BREAKING :
दिल्ली में बारिश से हाहाकार, सदर बाज़ार-ITO-CP तक जलभराव, AAP ने पूछा — कहां है भाजपा की चार इंजन वाली सरकार? Chandni Mahal Building Collapse: पुरानी दिल्ली के पहाड़ी भोजला में ढहा जर्जर मकान का हिस्सा, मलबे में दबीं गाड़ियां; बड़ा हादसा टला! Delhi Hindu Period: दिल्ली का हिंदू काल इतिहास, इंद्रप्रस्थ से खांडव वन तक की पौराणिक कहानी दिल्ली की 4 जगहें जहां बैठते ही मिलेगा विदेश जैसा फील, Santorini से लेकर Swiss Alps तक दिल्ली के 10 सबसे मशहूर छोले-भटूरे की दुकानें, जहां का स्वाद है बेमिसाल Film Expo India 2026: भारत मंडपम में 26-30 अगस्त को सिनेमा जगत का महाकुंभ, जानें एंट्री और शेड्यूल सावन में शिव-पार्वती स्वरूप में दो कन्याओं का सामूहिक विवाह, झंडेवाला मंदिर में स्वामी राजेश्वरानंद ने दिया सेवा का संदेश Majnu Ka Tila Breakfast Guide: MKT के 8 बेस्ट कैफे, कीमत सिर्फ 400 रुपये से शुरू Durga Yojana delhi: दिल्ली में महिलाओं-ट्रांसजेंडर को मिलेंगे 1100 गुलाबी ई-ऑटो परमिट, जानें कौन कर सकता है अप्लाई DUSU Election 2026: शांतिपूर्ण चुनाव के लिए DU प्रशासन सख्त, 500+ CCTV से निगरानी, जानें नए नियम

Delhi Assembly Monsoon Session: दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होंगी कैग की 2 रिपोर्ट, हंगामे के आसार

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र (7 से 11 अगस्त) में कैग की 2 रिपोर्ट, डीईआरसी की अधिसूचना और 3 नए विधेयक पेश किए जाएंगे।
Delhi Assembly Monsoon Session: दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होंगी कैग की 2 रिपोर्ट, हंगामे के आसार

Delhi Assembly Monsoon Session: दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होंगी कैग की 2 रिपोर्ट, हंगामे के आसार

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आज बिज़नेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मानसून सत्र के दौरान भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कैग (C&AG) की दो रिपोर्टें तथा दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) से संबंधित एक अधिसूचना सदन के पटल पर रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त, समयबद्ध सार्वजनिक सेवाओं की उपलब्धता, दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड तथा बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठानों से संबंधित तीन विधेयक भी आठवीं विधानसभा के छठे सत्र (7 से 11 अगस्त, 2026) के दौरान प्रस्तुत किए जाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष  विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री मती रेखा गुप्ता सदन के पटल पर "वर्ष 31 मार्च 2023 को समाप्त अवधि के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार से संबंधित भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट संख्या-01, वर्ष 2026" तथा "वर्ष 2024-25 के राज्य वित्त पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार से संबंधित भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट संख्या-02, वर्ष 2026" प्रस्तुत करेंगी।

विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि माननीय ऊर्जा मंत्री  आशीष सूद, दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (ओपन एक्सेस हेतु नियम एवं शर्तें) (द्वितीय संशोधन) विनियम, 2026 से संबंधित अधिसूचना तथा उसके शुद्धिपत्र को सदन के पटल पर रखेंगे।

गुप्ता ने यह भी बताया कि जिन विधेयकों को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा, उनमें "दिल्ली (नागरिकों को समयबद्ध सेवाओं की उपलब्धता का अधिकार) विधेयक, 2026" शामिल है, जिसके माध्यम से दिल्ली (नागरिकों को समयबद्ध सेवाओं का अधिकार) अधिनियम, 2011 को निरस्त करने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड अधिनियम, 2010 की धारा 2 के खंड (जी) के उपखंड (iii) में संशोधन संबंधी विधेयक तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (इन्क्रेडिबल इंडिया) बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठान (पंजीकरण एवं विनियमन) अधिनियम, 2007 एवं उससे संबंधित वर्ष 2010 और 2021 के संशोधन अधिनियमों को निरस्त करने संबंधी विधेयक भी सदन में प्रस्तुत किए जाएंगे।

Must Read दिल्ली में बारिश से हाहाकार, सदर बाज़ार-ITO-CP तक जलभराव, AAP ने पूछा — कहां है भाजपा की चार इंजन वाली सरकार? दिल्ली में बारिश से हाहाकार, सदर बाज़ार-ITO-CP तक जलभराव, AAP ने पूछा — कहां है भाजपा की चार इंजन वाली सरकार?
Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories