब्लॉक की बैठक, अगस्त में हैदराबाद में मंथन
Delhi Desk Delhi Desk शुरू: June 08, 2026 at 07:08 AM · अपडेट: Aug 16, 2026
3 अपडेट
06:16 PM
08 Jun
अपडेट
खरगे बोले- अगस्त में हैदराबाद में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के सभी दल

विपक्षी दलों की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की जाएगी। इस बाबत पत्र भी लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हर दो महीने में विपक्षी दलों की बैठक बुलाने पर भी सहमति बनी है। अगली बैठक अगस्त में हैदराबाद में होगी।

hkrrcxfbiaenm1v-6a267cd30ebdb.webp

05:53 PM
08 Jun
अपडेट
इंडिया गठबंधन के बैठक की झलकियां

इंडिया ब्लॉक की बैठक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हो रही है, जिसका उद्देश्य मुख्य रूप से हाल ही में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद गठबंधन में उत्पन्न दरारों को भरना है। देखिए कुछ तस्वीरें

05:51 PM
08 Jun
अपडेट
बैठक हम सभी को फिर से एकजुट करेगी- एचके पाटिल

दिल्ली में चल रही इंडिया ब्लॉक की बैठक पर कांग्रेस विधायक और पूर्व राज्य मंत्री एच.के. पाटिल ने कहा, 'यह बैठक हम सभी को फिर से एकजुट करेगी'। भाजपा द्वारा एम. नागराजा को राज्यसभा उम्मीदवार नामित करने पर उन्होंने आगे कहा, 'यह कर्नाटक का अपमान है, और भाजपा द्वारा हर कन्नड़ भाषी का अपमान हुआ है'।

यह लाइव ब्लॉग समाप्त हो गया है।
Home Shorts
Live Blog

Categories