अशोक विहार रामलीला फेज-1 में अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण मूर्छा का भव्य मंचन हुआ। हाई-टेक लाइट व स्पेशल इफेक्ट्स के बीच दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने लीला का अवलोकन किया।
अशोक विहार रामलीला कमेटी फेज-1 के प्रधान ललित गर्ग एवं महामंत्री विमल प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि आज की लीलामंचन में रावण के दरबार में अंगद द्वारा रावण को प्रभुश्री राम से क्षमा मांगने के लिए प्रेरित करने वाला दृश्य देखने लायक था। हनुमान मेघनाद संवाद,रावण का अशोक वाटिका में सीता को डराना व संवाद करना दर्शकों को खूब भाया।
रावण- अंगद संवाद में भारतीय संस्कृति एवं संस्कार का मिश्रण, नई पीढ़ी जेन-जी द्वारा काफी दिलचस्पी से सुना गया।
रामलीला कमेटी के प्रेरक अशोक गुप्ता एवं चेयरमैन डा॰ एस॰ सी॰ गुप्ता ने बताया कि लीला में लक्ष्मण शक्ति का चित्रण, लक्ष्मण-कुंभकरण का भयंकर युद्ध, मेघनाथ द्वारा लक्ष्मण को मूर्छित करना, जिसमें अग्नि तीर, वर्षा तीर, आकाश लोक व पाताल लोक के दृश्यों कम्प्युटरराइटिंग सिस्टम एवं सुंदर लाईटिंग के साथ-साथ रावण की आवाज से दर्शक काफी रोमांचित हो रहे थे।
रामलीला का अवलोकन करने दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद एवं स्थानीय विधायक एवं निगम पार्षद मौजूद थे।
Sanjeev Kumar Mishra
संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।