BREAKING :
उजड़ने के 800 साल बाद कैसे दोबारा बसी दिल्ली? युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों से लेकर अनंगपाल तोमर तक का इतिहास! दिल्ली के वो 8 पौराणिक स्थान, जिनका संबंध है पांडवों से: हनुमान मंदिर से लेकर पुराना किला तक का जानिए इतिहास! महाभारत काल का दिल्ली इतिहास: इंद्रदेव के यज्ञ से बने निगमबोध घाट, राजघाट और विद्यापुरी के पौराणिक रहस्य! IIC में मनोज मदान की पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन: कॉरपोरेट जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लीडर्स पर केंद्रित है किताब लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य भूमि पूजन: 100 चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट; बॉलीवुड के 40 सितारे निभाएंगे भूमिका 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान: भारतीय व्यापारियों के लिए 'गेम-चेंजर'; CTI ने बताया क्यों घटेगा 40% खर्च

कृष्ण को भोग नहीं, कृष्ण का भोग बन जाओ: शाहदरा के राजमाता मंदिर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी; दही हांडी पर झूमे भक्त

शाहदरा स्थित श्री राजमाता झंडेवाला मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वामी राजेश्वरानंद राजगुरु महाराज ने भक्तों को निष्काम कर्तव्य कर्म का संदेश दिया, वहीं मध्यरात्रि में दही हांडी और डांडिया की धूम रही।
कृष्ण को भोग नहीं, कृष्ण का भोग बन जाओ: शाहदरा के राजमाता मंदिर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी; दही हांडी पर झूमे भक्त

भगवान श्री कृष्ण ने संदेश दिया कि भक्ति करने के लिए कुछ अलग नही बल्कि निष्काम भाव से कर्तव्य कर्म ही भक्ति धर्म है यह संदेश दिया गया स्वामी राजेश्वरानंद राजगुरु जी महाराज द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर शिष्यों को गोरख पार्क शाहदरा स्थित श्री राजमाता झंडेवाला मंदिर में।

सदगुरु राजदरबार के प्रबंधक राम वोहरा ने बताया कि स्वामी राजेश्वरानंद राजगुरु जी महाराज के सान्निध्य में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें मंदिर के आसपास परिसर को रंग बिरंगी लाइटों कृत्रिम फूलों एवं प्राकृतिक फूलों के साथ सजाया गया।पंक्तिबद्ध भक्तों ने मंदिर मुख्य द्वार पर हिंडोले में विराजमान सृष्टि के रचयिता कृष्ण लाला को झुलाया तो भीतर प्रवेश करते ही मंदिर में विराजमान शिव परिवार की सुंदरता फल, सब्जियां एवं प्राकृतिक फूलों से सुसज्जित दर्शन कर भक्तों ने भरपूर आनंद प्राप्त किया।

janmashtami-shahdara-rajmata-mandir-ics.jpeg

आगे चलकर मंदिर गर्भगृह स्थित सदगुरु श्री राजमाता जी महाराज की समाधि एवं वैष्णो देवी कटरा की तर्ज पर चरण गंगा के ठंडे शीतल जल में होकर तीन पिंडियों के दर्शन लाभ प्राप्त किया। मंदिर प्रांगड़ में अनेक छोटे छोटे बच्चे राधा कृष्ण शिव रूप में भ्रमण करते हुए जैसे देवलोक का नज़ारा देखने को मिला।राम राज के साथ कलाकारों ने "एक शाम राधा माधव के नाम" संकीर्तन के "श्री राधे श्री राधे जय श्री कृष्णा" ओर  कृष्ण भजनों पर झूमते भक्तजन नाचते हुए मध्यरात्रि में छोटे छोटे बाल गोप एवं गोपियों ने छत्त पर लगी दही हांडी को पिरामिड बनाकर तोड़ने का दृश्य ओर अधिक ऊर्जा प्रदान कर गया जब डांडिया की धुन पर "गोविंदा आला रे आला जरा मटकी संभाल बृजबाला" का भजन पूरे हर्षोल्लास के साथ गाया गया।कृष्ण जन्म पर दूध दही शहद जल घी पंचामृत स्नान करवाया गया ओर बालकृष्ण लाल की आरती उतारने के बाद अनेक प्रकार का प्रसाद एवं पंचामृत वितरण किया गया।

Must Read 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी

इस अवसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी राजेश्वरानंद राजगुरु जी महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने संदेश दिया कि भक्ति कोई ऐसा कार्य नहीं है जोकि सांसारिक कार्यों से अलग से किया जाता हो बल्कि जिस सांसारिक कार्यों को भी निष्काम भाव से कर्तव्य कर्म करते हुए किया जाए वह भक्ति ही बन जाता हैं।

आज जन्माष्टमी महोत्सव में स्थानीय पार्षद प्रियंका सक्सेना, विभिन्न राजेतिक दलों के नेता एवं समाज सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा आनंद प्राप्त करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories