BREAKING :
उजड़ने के 800 साल बाद कैसे दोबारा बसी दिल्ली? युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों से लेकर अनंगपाल तोमर तक का इतिहास! दिल्ली के वो 8 पौराणिक स्थान, जिनका संबंध है पांडवों से: हनुमान मंदिर से लेकर पुराना किला तक का जानिए इतिहास! महाभारत काल का दिल्ली इतिहास: इंद्रदेव के यज्ञ से बने निगमबोध घाट, राजघाट और विद्यापुरी के पौराणिक रहस्य! IIC में मनोज मदान की पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन: कॉरपोरेट जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लीडर्स पर केंद्रित है किताब लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य भूमि पूजन: 100 चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट; बॉलीवुड के 40 सितारे निभाएंगे भूमिका 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान: भारतीय व्यापारियों के लिए 'गेम-चेंजर'; CTI ने बताया क्यों घटेगा 40% खर्च

Delhi EV policy 2026 के ऐलान के एक दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को करनी पड़ी प्रेस कांफ्रेंस!

दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 के एलान के ठीक एक दिन बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों बुलाई? जानिए इस पीसी के पीछे की असली वजह, कड़े टाइमलाइन और उन बड़े बदलावों की इनसाइड स्टोरी जो 1 जुलाई से दिल्ली में लागू होने जा रहे हैं।
Delhi EV policy 2026 के ऐलान के एक दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को करनी पड़ी प्रेस कांफ्रेंस!

Delhi EV policy 2026 के ऐलान के एक दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को करनी पड़ी प्रेस कांफ्रेंस!

मुख्यमंत्री ने कहा- पुरानी ईवी नीति की कमियों को दूर कर दिल्ली सरकार ने बनाया 2030 का रोडमैप

 

दिल्ली सरकार द्वारा 29 जून 2026 को नई Delhi EV policy 2026 (ईवी पॉलिसी) का एलान किए जाने के ठीक एक दिन बाद, यानी 30 जून को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अचानक एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस  बुलाकर सबको चौंका दिया। आम तौर पर किसी बड़ी नीति की घोषणा के बाद सरकारें उसके जमीनी क्रियान्वयन में जुट जाती हैं, लेकिन इस बार अगले ही दिन मुख्यमंत्री को खुद मीडिया के सामने आना पड़ा।

आइए जानते हैं कि उस एक दिन में ऐसा क्या हुआ और मुख्यमंत्री को इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दिल्ली की जनता और विपक्ष को क्या कड़ा संदेश देना पड़ा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि 29 जून को घोषित दिल्ली ईवी पॉलिसी-2026 एक जुलाई से लागू हो रही है। वर्ष 2020 में भी पूर्ववर्ती सरकार ने दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ईवी पॉलिसी लागू की गई थी, जिसने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की शुरुआत करने में अपनी भूमिका निभाई। लेकिन समय के साथ यह स्पष्ट हो गया कि केवल प्रोत्साहन देकर इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाना पर्याप्त नहीं है। अब आवश्यकता ऐसी व्यापक नीति की थी, जो दिल्ली के पूरे परिवहन तंत्र को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में आगे बढ़ाए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इसी सोच के साथ दिल्ली सरकार ने ईवी पॉलिसी-2026 तैयार की है। यह नीति केवल इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहन देने तक सीमित नहीं है, बल्कि मार्च 2030 तक के स्पष्ट रोडमैप के साथ परिवहन व्यवस्था में संरचनात्मक बदलाव, चार्जिंग अवसंरचना के विस्तार, मजबूत संस्थागत व्यवस्था और विभिन्न वाहन श्रेणियों के चरणबद्ध विद्युतीकरण का व्यापक विजन प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती नीति मुख्य रूप से प्रोत्साहन आधारित थी और इलेक्ट्रिक वाहन अपनाना पूरी तरह स्वैच्छिक था। नई सरकार ने इस व्यवस्था को आगे बढ़ाते हुए प्रोत्साहनों के साथ विभिन्न वाहन श्रेणियों के लिए चरणबद्ध अनिवार्य विद्युतीकरण का स्पष्ट कार्यक्रम तैयार किया है, जिससे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई गति मिलेगी।

Must Read DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई नीति में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर 30,000 रुपये तक का खरीद प्रोत्साहन जारी रखा गया है। इसके साथ पहली बार पुराने वाहन को स्क्रैप कराने पर 10,000 रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं, एक अप्रैल 2028 से दिल्ली में नए दोपहिया वाहनों का पंजीकरण केवल इलेक्ट्रिक वाहनों के रूप में किया जाएगा। तिपहिया वाहनों के क्षेत्र में भी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। जहां पहले खरीद प्रोत्साहन 30,000 रुपये तक था, वहीं नई नीति में इसे बढ़ाकर 50,000 रुपये तक कर दिया गया है। पुराने वाहन को स्क्रैप कराने पर 25,000 रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही 1 जनवरी 2027 से एल-5 श्रेणी के नए ऑटो रिक्शा का पंजीकरण केवल इलेक्ट्रिक वाहनों के रूप में किया जाएगा, जिससे इस श्रेणी का पूर्ण इलेक्ट्रिक संक्रमण सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा कि नई नीति में पहली बार माल ढोने वाले वाहनों के लिए व्यापक प्रावधान किए गए हैं। पहले केवल सीमित संख्या में ई-कार्गो वाहनों को प्रोत्साहन और कुछ मार्गों पर नो-एंट्री समय से छूट का प्रावधान था। अब एन-1 श्रेणी के इलेक्ट्रिक ट्रकों पर 1 लाख रुपये तक का खरीद प्रोत्साहन, पुराने वाहन को स्क्रैप कराने पर 50,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ, एन-1 वाहनों के लिए इलेक्ट्रिक पंजीकरण का प्रावधान और शुरुआती 1,000 एन-2 इलेक्ट्रिक ट्रकों को विशेष नो-एंट्री छूट दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई नीति की एक और महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें पहली बार स्कूल परिवहन को भी स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है। वर्ष 2030 तक स्कूल बस बेड़े के 30 प्रतिशत हिस्से को इलेक्ट्रिक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पूर्ववर्ती नीति में चार्जिंग नेटवर्क विकसित करने पर जोर था, लेकिन नई सरकार ने इसे और व्यापक बनाते हुए दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (डीटीएल) को नोडल एजेंसी बनाया है। इसके साथ सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम, डिजिटल मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म, ग्रिड प्लानिंग फ्रेमवर्क और बड़े पैमाने पर चार्जिंग नेटवर्क के विकास के लिए समर्पित प्रशासनिक व्यवस्था विकसित की जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नई नीति का संस्थागत ढांचा भी पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाया गया है। जहां पहले केवल ईवी सेल और स्टेट ईवी बोर्ड था, वहीं अब परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में दिल्ली ईवी एपेक्स कमेटी, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई-पावर्ड कमेटी, पीएमसी सहयोग के साथ समर्पित ईवी सेल तथा सभी संबंधित विभागों की स्पष्ट जिम्मेदारियां तय की गई हैं, ताकि नीति का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। बैटरी प्रबंधन के क्षेत्र में भी नई नीति महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आई है। पहले केवल बैटरी रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने की बात थी, जबकि अब बैटरी ट्रेसबिलिटी (निर्माण से लेकर रिसाइकल तक डिजिटल जानकारी), कलेक्शन सेंटर, एक्सटेंडेड प्रोड्यूसर रिस्पॉन्सिबिलिटी (ईपीआर) का अनुपालन, पीपीपी मॉडल पर रीसाइक्लिंग व्यवस्था और एसओपी आधारित बैटरी प्रबंधन ढांचा विकसित किया जाएगा।

Also Read DUSU election के पहले कांग्रेस ने किया बहुत बड़ा खुलासा, कर दिया ये दावा DUSU election के पहले कांग्रेस ने किया बहुत बड़ा खुलासा, कर दिया ये दावा

उन्होंने कहा कि सरकार ने ईवी नीति की वित्तीय व्यवस्था को भी अधिक मजबूत बनाया है। पहले ईवी फंड मुख्य रूप से प्रदूषण उपकर, रोड टैक्स और अन्य शुल्कों पर आधारित था। अब इसके साथ पीएम ई-ड्राइव, केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, राज्य सरकार के बजटीय प्रावधानों और ईसीसी फंड को भी जोड़ा गया है, जिससे नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार केवल योजनाएं घोषित करने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि समय की जरूरत के अनुसार उन्हें अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाकर लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली ईवी पॉलिसी-2026 इसी सोच का परिणाम है। यह नीति केवल इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दिल्ली के परिवहन तंत्र में व्यापक परिवर्तन लाकर स्वच्छ, आधुनिक और टिकाऊ मोबिलिटी व्यवस्था की मजबूत नींव रखेगी।

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories