BREAKING :
दिल्ली में बारिश से हाहाकार, सदर बाज़ार-ITO-CP तक जलभराव, AAP ने पूछा — कहां है भाजपा की चार इंजन वाली सरकार? Chandni Mahal Building Collapse: पुरानी दिल्ली के पहाड़ी भोजला में ढहा जर्जर मकान का हिस्सा, मलबे में दबीं गाड़ियां; बड़ा हादसा टला! Delhi Hindu Period: दिल्ली का हिंदू काल इतिहास, इंद्रप्रस्थ से खांडव वन तक की पौराणिक कहानी दिल्ली की 4 जगहें जहां बैठते ही मिलेगा विदेश जैसा फील, Santorini से लेकर Swiss Alps तक दिल्ली के 10 सबसे मशहूर छोले-भटूरे की दुकानें, जहां का स्वाद है बेमिसाल Film Expo India 2026: भारत मंडपम में 26-30 अगस्त को सिनेमा जगत का महाकुंभ, जानें एंट्री और शेड्यूल सावन में शिव-पार्वती स्वरूप में दो कन्याओं का सामूहिक विवाह, झंडेवाला मंदिर में स्वामी राजेश्वरानंद ने दिया सेवा का संदेश Majnu Ka Tila Breakfast Guide: MKT के 8 बेस्ट कैफे, कीमत सिर्फ 400 रुपये से शुरू Durga Yojana delhi: दिल्ली में महिलाओं-ट्रांसजेंडर को मिलेंगे 1100 गुलाबी ई-ऑटो परमिट, जानें कौन कर सकता है अप्लाई DUSU Election 2026: शांतिपूर्ण चुनाव के लिए DU प्रशासन सख्त, 500+ CCTV से निगरानी, जानें नए नियम

दिल्ली मास्टर प्लान 2047: मेट्रो, बस, ट्रेन अब एक ही छत के नीचे, जानें कहां बनेंगे नए ट्रांसपोर्ट हब

ड्राफ्ट मास्टर प्लान ऑफ दिल्ली (MPD)-2047 के तहत आनंद विहार-कड़कड़डूमा, कश्मीरी गेट और निज़ामुद्दीन-सराय काले खां को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
दिल्ली मास्टर प्लान 2047: मेट्रो, बस, ट्रेन अब एक ही छत के नीचे, जानें कहां बनेंगे नए ट्रांसपोर्ट हब

दिल्लीवालों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है...अब विदेशों की तर्ज पर दिल्ली में भी मेट्रो, बस और ट्रेन जैसे परिवहन साधनों के बीच सफर करना और आसान होने वाला है। ड्राफ्ट मास्टर प्लान ऑफ दिल्ली (Master Plan of Delhi/MPD)-2047 में लास्ट माइल कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए बहुत बड़ी योजना तैयार की गई है। एक बार योजना लागू होती है तो शहर के तीन प्रमुख इलाकों को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब (Multimodal Transport Hub/MMTH) के रूप में विकसित करने का रास्ता खुल जाएगा।

 

किन इलाकों में बनेंगे नए ट्रांसपोर्ट हब

योजना के तहत ये तीन इलाके शामिल हैं:

  • आनंद विहार-कड़कड़डूमा (Anand Vihar-Kadkadduma)
  • कश्मीरी गेट (Kashmere Gate)
  • निज़ामुद्दीन-सराय काले खां (Nizamuddin-Sarai Kale Khan)

हब में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

इस योजना का मुख्य मकसद एक ही परिसर में मेट्रो, बस, रेलवे, पैरा-ट्रांजिट और नॉन-मोटराइज़्ड ट्रांसपोर्ट (जैसे पैदल मार्ग व साइकिल) को आपस में जोड़ना है, ताकि यात्रियों को एक साधन से दूसरे साधन में बदलने में दिक्कत न हो। हब में ये सुविधाएं होंगी:

Must Read सावन में शिव-पार्वती स्वरूप में दो कन्याओं का सामूहिक विवाह, झंडेवाला मंदिर में स्वामी राजेश्वरानंद ने दिया सेवा का संदेश सावन में शिव-पार्वती स्वरूप में दो कन्याओं का सामूहिक विवाह, झंडेवाला मंदिर में स्वामी राजेश्वरानंद ने दिया सेवा का संदेश
  • मल्टीलेवल इंटरचेंज फैसिलिटी
  • रिटेल पोडियम और दुकानें
  • इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (ITS)
  • AI-आधारित ट्रैफिक व पैसेंजर मैनेजमेंट सिस्टम, जिससे रियल-टाइम डेटा इंटीग्रेशन संभव होगा

 

अलग-अलग ज़मीन के टुकड़ों को कैसे जोड़ा जाएगा

ड्राफ्ट मास्टर प्लान के मुताबिक अलग-अलग परिवहन एजेंसियां — जैसे रेलवे, दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro), DTC (Delhi Transport Corporation) — अपनी ज़मीन मिलाकर एक ही बिल्डिंग या कॉम्प्लेक्स में सुविधाएं विकसित कर सकेंगी। अगर बीच में रेलवे ट्रैक या सड़क के कारण ज़मीन के टुकड़े अलग-अलग हैं, तो उन्हें स्काईवॉक, सबवे या पेडेस्ट्रियन ब्रिज के ज़रिए आपस में जोड़ा जाएगा।

500 मीटर के दायरे में सख्त नियम

अधिकारियों के मुताबिक हब के 500 मीटर के दायरे में ट्रांज़िट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (Transit Oriented Development/TOD) प्रोजेक्ट्स को मंज़ूरी तभी मिलेगी, जब वे इस एकीकृत योजना से पूरी तरह मेल खाते हों। इन तीन केंद्रों के अलावा भविष्य में अन्य व्यस्त इलाकों को भी इस योजना के तहत चिन्हित किया जा सकता है।

Sanjeev Kumar Mishra

Sanjeev Kumar Mishra

संजीव कुमार मिश्र 15 साल से श्रमजीवी पत्रकार हैं। 2009 में जर्नलिज्म में मास्टर करने के बाद राजधानी दिल्ली के प्रतिष्टित अखबारों, न्यूज चैनलों में काम किया। संजीव कुमार मिश्र के पत्रकारिता के करियर में जनसंदेश न्यूज चैनल, हरिभूमि अखबार, महामेधा अखबार, हमारा महानगर, डीएलए, दीयंगिस्तान और दैनिक जागरण महत्वपूर्ण पड़ाव है। दैनिक जागरण में साढ़े नौ साल की लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो की सिटी टीम में कार्य करते हुए बाल आयोग, महिला आयोग से ना केवल संवेदनशील खबरें लिखीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानी बाजारों पर भी मजबूत पकड़ बनाई। अन्ना आंदोलन, वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड के दौरान संजीव कुमार मिश्र की कई खबरें चर्चा के केंद्रबिंदू में रहीं। इस समय Delhi Desk में सीनियर कंटेट एडिटर के रूप में कार्यरत।

Home Shorts
Live Blog

Categories