BREAKING :
उजड़ने के 800 साल बाद कैसे दोबारा बसी दिल्ली? युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों से लेकर अनंगपाल तोमर तक का इतिहास! दिल्ली के वो 8 पौराणिक स्थान, जिनका संबंध है पांडवों से: हनुमान मंदिर से लेकर पुराना किला तक का जानिए इतिहास! महाभारत काल का दिल्ली इतिहास: इंद्रदेव के यज्ञ से बने निगमबोध घाट, राजघाट और विद्यापुरी के पौराणिक रहस्य! IIC में मनोज मदान की पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन: कॉरपोरेट जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लीडर्स पर केंद्रित है किताब लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य भूमि पूजन: 100 चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट; बॉलीवुड के 40 सितारे निभाएंगे भूमिका 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान: भारतीय व्यापारियों के लिए 'गेम-चेंजर'; CTI ने बताया क्यों घटेगा 40% खर्च

Delhi को EV सिटी बनाने का मेगा प्लान: 4 साल में लगेंगे 32 हजार चार्जिंग स्टेशन, CM रेखा गुप्ता ने दिए सख्त निर्देश

दिल्ली को देश की असली 'ईवी सिटी' बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कमर कस ली है। सचिवालय में हुई एक हाई-लेवल बैठक में सीएम ने अगले 4 वर्षों के भीतर दिल्ली में 32 हजार नए EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत अब मेट्रो पार्किंग से लेकर मॉल और बाजारों तक, हर जगह फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी।
Delhi को EV सिटी बनाने का मेगा प्लान: 4 साल में लगेंगे 32 हजार चार्जिंग स्टेशन, CM रेखा गुप्ता ने दिए सख्त निर्देश

Delhi को EV सिटी बनाने का मेगा प्लान: 4 साल में लगेंगे 32 हजार चार्जिंग स्टेशन, CM रेखा गुप्ता ने दिए सख्त निर्देश

देश की राजधानी को पूरी तरह प्रदूषण मुक्त और 'ईवी सिटी' (EV City) बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राजधानी के भीतर इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles - EV) के लिए एक बेहद मजबूत, आधुनिक और भरोसेमंद चार्जिंग नेटवर्क (EV Charging Network) तैयार करने की व्यापक कार्ययोजना को हरी झंडी दे दी है। सरकार का लक्ष्य अगले चार वर्षों में दिल्ली में चार्जिंग स्टेशनों (EV Charging Stations) की संख्या को मौजूदा 9 हजार से बढ़ाकर करीब 32 हजार करने का है।

जानकारी के अनुसार, सचिवालय में हुई इस हाई-प्रोफाइल बैठक में परिवहन मंत्री (Transport Minister) डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दिल्ली में ईवी चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार केवल कागजों या जमीन चिन्हित करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसके निर्बाध संचालन के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति (Power Supply) और आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता ग्राउंड पर दिखनी चाहिए।

 

स्लो चार्जिंग का जमाना गया, अब 'फास्ट चार्जिंग' पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बैठक में साफ किया कि अब दिल्ली के लोगों को गाड़ियां चार्ज करने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार की इस नई रणनीति (EV Policy) के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

Must Read 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी

 

फास्ट चार्जिंग को प्राथमिकता: भविष्य में केवल फास्ट चार्जिंग तकनीक (Fast Charging Technology) वाले स्टेशनों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही, वर्तमान में चल रहे सभी स्लो चार्जिंग स्टेशनों को चरणबद्ध तरीके से फास्ट चार्जिंग स्टेशनों में अपग्रेड (Upgrade) किया जाएगा।

 सोलर आधारित चार्जिंग: ऊर्जा के स्वच्छ और टिकाऊ विकल्प को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में विशेष रूप से सोलर आधारित (Solar Powered) चार्जिंग स्टेशनों के विकास पर जोर दिया जाएगा।

 बुनियादी सुविधाएं: नए बनने वाले आधुनिक चार्जिंग स्टेशनों पर केवल गाड़ी चार्ज नहीं होगी, बल्कि वहां वाहन चालकों के लिए बैठने की उत्तम व्यवस्था और पीने के साफ पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं (Basic Amenities) भी मौजूद रहेंगी।

Also Read शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा

 

मेट्रो पार्किंग से लेकर मॉल तक; इन जगहों पर लगेंगे स्टेशन

आम नागरिकों को अपने घर और दफ्तर के नजदीक आसानी से चार्जिंग पॉइंट मिल सकें, इसके लिए मुख्यमंत्री ने उपयुक्त जगहों का चयन करने के निर्देश दिए हैं। अब इन प्रमुख स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का काम प्राथमिकता से किया जाएगा:

  • दिल्ली मेट्रो (DMRC) की पार्किंग और मेट्रो के एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे खाली पड़े स्थान।
  • दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के बाजारों के आसपास और बड़े रिहायशी इलाके।
  • दिल्ली नगर निगम (MCD) के पार्किंग स्थल, प्रमुख मॉल (Malls), सरकारी परिसर और बड़े कमर्शियल हब (Commercial Hub)।

 

एजेंसियों के बीच समन्वय और ओईएम (OEM) की मदद

 

इतने बड़े स्तर पर चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करने के लिए दिल्ली सरकार विभिन्न सरकारी और निजी एजेंसियों का सक्रिय सहयोग ले रही है। इसके लिए डीडीए (DDA), दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) के साथ मिलकर एक जॉइंट वर्किंग प्लान तैयार किया जा रहा है। इन संस्थाओं के पास उपलब्ध खाली जमीन और पार्किंग स्पेस (Parking Space) का सही इस्तेमाल करके इस पूरी प्रक्रिया को सुपरफास्ट रफ्तार दी जाएगी, ताकि दिल्ली स्वच्छ परिवहन (Sustainable Transport) के मामले में देश का नेतृत्व कर सके।

 

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories