BREAKING :
BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र दिल्लीवालों..हो जाओ तैयार, जनवरी में शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण Yamuna Revival Projects: अमित शाह द्वारा यमुना परियोजनाओं के शिलान्यास पर देवेंद्र यादव का हमला, बीजेपी सरकार पर लगाए बड़े आरोप Yamuna Cleaning: छठ महापर्व से पहले यमुना सफाई पर कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर हमला, देवेंद्र यादव ने उठाए बड़े सवाल Ashok Vihar Ramlila 2026: अशोक विहार में भव्य शोभायात्रा के बाद रावण दहन और भगवान राम का राजतिलक संपन्न, सांसद बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी रहे मौजूद दिल्लीवालों को तीन संदेश देकर जला रावण: उपराष्ट्रपति और उपराज्यपाल ने लाल किला ग्राउंड में किया रामलीला का अवलोकन Ashok Vihar Ramlila 2026: कुंभकरण, मेघनाद और अहिरावण वध का मंचन, राम-रावण युद्ध और आतिशबाजी ने बांधा समां Luv Kush Ramlila 2026: लाल किले पर इस बार अनोखा रावण देगा दिल्लीवालों को अहंकार, ट्रैफिक और प्रदूषण खत्म करने का संदेश 220 फीट ऊंचाई से पेड़-पौधों और लाइटों के बीच चमकी संजीवनी बूटी लाए हनुमान, लाल किला ग्राउंड रामलीला में उमड़े राम भक्त यमुना सफाई महाअभियान: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, 31 घाटों पर एक साथ उतरा मंत्रिमंडल; जानें क्या है पूरी योजना

Vayo Anand Yojana: दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘वयो आनंद’ योजना का ऐलान, केंद्रों को मिलेंगे ₹2.40 लाख रुपये

दिल्ली सरकार शुरू कर रही है 'वयो आनंद' योजना। वरिष्ठ नागरिकों के केंद्रों को मिलेगी ₹2.40 लाख की वार्षिक सहायता। जानें पात्रता और मिलने वाली सुविधाएं।
Vayo Anand Yojana: दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘वयो आनंद’ योजना का ऐलान, केंद्रों को मिलेंगे ₹2.40 लाख रुपये

दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों के सम्मान, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की शुरुआत की है। सरकार जल्द ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘वयो आनंद’ योजना (Vayo Anand Yojana) शुरू करने जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के बुजुर्गों को एक सक्रिय, स्वस्थ और सुरक्षित जीवन प्रदान करना है।


क्या है दिल्ली सरकार की 'वयो आनंद' योजना?

'वयो आनंद' योजना के तहत दिल्ली भर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष और सुविधाजनक केंद्र विकसित किए जाएंगे। इन केंद्रों में बुजुर्गों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी:

स्वास्थ्य एवं योग: नियमित योग-ध्यान सत्र और मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर (Monthly Health Camps)।

  • मनोरंजन व खेल: कैरम, लूडो, पुस्तकें, पत्रिकाएं और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां।
  • भ्रमण एवं सामाजिक जुड़ाव: समय-समय पर सांस्कृतिक व मनोरंजक भ्रमण (Outings)।
  • सुरक्षा व्यवस्था: किसी भी आपात स्थिति (Emergency) से निपटने के लिए इन केंद्रों को नजदीकी अस्पतालों और पुलिस थानों से सीधे जोड़ा जाएगा।

 

वित्तीय सहायता: केंद्रों को मिलेंगे ₹2.40 लाख रुपये

योजना के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिक केंद्रों को सुचारू रूप से चलाने के लिए दिल्ली सरकार ₹2.40 लाख प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता राशि प्रदान करेगी।

Must Read BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र

पात्रता और शर्तें:

  • सदस्यता: केंद्र में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के कम से कम 200 पंजीकृत सदस्य होने अनिवार्य हैं।
  • विशेष प्राथमिकता: योजना में महिलाओं, दिव्यांगजनों और ट्रांसजेंडर वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories