अशोक विहार रामलीला फेज-1 में राम-सुग्रीव मित्रता, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति और सुंदर लाइटिंग के साथ लंका दहन का भव्य मंचन हुआ। मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा की उपस्थिति में मंच से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
अशोक विहार रामलीला कमेटी फेज-1 के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ महेंद्र नागपाल,प्रधान ललित गर्ग एवं महामंत्री राज अग्रवाल ने बताया कि आज की लीलामंचन में अंगद-रावण संवाद और हनुमान द्वारा सीता की खोज, लक्ष्मण शक्ति का चित्रण दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर रहे थे। राम सुग्रीव मित्रता, रावण का दरबार और उसकी सोने की लंका एवं कम्प्युटरराइटिंग सिस्टम एवं सुंदर लाईटिंग द्वारा लंका दहन का दृश्य दर्शकों को काफी रोमांचित कर रहे थे।
रामलीला कमेटी के प्रेरक अशोक गुप्ता एवं चेयरमैन डॉ॰ एस॰ सी॰ गुप्ता ने बताया कि राम-सुग्रीव मित्रता के संवाdद, रावण का अहंकार व घमंड जैसे दृश्य काफी रोचक थे। रामलीला के हनुमान द्वारा स्वच्छता ही सेवा तथा प्रदूषण मुक्त दिल्ली के लिए पेड़ लगाने की अपील करना मुख्य आकर्षक था।
आज की रामलीला में मुख्य अतिथि के रुप में दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा जी उपस्थित थे।
Sanjeev Kumar Mishra
संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।