BREAKING :
दिल्ली में बारिश से हाहाकार, सदर बाज़ार-ITO-CP तक जलभराव, AAP ने पूछा — कहां है भाजपा की चार इंजन वाली सरकार? Chandni Mahal Building Collapse: पुरानी दिल्ली के पहाड़ी भोजला में ढहा जर्जर मकान का हिस्सा, मलबे में दबीं गाड़ियां; बड़ा हादसा टला! Delhi Hindu Period: दिल्ली का हिंदू काल इतिहास, इंद्रप्रस्थ से खांडव वन तक की पौराणिक कहानी दिल्ली की 4 जगहें जहां बैठते ही मिलेगा विदेश जैसा फील, Santorini से लेकर Swiss Alps तक दिल्ली के 10 सबसे मशहूर छोले-भटूरे की दुकानें, जहां का स्वाद है बेमिसाल Film Expo India 2026: भारत मंडपम में 26-30 अगस्त को सिनेमा जगत का महाकुंभ, जानें एंट्री और शेड्यूल सावन में शिव-पार्वती स्वरूप में दो कन्याओं का सामूहिक विवाह, झंडेवाला मंदिर में स्वामी राजेश्वरानंद ने दिया सेवा का संदेश Majnu Ka Tila Breakfast Guide: MKT के 8 बेस्ट कैफे, कीमत सिर्फ 400 रुपये से शुरू Durga Yojana delhi: दिल्ली में महिलाओं-ट्रांसजेंडर को मिलेंगे 1100 गुलाबी ई-ऑटो परमिट, जानें कौन कर सकता है अप्लाई DUSU Election 2026: शांतिपूर्ण चुनाव के लिए DU प्रशासन सख्त, 500+ CCTV से निगरानी, जानें नए नियम

दिल्ली की बारिश में 'दिल्ली के बेस्ट पकौड़े' बेचने वाली इन मशहूर दुकानों का करें रुख, 1940 से है जलवा

दिल्ली की बारिश में अगर आप भी दिल्ली के बेस्ट पकौड़े ढूंढ रहे हैं, तो पहाड़गंज के बद्री प्रसाद और करोल बाग की इन मशहूर दुकानों का स्वाद जरूर चखें।
दिल्ली की बारिश में 'दिल्ली के बेस्ट पकौड़े' बेचने वाली इन मशहूर दुकानों का करें रुख, 1940 से है जलवा

दिल्ली की बारिश में 'दिल्ली के बेस्ट पकौड़े' बेचने वाली इन मशहूर दुकानों का करें रुख, 1940 से है जलवा

दिल्ली में मानसून के दौरान पकौड़ों की दुकानों पर लग जाती है लंबी लाइनें

दिल्ली डेस्क, 22 जून 2026

स्वाद के शौकीनों के लिए राजधानी दिल्ली जन्नत से कम नहीं हैं। यहां की कमोबेश हर गली किसी ना किसी विशेष स्ट्रीट फूड और जायके के लिए प्रसिद्ध है। विगत कई दिनों से उमस भरी गर्मी के बाद जब काले घने बादलों ने दिल्ली को भिंगोया है तो मौसम खुशगंवार हो गया है। मौसम सुहाना होते ही जिस चीज की सबसे पहले याद आती है वो है पकौड़े। बारिश की टिप-टिप बूंदों के बीच गरमा-गरम पकौड़े के स्वाद का कहना ही क्या...यह दिल्लीवालों के फेवरिट हैं ही, इसलिए मानसून आते ही लोग दिल्ली के बेस्ट पकौड़े खिलाने वाले ठिकानों की तलाश करने लगते हैं। तो चलिए आज आपको लिए चलते हैं दिल्ली के उन चुनिंदा ठिकानों पर जहां का स्वाद आपको दीवाना बना देगा।

 

दिल्ली के बेस्ट पकौड़े कहां मिलते हैं?

 

Must Read दिल्ली की 4 जगहें जहां बैठते ही मिलेगा विदेश जैसा फील, Santorini से लेकर Swiss Alps तक दिल्ली की 4 जगहें जहां बैठते ही मिलेगा विदेश जैसा फील, Santorini से लेकर Swiss Alps तक

दिल्ली के बेस्ट पकौड़े पहाड़गंज के छह टूटी चौक पर स्थित 'बद्री प्रसाद पकौड़े वाले', करोल बाग के 'बजाज पकौड़े वाले' (अजमल खान पार्क) और भगवती मार्केट के 'कक्कड़ पकौड़े वाले' के यहाँ मिलते हैं। यहाँ आपको मूंग, उड़द, पनीर और पालक के पकौड़ों का असली ज़ायका मिलता है।

 

बद्री प्रसाद पकौड़े वाले: पहाड़गंज में सन 1940 से स्वाद की ठौर

 

अगर आप पुरानी या सेंट्रल दिल्ली के आस-पास हैं और दिल्ली के बेस्ट पकौड़े खाना चाहते हैं, तो पहाड़गंज का रुख करें। छह टूटी चौक पर स्थित बद्री प्रसाद पकौड़े वाले की दुकान किसी परिचय की मोहताज नहीं है। दुकान के सामने खड़े वाहनों की लंबी कतारें और लोगों की भीड़ इसकी लोकप्रियता की कहानी बयां करती है।

Also Read दिल्ली के 10 सबसे मशहूर छोले-भटूरे की दुकानें, जहां का स्वाद है बेमिसाल दिल्ली के 10 सबसे मशहूर छोले-भटूरे की दुकानें, जहां का स्वाद है बेमिसाल

 

78 साल पुरानी दुकान, लेकिन स्वाद बेमिसाल

 

इस दुकान पर सिर्फ पहाड़गंज ही नहीं बल्कि सरोजनी नगर, करोल बाग, दरियागंज समेत दिल्ली के विभिन्न इलाकों से लोग खिंचे चले आते हैं। 50 वर्षीय देवेंद्र साहू कहते हैं कि इस दुकान से उनका पुराना नाता है। जब वे बच्चे थे तब यहाँ सड़क किनारे पकौड़े खाने आते थे। अब तो काफी बेहतर व्यवस्था हो गई है, लेकिन एक चीज जो नहीं बदली है, वो है यहाँ की क्वालिटी। पकौड़े तब भी स्वादिष्ट बनते थे और आज भी।

 

दस से ज्यादा प्रकार की वैरायटी

 

दुकान मालिक अमित भारद्वाज कहते हैं कि यहाँ मूंग, उड़द, साबुत मिर्च, ब्रेड पकौड़ा, पालक, आलू, प्याज समेत कुल दस तरह के पकौड़े मिलते हैं। लेकिन अगर बात करें कि लोग यहाँ दिल्ली के बेस्ट पकौड़े क्यों कहते हैं, तो उसकी वजह यहाँ के उड़द और मूंग दाल के पकौड़े हैं। बकौल अमित, जब 1940 में दुकान खुली थी तो आलू, प्याज के पकौड़े मिलते थे। फिर मूंग और उड़द दाल को जोड़ा गया, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

 

विदेशियों को भी भाता है यह जायका

 

पहाड़गंज होटलों के लिए मशहूर है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। कई विदेशी पर्यटक यहाँ आकर स्वाद चखते हैं और फिर तस्वीरें व जानकारी इंटरनेट पर अपलोड करते हैं। दाम वाजिब होने और बेहतरीन स्वाद की वजह से बारिश और सर्दी के मौसम में यहाँ लोगों का तांता लगा रहता है।

 

करोल बाग के इन ठिकानों पर भी मिलता है लाजवाब स्वाद

 

पहाड़गंज के अलावा करोल बाग में भी ऐसी दुकानें हैं जो दिल्ली के बेस्ट पकौड़े परोसने का दावा करती हैं। बारिश के इस सुहाने मौसम में आप इन जगहों पर भी जा सकते हैं:

 

1. बजाज पकौड़े वाले (अजमल खान पार्क)

 

करोल बाग के अजमल खान पार्क के सामने तिब्बिया कॉलेज गेट के नजदीक बजाज पकौड़े की दुकान है। बीते 45 सालों से यह दुकान 18 वैरायटी के पकौड़े खिला रही है। आलू और पनीर की स्टफिंग के ब्रेड पकौड़े यहाँ के सबसे खास हैं। इसके अलावा दाल, बैंगन, पनीर और पालक के पकौड़े भी बेहद लाजवाब होते हैं। किफायती दाम में बेहतरीन स्वाद के लिए इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन करोल बाग है।

 

2. कक्कड़ पकौड़ा (भगवती मार्केट)

 

करोल बाग के ही भगवती मार्केट में कक्कड़ पकौड़े वाले की दुकान काफी फेमस है। खट्टी-मीठी चटनी के साथ परोसे जाने वाले यहाँ के पनीर के पकौड़े यहाँ की खासियत हैं। मानसून के सीजन में गरमा-गरम पकौड़ों का लुत्फ उठाने के लिए आप करोल बाग मेट्रो स्टेशन से यहाँ आसानी से पहुँच सकते हैं।

 

दिल्ली के मशहूर पकौड़ा आउटलेट्स की तुलना

दुकान का नाम

मुख्य लोकेशन

विशेषता (Specialty)

नजदीकी मेट्रो स्टेशन

बद्री प्रसाद पकौड़े वाले

छह टूटी चौक, पहाड़गंज

मूंग और उड़द दाल के पकौड़े

आरके आश्रम मार्ग / नई दिल्ली

बजाज पकौड़े वाले

तिब्बिया कॉलेज गेट, करोल बाग

18 वैरायटी, स्टफ्ड ब्रेड पकौड़ा

करोल बाग

कक्कड़ पकौड़े वाले

भगवती मार्केट, करोल बाग

पनीर पकौड़े और स्पेशल चटनी

करोल बाग

 

FAQ

 

प्रश्न 1: पहाड़गंज में बद्री प्रसाद पकौड़े वाले की दुकान पर सबसे खास क्या है?

उत्तर: यहाँ मूंग और उड़द दाल के पकौड़े सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं, जिन्हें लोग दूर-दूर से खाने आते हैं।

 

प्रश्न 2: करोल बाग में 'बजाज पकौड़े वाले' के यहाँ कितनी वैरायटी मिलती है?

उत्तर: बजाज पकौड़े वाले पिछले 45 वर्षों से लगभग 18 अलग-अलग वैरायटी के पकौड़े परोस रहे हैं।

 

प्रश्न 3: बारिश के मौसम में दिल्ली के बेस्ट पकौड़े कहाँ मिलेंगे?

उत्तर: बारिश में दिल्ली के बेस्ट पकौड़े खाने के लिए पहाड़गंज के बद्री प्रसाद पकौड़े वाले और करोल बाग के बजाज व कक्कड़ पकौड़े वाले सबसे बेहतरीन विकल्प हैं।

Delhi Desk

Delhi Desk

दिल्ली डेस्क (DelhiDesk.in) एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो दिल्ली, राष्ट्रीय, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, तकनीक और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों का सटीक विश्लेषण और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, भरोसेमंद और तथ्यात्मक समाचार पहुँचाना है।

Home Shorts
Live Blog

Categories