BREAKING :
BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र दिल्लीवालों..हो जाओ तैयार, जनवरी में शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण Yamuna Revival Projects: अमित शाह द्वारा यमुना परियोजनाओं के शिलान्यास पर देवेंद्र यादव का हमला, बीजेपी सरकार पर लगाए बड़े आरोप Yamuna Cleaning: छठ महापर्व से पहले यमुना सफाई पर कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर हमला, देवेंद्र यादव ने उठाए बड़े सवाल Ashok Vihar Ramlila 2026: अशोक विहार में भव्य शोभायात्रा के बाद रावण दहन और भगवान राम का राजतिलक संपन्न, सांसद बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी रहे मौजूद दिल्लीवालों को तीन संदेश देकर जला रावण: उपराष्ट्रपति और उपराज्यपाल ने लाल किला ग्राउंड में किया रामलीला का अवलोकन Ashok Vihar Ramlila 2026: कुंभकरण, मेघनाद और अहिरावण वध का मंचन, राम-रावण युद्ध और आतिशबाजी ने बांधा समां Luv Kush Ramlila 2026: लाल किले पर इस बार अनोखा रावण देगा दिल्लीवालों को अहंकार, ट्रैफिक और प्रदूषण खत्म करने का संदेश 220 फीट ऊंचाई से पेड़-पौधों और लाइटों के बीच चमकी संजीवनी बूटी लाए हनुमान, लाल किला ग्राउंड रामलीला में उमड़े राम भक्त यमुना सफाई महाअभियान: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, 31 घाटों पर एक साथ उतरा मंत्रिमंडल; जानें क्या है पूरी योजना

लव कुश रामलीला: मनोज तिवारी ने निभाई केवट की भूमिका, नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्रियों ने किया अवलोकन

लाल किला मैदान स्थित लव कुश रामलीला में सांसद मनोज तिवारी ने केवट की भूमिका निभाकर भक्तिमय समां बांधा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्रियों ने रामलीला का अवलोकन किया। जानिए भरत मिलाप और दशरथ मरण प्रसंगों की पूरी जानकारी।
लव कुश रामलीला: मनोज तिवारी ने निभाई केवट की भूमिका, नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्रियों ने किया अवलोकन

लाल किला मैदान में आयोजित देश-विदेश में विख्यात लव कुश रामलीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया आज प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को गंगा पार कराने वाले भावपूर्ण केवट प्रसंग का विशेष आकर्षण देखने को मिला। इस प्रसंग में प्रसिद्ध गायक, अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी ने केवट की भूमिका निभाई। अपनी मधुर आवाज और गीतों के माध्यम से उन्होंने रामलीला के वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि लीला के दौरान केवट प्रसंग के साथ सुमंत की वापसी, राजा दशरथ के देहावसान, भरत-कैकेयी संवाद तथा चित्रकूट में भरत मिलाप जैसे भावनात्मक प्रसंगों का मंचन किया गया। इन प्रसंगों में प्रभु श्रीराम के प्रति प्रेम, त्याग, कर्तव्य और पारिवारिक मर्यादाओं का मार्मिक चित्रण देखने को मिला।

lav-kush-ramlila-manoj-tiwari-kewat-role-pic.jpeg

लव कुश रामलीला में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, सांसद प्रवीण खंडेलवाल, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद एवं प्रसिद्ध कलाकार मनोज तिवारी तथा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने भी रामलीला का अवलोकन किया।

Must Read BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र BS-IV Vehicles Ban: BS-IV डीजल वाहनों पर बैन के खिलाफ संजय सम्राट की मांग, सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि रामलीलाएं भारतीय संस्कृति और परंपरा की सशक्त प्रतीक हैं। प्रभु श्रीराम का जीवन हमें आदर्श, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। हम सभी को उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलना  चाहिए।

कमेटी के महामंत्री सुभाष गोयल ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं सांसदों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पवन गुप्ता, सत्यभूषण जैन, अखिल सिंघल, बृजमोहन गोयल सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories