लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), दिल्ली प्रदेश की ओर से पार्टी के संस्थापक, जननायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय, 71 नॉर्थ एवेन्यू, नई दिल्ली में किया गया।

श्रद्धांजलि सभा के साथ आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। शिविर में विभिन्न अस्पतालों से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया। पंजीकरण के बाद स्वास्थ्य जांच के तहत ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और पीएफटी सहित विभिन्न जांचें की गईं। आवश्यकता के अनुसार मरीजों के लिए फुल बॉडी चेकअप की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

शिविर में ड्रग इंडिया की ओर से निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। वहीं, Healing Hands Multispeciality Clinic की ओर से डॉक्टरों एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई। मेडिकल टीम में राहुल कुमार, सतेंद्र मोहन, अनुराग कुमार तिवारी, गीतिका सिंह, वीरेंद्र कुमार, अमृत प्रताप सिंह और धीरज कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। मेडिकल लैब के सहयोग से निःशुल्क फुल बॉडी चेकअप की सुविधा भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी प्रणव कुमार, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आशु चौहान, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनुपम झा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बलराम चौधरी, चिकित्सा प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विभु आनंद, चिकित्सा प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश जोनल अध्यक्ष डॉ. काशिफ अली, चिकित्सा प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश के डॉ. फ़ैज़ अहमद एवं डॉ. सूरज प्रकाश सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में चिकित्सा प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश के मीडिया प्रबंधक सरीम इकबाल, महासचिव विकास अरोड़ा तथा सचिव अनिल पासवान, दयानंद पासवान, बसंत ठाकुर, राम अवतार चौपाल, इंद्रजीत पासवान और संतोष पासवान की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक न्याय, जनसेवा और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने उनके विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
आयोजकों के अनुसार, श्रद्धांजलि सभा और स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य स्वर्गीय रामविलास पासवान की स्मृति को नमन करने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकीय परामर्श को पहुंचाना था।